Latest Updates
-
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा
Aaj Ka Rashifal 29 April Horoscope: इन राशियों के लिए खुलेंगे आज तरक्की के नए रास्ते
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
खर्चों में वृद्धि के कारण आज आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके सहकर्मियों पर भरोसा करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय नई डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने खान-पान की आदतों में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 37
शुभ समय: सुबह 6:25 से 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप आगे भी इसी तरह परिश्रम करते रहें। अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको पुराने संपर्कों से लाभ होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। आज पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम न करें तो बेहतर होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 1:45 से 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको आपके मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। यह आपके लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है, इसलिए आप इसका भरपूर लाभ उठाएं और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़े क्लाइंट के साथ डील करने का अवसर मिल सकता है। जल्द ही आपकी स्थिति में मजबूती आएगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने प्रिय पर विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। किसी तीसरे को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की सलाह दी जाती है। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा और आज आप किसी कठिन कार्य को बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। आपकी मेहनत और लगन देखकर उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों के बीच आपकी स्थिति मजबूत होगी, साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इस तरह के उतार-चढ़ाव से आपको घबराने की जगह हिम्मत और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप समझदारी से अपने फैसले लेंगे तो जल्द ही आपके नुकसान की भरपाई हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। यदि आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो आप ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 37
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। दूसरों के कहने पर अपने बजट से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें अन्यथा आपके हाथ केवल पछतावा ही लगेगा। इसके अलावा बिना सोचे समझे आप उधार देने से भी बचें। कार्यक्षेत्र में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। आज काम का बोझ अधिक रहने से आप दबाव महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपकी कहासुनी हो सकती है। सोने चांदी का व्यापार करने वाले जातकों का ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। अपने घर का वातावरण प्रफुल्लित बनाए रखने के लिए आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। यदि आपको शराब और सिगरेट जैसी बुरी आदत है तो आप जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने का प्रयास करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा, इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो रियल एस्टेट का काम करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दवाइयों का काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। लंबित कार्यों की लिस्ट बढ़ाने से बचें अन्यथा आज बॉस का मूड खराब हो सकता है। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इस समय लापरवाही महंगी साबित हो सकती है, विशेष रूप से यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपने समय का सदुपयोग करें। अगर आप लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। हालांकि आपकी यह यात्रा बेहद फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति आपकी कुछ बेहतर हो सकती है। आज पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ कोई काम भी आप पूरा कर पाएंगे। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सेहतमंद रहने के लिए आप समय पर भोजन करें साथ ही व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि कुछ दिनों से आप कुछ इसी बात को लेकर परेशान है तो आज आपकी इस समस्या का हल निकल सकता है। अपनों के सहयोग से आपको बड़ी राहत मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपके उच्च अधिकारी आपसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। ऐसे में आप उन्हें निराश न करें। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि आपको किडनी में स्टोन आदि की समस्या है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापारी है तो आज आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। अतीत में किए हुए किसी निवेश का आपको डबल फायदा होने के आसार हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। दफ्तर में आपको आपके प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। हो सकता है आज आपको किसी से कर्ज या उधार भी लेना पड़े। अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आपको आर्थिक मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों को लेकर जीवनसाथी के साथ कहासुनी से बचें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप साझेदारी में काम करते हैं और आपको कड़े संघर्ष के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपको केवल पछताना पड़े। फैशन, मीडिया, कला आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आपको धन लाभ हो सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो आज उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको यूरिन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। उनका बर्ताव भी आपको परेशान कर सकता है। आपको अपनी काबिलियत पहचानने की जरूरत है। आपके अंदर वह क्षमता है कि आप किसी भी क्षेत्र में झंडे गाड़ सकते हैं। आप जमकर परिश्रम करें, आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम जरूर मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी बड़ी डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप किसी नए क्लाइंट के साथ डील करने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज माता की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। यदि कुछ दिनों से आपको पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आप लापरवाही न करें और डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको कोई सुखद समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी, साथ ही जीवनसाथी के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। भूमि मकान से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। ऐसे में आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। खुदरा व्यापारियों का आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1 से 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











