Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal: 29 July Horoscope वृश्चिक राशि वाले सेहत को लेकर न करें आज लापरवाही
आज किन राशियों की चमकेगा किस्मत का सितारा और किसे मिलेगी अपार सफलता, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर का वातावरण काफी बढ़िया रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी आप के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको अपनी निजी जीवन पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आप अपने परिजनों को भी वक्त देने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो आज आप किसी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 41
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि होने के आसार हैं। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे अन्यथा हाथ में आया हुआ बड़ा ऑर्डर निकल सकता है। वहीं दूसरी ओर निजी जीवन में आज कुछ बदलाव संभव है। आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने प्रिय का भरोसा जीतने का प्रयास करना होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महामारी को देखते हुए आपको अधिक अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हो। अपना भला-बुरा आप अच्छी तरह जानते हैं। यदि दूसरों के कहने पर आप अपने महत्वपूर्ण फैसले लेंगे तो आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है। हो सकता है कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास करें। दफ्तर में बेवजह की चीजों से दूर रहें और अपने काम पर अधिक फोकस करें। बेहतर होगा आज आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलने से आपका तनाव कम होगा। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आज खर्चो में कुछ कटौती हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक सोच और कड़े परिश्रम के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं, इसीलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहें। परिवार के साथ लंबी यात्रा का योग बन रहा है। हालांकि इस महामारी को देखते हुए आपको अपने और अपनों की सुरक्षा का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ में तालमेल अच्छा रहेगा। आपके बीच प्यार और मेलजोल बढ़ेगा। अगर आप अपने प्रिय को कोई खास तोहफा देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो आज के दिन आप पर काफी दबाव बढ़ सकता है। आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को ओवरकॉन्फिडेंस में कोई भी गलत कदम उठाने से बचने की जरूरत है अन्यथा आज बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज काम का बोझ कुछ कम रहने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल शांत रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। बेहतर होगा भविष्य में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा विशेष रूप से अगर आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। अतीत में किए हुए निवेश का डबल फायदा आपको मिल सकता है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप के कारोबार में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ राहत भरा साबित होगा। आपका कोई कठिन कार्य आज बिना किसी बाधा के पूरा हो सकता है। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत से काफी प्रभावित होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबे समय बाद आज आपको परिजनों के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। अपने प्रिय की बातों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। दफ्तर में काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। साथ ही आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाने से आपको बॉस के गुस्से का सामना भी करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। परिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी और वे आपके साथ प्यार से पेश आएंगे। बेहतर होगा आप भी पूरा सहयोग करें। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास आपको तेज करना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की शिकायत है तो आपको संभाल कर रहने की सलाह दी जाती है। आपको अपने खान-पान का ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही आप ज्यादा चिंता करने से भी बचें कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। स्टेशनरी से जुड़ा व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। बड़े व्यापारियों को जल्द मुनाफा कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। हालांकि आज पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। यह सब आपके सही आर्थिक फैसलों का ही नतीजा है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही मजेदार रहने वाला है। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। हो सकता है आज आपकी कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर से तरोताजा हो जाए। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको कामचोरी, आलस्य और सुस्ती से बचने की जरूरत है। अगर आप अपने काम पर फोकस नहीं करेंगे तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आप संभल कर रहें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 37
शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हो सकता है बॉस का रवैया आप के प्रति कुछ ठीक न रहे। ऐसे में छोटी सी लापरवाही आप को मुश्किल में डाल सकती है। बेहतर होगा आप ध्यान पूर्वक अपने सभी काम पूरे करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलाजुला फायदा हो सकता है। आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अनावश्यक बहसबाजी और टकराव से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आज आप स्वयं के लिए खरीदारी करने की सोच रहें है तो इसके लिए दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 41
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं और अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए यह समय अच्छा है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है खासतौर पर अगर आप तेल के कारोबारी हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका तालमेल अच्छा होगा। जीवनसाथी पर बेवजह शक करने से बचें। आपकी यह आदत आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ा सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा। आज मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर से 2:15 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आज आपका कहा आप के खिलाफ जा सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके हाथ कोई बड़ाऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। पैसों की कमी की वजह से आपके रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य के साथ आज आप की कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 5:05 से शाम 6:45 तक



Click it and Unblock the Notifications











