For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal, 29 Sep 2021: कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आ सकती है आज बड़ी गिरावट

|

आज आपके जीवन में कौन से बदलाव आएंगे, अगर आप जाना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में यदि आपको अतिरिक्त कार्य दिया जाता है तो उसे करने में आप ज्यादा आनाकानी न करें तो बेहतर होगा। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। हाथ में आई हुई डील निकल सकती है। आपको अपने व्यवसायिक फैसले सूझ-बूझ से लेने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको आमदनी का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपने अनावश्यक खर्चों पर काबू रखते हैं तो जल्द ही आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। सेहत की बात करें तो यही हाल ही में आपकी कोई सर्जरी ऑपरेशन हुआ है तो आपको साफ सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप ज्यादा तनाव न लें और शांत दिमाग से अपनी पढ़ाई करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में किसी कठिन कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। हो सकता है आज उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको न मिले। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अटका हुआ मामला सुलझने से आपको बड़ी राहत मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत की बात करें तो आपको अपने खाने-पीने की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवन में उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं। यदि आप इनका सामना पूरी हिम्मत और धैर्य के साथ करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आज आपको उनकी खरी-खोटी भी सुननी पड़े। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप आज किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो आज आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अतीत में किए हुए निवेश का डबल फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आज रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें न करें। बातों बातों में आज राई का पहाड़ बन सकता है जिससे वाद विवाद होने की भी आशंका है। कार्यस्थल पर ऐसी बातों से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर आज माता-पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहत की बात करें तो अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने फैसले बहुत ही सूझबूझ से लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपना स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। साथ ही आपसे छोटी छोटी कई गलतियां भी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। हो सकता है पिता की ओर से आज आपको कोई अच्छी सलाह भी मिले। जीवनसाथी के व्यवहार में नरमी रहेगी। आज आपके प्रिय आपके साथ बहुत प्यार से पेश आएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस समय धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप महसूस कर रहे हैं कि बॉस आपकी मेहनत को नजरअंदाज कर रहे हैं तो आपको इस समय आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। जल्द ही आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़ों के साथ आपको सम्मान से पेश आने की जरूरत है। बेवजह के झगड़े झंझट से बचें अन्यथा आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। सेहत की बात करें तो थकान और तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। मन अशांत रहेगा और आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखने का प्रयास करें अन्यथा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस नहीं कर पाएंगे। साथ इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। इसके अलावा आज आपको समय का भी ध्यान रखने की जरूरत है। हो सकता है आप पर कार्यभार अधिक रहे। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी आज की यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। जीवनसाथी के साथ आज मनमुटाव हो सकता है। आपके प्रिय का रुखा बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों को लेकर चिंता बनी रहेगी। सेहत की बात करें तो लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में एक साथ कई काम पूरे करने से बचें। इससे आपसे गलतियां अधिक हो सकती हैं। आप धीरे-धीरे ही सही एक-एक करके अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। वर्क लोड अधिक होने के कारण आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कठिन मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें अन्यथा आपके रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा, इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। परिजनों के बीच की एकता भंग हो सकती है। वहीं कोई दूसरी और जीवनसाथी के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा जिसकी वजह से आपके बीच मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। आज किसी भी धारदार वस्तु का इस्तेमाल बहुत ही सावधानी से करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है विशेष रूप से अगर आपका काम अनाज का है तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में आज कोई बड़ा बदलाव संभव है। दफ्तर में अचानक आपको आपके ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल संभव है। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। लंबे समय बाद आप परिजनों के साथ इतना अच्छा वक्त बिता कर बढ़िया महसूस करेंगे। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का अवसर मिल सकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सेहतमंद रहने के लिए आपको योग और ध्यान का सहारा लेना चाहिए। इससे आप शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर आज आप कार्यस्थल पर अपनी स्थिति मजबूत कर पाने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। बड़े मुनाफे के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप विद्यार्थी और कोई ऑनलाइन कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। वहीं दूसरी ओर विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें तो बेहतर होगा। आप बचत पर अधिक ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की आशंका है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से और जुबान पर काबू रखें। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई बड़ी डील करने वाली है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 29 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 29 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, September 28, 2021, 17:50 [IST]
Desktop Bottom Promotion