Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी
29th October Horoscope: शनि देव की इन राशियों पर रहेगी आज टेढ़ी नज़र
ग्रहों की बदली हुई चाल आज किस ओर इशारा कर रही है, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आप को बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ अलग कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आप काफी उर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय:दोपहर 3:05 से शाम 6:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। परिजनों के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त नहीं होगा। आपकी यह बात आपके बच्चों को नाराज कर सकती है। बेहतर होगा वीकेंड पर उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का बर्ताव परेशान कर सकता है। आज वे आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। बेहतर होगा आप कामकाज के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको बिना सोचे समझे खर्च करने से बचने की आवश्यकता है। सेहत में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज बड़ा आर्थिक फायदा लग सकता है। आपके कामकाज में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसी तरह परिश्रम करते रहें। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। निजी जीवन की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप बेहतर महसूस करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा मीठे के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ यदि कोई गलतफहमी हो गई है तो सारे गिले-शिकवे दूर करने के लिए आज का दिन उचित है। आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपको गुस्से और अहंकार से बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने वाला है, इसलिए आप पहले से ही तैयार रहें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इस समय आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी। आप अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे, साथ ही बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न में भी नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। मुमकिन है आपको अपने इस निर्णय का उचित परिणाम भविष्य में मिले। पैसों की बात करें तो आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि अति उत्साहित होकर आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे, लेकिन आपको लापरवाही से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 32
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज का बोझ और बढ़ती हुए घरेलू जिम्मेदारियों की वजह से आज आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा आपका तनाव भी बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखने की कोशिश करें। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके प्रिय के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
ग्रहों की शुभ स्थिति आज आपका बड़ा फायदा करा सकती है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का मार्ग खुलेगा। आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर को भुनाने का पूरा प्रयास करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने विरोधियों से थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 14
शुभ समय:सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
काफी दिनों बाद आज किसी नजदीकी मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको अपने दोस्त की ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। बॉस आपके सुझावों को काफी महत्व देंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। आपका कोई बनता हुआ कार्य बीच में अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहने के आसार है। आज आपको पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आप उन्हें कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित है। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन की कोई अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। बेहतर होगा भविष्य में अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप बाहर का भोजन भी न खाएं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपका बड़ा फायदा हो सकता है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को अधिक परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना कड़ा परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। आलस्य और लापरवाही से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। यदि आप अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 12:05 बजे से रात्रि 8:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह जरूर लें। जल्दबाजी में लिया हुआ एक निर्णय आपको मुसीबत में डाल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करने की सलाह दी जाती है। आपके साथ धोखा घड़ी हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको अपने प्रिय पर अपना विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। बेवजह शक करने की आपकी आदत के कारण आपके गृहस्थ जीवन की खुशियों पर ग्रहण लग सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात सेहत की करें तो आपको कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 26
शुभ समय:सुबह 8 बजे से 10:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आपको माइग्रेन की दिक्कत है तो आज आपकी यह परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। समय पर भोजन करें, साथ ही तनाव से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आप कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित हो सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











