Just In
- 5 hrs ago मनोज तिवारी Vs कन्हैया कुमार: कौन हैं कितना अमीर? दोनों की संपति डिटेल जानिए
- 7 hrs ago Summer skin care: गर्मी में आप भी बार-बार धोते हैं चेहरा? जानें दिन में कितनी बार करें Face Wash
- 8 hrs ago फराह खान की तरह बनाना चाहते हैं टेस्टी यखनी पुलाव, तो खुद उनसे ही जान लीजिए सीक्रेट रेसिपी
- 9 hrs ago Appraisal Prediction 2024: राशि के अनुसार जानें किसके हाथ लगेगी लॉटरी और किसके हिस्से में आएगी मायूसी
Don't Miss
- News Haryana News: सीएम नायब सिंह ने रामनवमी पर प्रभु श्रीराम के सूर्य तिलक की दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
- Education KVS Admission 2024: केवी संगठन ने अनंतिम प्रवेश सूची जारी की; यहां देखें डायरेक्ट लिंक
- Movies बुशरा अंसारी ने 66 साल की उम्र में किया दूसरा निकाह, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के शौहर
- Finance Car Loan: पहले समझें 20-4-12 का नियम फिर खरीदें अपनी पसंद कार, कभी नहीं होगी फंड की दिक्कत
- Technology Samsung ने मार्केट में लॉन्च किए नए स्मार्ट टीवी, मिलेंगे AI इंटिग्रेटेड फीचर्स
- Automobiles 3 घंटे में पूरा होगा 900 KM का सफर, अहमदाबाद से दिल्ली तक चलेगी दूसरी बुलेट ट्रेन, जानें Railways की प्लान
- Travel सऊदी अरब ने बदला उमराह Visa Rule, अब 90 दिनों तक वीजा रहेगा वैध, Details
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Aaj Ka Rashifal 3 December: जानें आज किन राशियों पर मेहरबान रहेंगी माता लक्ष्मी
कैसा रहेगा आपका दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप इस मौके का पूरा लाभ उठाएं, जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। आने वाले दिनों में आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्य आपके फैसलों का पूरा समर्थन करेंगे, साथ ही आपके रिश्तों में भी मजबूती आएगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:45 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको अपने खाने पीने का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पेट से जुड़ी तकलीफ होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप ज्यादा तला, भुना, मसालेदार या बाहरी भोजन से परहेज करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा। इसके अलावा आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति ओगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। बेहतर होगा अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपनों के लिए भी निकालें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आज आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें अन्यथा बॉस का पारा काफी चढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। परिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अपने मन की बात साझा करके आपको बहुत ही अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों की ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है जो आने वाले दिनों में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी, साथ ही पार्टनर के साथ तालमेल भी बेहतर होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपको अनावश्यक क्रोध आ सकता है जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा और आसपास के लोगों से आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों की बुराइयां करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यह आदत आज आपको मुश्किल में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। निवेश से जुड़े हुए फैसले आप सोच समझ कर लेंगे तो बेहतर होगा। सेहत का मामला आज बिगड़ सकता है खासतौर पर अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है तो संभल कर रहें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों की बात करें तो अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आप अपने आर्थिक फैसले समझदारी से लें अन्यथा पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण फाइलों को आप ठीक से रखें, नहीं तो उनके गुम होने की आशंका है। व्यापार से जुड़े जातकों को दूसरों के कहने पर अपने व्यवसाय से जुड़े फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। माता की ओर से आज लाभ संभव है। भाई बहनों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें तो अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आज आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
मन प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। बड़े भाई की ओर से लाभ संभव है। रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इससे एक दूसरे के साथ आप पर्याप्त समय भी बिता पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें, जल्द आपके उज्जवल भविष्य का सपना पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज जल्दबाजी में कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। काम के प्रति आपकी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आपको काफी निराशा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें खासतौर पर माता-पिता की बातों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के भी आसार हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको अपने प्रिय की मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों को आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपके कुछ काम अधूरे ही रह जाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े क्लाइंटस के साथ डील करते समय पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। परिजनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। पिता की ओर से आज आपको आपका मनपसंद उपहार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाही करने से आपको बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आज आपको कोई बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। अपने अच्छे प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के बल पर आज आप अपनी एक अलग जगह बनाने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई भी जोखिम उठाते हैं तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। सेहत की बात करें तो आज आप कमर के दर्द से परेशान हो सकते हैं। लगातार बैठकर काम करने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटकने की संभावना है। आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लेने की सलाह दी जाती है। इस समय आप धैर्य से काम लें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ मनमुटाव या कहासुनी से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। आपका जिद्दी स्वभाव घर में कलह की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप परिजनों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें और बेवजह की बातों पर झगड़े झंझट से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। पैसों को लेकर आज कोई समस्या नहीं होगी। तनाव और थकान आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक