Latest Updates
-
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट -
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज से लेकर एनीमिया से मिलेगी राहत -
Rabindranath Tagore Jayanti 2026 Quotes: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर शेयर करें उनके ये अनमोल विचार
Aaj Ka Rashifa 30 November Horoscope: पैसों के मामले में मिथुन राशि वाले रहेंगे आज भाग्यशाली
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
जमीन जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला आज आपको परेशान कर सकता है। हो सकता है आज आपको कुछ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़े। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि वर्क लोड बढ़ सकता है तो आपको ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। आप धैर्य और समझदारी से काम लें। यह समय पूरी ईमानदारी से मेहनत करने का है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। हो सकता है आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी आए। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा और परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचें। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। आर्थिक तंगी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। हो सकता है आज आपको उधार भी लेना पड़े। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का बुलावा भेज सकते हैं। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। व्यापारियों को आज लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। परिजनों की एकता भंग हो सकती है। सेहत का मामला आज आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। खांसी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आएं। बेवजह के अहंकार से नुकसान आपका ही होगा। वहीं व्यापारियों को अचानक किसी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपना हर कदम बहुत ही सूझ बुझ से बढ़ाने की जरूरत है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको धन कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज कोई बड़ी समस्या नज़र नहीं आ रही है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। घरेलू कलह के कारण मन परेशान रहेगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और और अपना दिमाग शांत रखें। गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी मुश्किलें और बढ़ जाए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहेगा। आपका धन गुम हो सकता है या फिर चोरी भी हो सकता है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। काम की थकान और दबाव आज आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने के आसार हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहना वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा। यदि आपका छोटा सा भी काम अधूरा रहता है तो बॉस आप से नाराज हो सकते हैं और इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापारियों को बड़े मुनाफे के लिए आज कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 26
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप हर चुनौती का सामना बहुत ही हिम्मत से करेंगे। निजी हो या पेशेवर जीवन आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। हालांकि अति उत्साहित होकर ज्यादा खर्च न करें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार संभव है। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी एक अलग जगह बनाने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। हालांकि जल्द ही आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:25 से

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
मन में एक अजीब से बेचैनी रहेगी और आप स्वयं को बेवजह की चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। आपको खुद पर भरोसा रखना होगा। उचित समय आने पर आपकी सारी परेशानियों का अंत होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपके बढ़ते हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। हो सकता है आपका कोई काम आज अधूरा ही रह जाए। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार है। आज घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। शारीरिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत होगा पड़ेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:15 से सुबह 11:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको जल्दबाजी में ऐसे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप बिना सोचे समझे कोई भी काम करेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। वहीं नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। आज अनावश्यक खर्च करने से बचें। घर का माहौल ठीक रहेगा। रोजमर्रा के काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो ज्यादा तनाव लेने से बचें अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आज आपको धन संबंधित चिंता से मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों से अपनी गुप्त बातें शेयर करने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। वहीं व्यापारियों को बड़े ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। यदि आप घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने प्रिय की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज भागदौड़ अधिक रहेगी जिसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2:05 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। जरा सी बात को लेकर आज आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। रोजाना के यह झगड़े आपके घर का माहौल बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करें, खासतौर पर बातचीत करते समय शब्दों का प्रयोग संभलकर करें। वहीं व्यापारियों को आज कुछ राहत मिलने के आसार है। आपके काम में आ रही कोई बाधा दूर हो सकती है। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आज आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 25
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आज आप अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे जिसका अच्छा परिणाम जल्द ही आपको मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। आज वे आपके काम से भी संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों को बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आपको स्वयं पर ध्यान देने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। निजी हो या पेशेवर जीवन में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो हो सकता है इस समय आपके हाथ निराशा लगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेन देन भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहने के आसार हैं। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देना होगा। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications