For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 30 September Horoscope: इन राशियों को मिलेगा आज मनचाहा फल

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आज आप अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यान पूर्वक करने का प्रयास करें। यदि आज आप से कोई गलती होती है तो स्थिति अपमानजनक हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहने की आशंका है। आपको धैर्य से और शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपकी संतान को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो आज सिर के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका प्रमोशन हो सकता है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की भी प्रबल संभावना है। वहीं होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। आज आपकी किसी बड़े नुकसान की भरपाई भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित ह और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से मंजूरी लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। यदि आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपना ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। इसके अलावा यदि आप प्रॉपर्टी या नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपके सही आर्थिक फैसलों का ही नतीजा है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आप का तालमेल अच्छा रहेगा। यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको उनका पूरा सहयोग मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। सेहत की बात करें तो आपको अपने खाने पीने का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज निराशा लग सकती है। आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी तनाव में रहेंगे। हो सकता है लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका आपके हाथ से निकल जाए। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ उलझने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। गलत बर्ताव करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का अगर आप सोच समझकर उपयोग करेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8: बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। यदि आप किसी बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पैसों की मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अनावश्यक खर्च करने से बचें। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों को धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में यदि आप बॉस की किसी बात से सहमत न रहें तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। गुस्से से बात बिगड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है विशेष रुप से अगर आप लकड़ी, लोहे, प्लास्टिक आदि का काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। आपको अपने माता पिता के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। आपका ऐसा बर्ताव आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों में ग्रहण लगा सकता है। बेहतर होगा आप एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अच्छा है। वहीं दूसरी ओर अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में आप अपने व्यवसायिक फैसले न ही लें तो बेहतर होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें और अपने काम पर फोकस करें। इसके अलावा उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलने में आपका ही फायदा है। पैसों के मामले में दिन ठीक नहीं है। आज आपको कर्ज या उधार लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आज जीवनसाथी का रवैया आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो अपने काम से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचना होगा। आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अच्छी मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी पर आपका भरोसा मजबूत होगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा चटपटा, मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

मन उदास रहेगा और आज आप काफी अकेला महसूस करेंगे। ऐसे में आपको अपनों के साथ समय बिताना चाहिए। घर में वाद विवाद न हो इस बात का आज आपको खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। संतुलित व्यवहार करें और कटु शब्दों का प्रयोग करने से आपको बचना होगा। इसके अलावा घर के सदस्यों पर अपने फैसले थोपने से भी आपको बचने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। इसके अलावा पैसों के मामले में आप दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें तो बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं। आपको अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है साथ ही आप पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी मेहनत का अच्छा पर मिल सकता है। आज आपको कोई बड़ा सम्मान मिलने की प्रबल संभावना है। बॉस आपके काम से बेहद प्रसन्न नजर आएंगे। वही व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। अपनों के लिए आज आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पैसों को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी बढ़िया महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे और हर चुनौती का सामना बड़ी आसानी से कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर अनबन हो सकती है लेकिन आप प्यार से अपने प्रिय को मनाने में कामयाब रहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अपने आर्थिक फैसलें सोच समझ कर लें। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ नयी व्यवसायिक योजनाएं बना सकते हैं। हो सकता है आप कुछ बदलाव करने का भी फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा विशेष रूप से भाई की ओर से आज लाभ संभव है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपकी प्रसन्नता बढ़ा देगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत की बात करें तो आज गले से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Horoscope Today 30 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 30 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, September 29, 2021, 17:03 [IST]
Desktop Bottom Promotion