For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

30th November Horoscope: सिंह राशि वालों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत, क्या है आज आपकी किस्मत में?

|

क्या कहते हैं आज आपके किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी हो या व्यापार कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव संभव है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिलेगा। हो सकता है आज बॉस आपकी तरक्की का भी फैसला लें। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो वह स्थाई हो सकती है। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। अचानक आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। छोटा मोटा गेट टोगेदर प्लान करने के लिए दिन अनुकूल है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:19

शुभ समय: दोपहर12:20 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने आप प्रयास करें नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप भविष्य में आर्थिक लेन देन सोच समझकर करें। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल भी बेहतर होगा। व्यापारियों को बड़ी डील करते समय खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक नुकसान करा सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। आप समझदारी से बात को संभालने की कोशिश करें। सेहत को लेकर सजग रहें अन्यथा कोई गंभीर बीमारी हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि कुछ दिनों से पैसों को लेकर आप काफी चिंतित हैं तो आज आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। धन कमाने का मौका आपके हाथ लग सकता है। यदि आप सूझ बुझ से काम लेते हैं तो आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में ज्यादा गप्पेबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। हो सकता है बॉस की नज़र आप पर हो। व्यापारी वर्ग आज लंबी यात्रा करने से बचें। आज की यात्रा से केवल आपका समय नष्ट होगा। घर का माहौल अच्छा रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आपका गुस्सेल स्वभाव अपनों को आप से दूर कर सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ दिन:23

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी है तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इधर उधर की बातें में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो इस समय काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। आप मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। रुकी हुई डील को पूरा करने के लिए आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करेंगे। मुमकिन है जल्द ही आपको सफलता मिले। घर के किसी सदस्य के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप को शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक:13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। उनकी ओर से आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि भविष्य में आप इस तरह की गलती करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। किसी करीबी की ओर से आज आर्थिक लाभ संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कफ, खांसी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:हल्का हरा

शुभ अंक:36

शुभ समय:सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन में स्थितियां नकारात्मक रहेंगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। घरेलू तनाव के कारण आज आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ज्यादा चिंता करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में किसी तरह की समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। लंबे समय बाद आज आप दोबारा वापसी कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश से जुड़े फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में स्थितियां नकारात्मक रहने के आसार है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस समय आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:36

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप अविवाहित हैं आज आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। बेवजह की बातों को लेकर अपने प्रिय पर शक करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों से जुड़ी चिंता सताएगी पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको अनावश्यक खर्चों में कटौती करने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:16

शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य दिया गया है तो आज आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:22

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। दफ्तर में काम का दबाव कुछ बढ़ सकता है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आज आपके मन में नौकरी बदलने का भी विचार आ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में कोई बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ आपको अपनों के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो डायबिटीज और अस्थमा के मरीजों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

विद्यार्थियों की शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। आज आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है, इसीलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। सकारात्मक रहें और परिश्रम करते रहें। नौकरीपेशा जातकों के करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। आज आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लगने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होने के आसार है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग:गहरा हरा

शुभ अंक:3

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में स्थितियां सकारात्मक रहेंगी। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य भी सौंपे जा सकते हैं। बॉस आपके काम से बेहद प्रसन्न नजर आएंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप देर रात तक जागकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक

English summary

Horoscope Today 30th November 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 30th November in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, November 30, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion