Latest Updates
-
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifal: 4 August Horoscope इन 3 राशियों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां को अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आप संभाल कर रखें अन्यथा आज उनके गुम होने की आशंका है जिससे आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आज आपको समय का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप समय का भी ध्यान रखें। आज सभी काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े आर्थिक सौदेबाजी से बचने की जरूरत है नहीं तो आज नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि घर के साज सजावट में आप किसी तरह का बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जहां बात आपके स्वास्थ्य तो आपको अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको जरूरी उपाय करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में काम का दबाव आपका तनाव बढ़ा सकता है। आज एक साथ आपको कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप कमजोरी और आलस्य से बचें। व्यापार से जुड़े जातक यदि बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला देने की जरूरत है। ज्यादा बड़ा कर्ज लेने से बचें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ यदि तनाव चल रहा है तो आज आप सारी अनबन दूर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। इधर उधर की बातों पर ध्यान देने से बचें। हो सकता है आपको गलत जानकारी देकर आज भ्रमित करने का प्रयास किया जाए। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। आज की गई यात्रा से केवल आपका धन और समय ही नष्ट होगा। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को सोच समझकर अपने निर्णय लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सेहत की बात करें तो अगर आपको पेट से संबंधित कोई परेशानी हो रही है तो खान पान में लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 34
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास और बढ़ाने होंगे। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। स्टेशनरी, जनरल स्टोर आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके घर में बड़ा वाद विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत की बात करें तो अगर आपको गठिया की शिकायत है तो लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज कुछ लोग आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं विशेष रूप से कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ कहासुनी होने की आशंका है। बेहतर होगा आप बेवजह की बातों से दूर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने व्यवसाय फैसले समझदारी से लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए विवादास्पद रहने के आसार है। पार्टनर के साथ रिश्ते में दरार पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। आज वाहन का प्रयोग संभलकर करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 7:15 से शाम 4:20 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
करियर को लेकर मन में कुछ दुविधा रहेगी। ऐसे में आपको किसी करीबी या अनुभवी से अपने मन की बात साझा करनी चाहिए। हो सकता है आपको अपने सवालों के जवाब मिल जाए। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। वहीं जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर उन्हें झुंझलाहट हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लगातार काम करने से बचें अन्यथा आप को पीठ या कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यस्थल पर आपको अधिक एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता आज आप पर वर्क लोड अधिक रहे। अगर आप नौकरी के अलावा खुद का व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर तक भूखा रहने से बचने की जरूरत है अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको किसी बड़े क्लाइंट से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। आपके कारोबार में जल्द ही बड़ा बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपके काम की जमकर तारीफ होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि घर आज आप घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको परिजनों की भी सलाह जरूर लेनी चाहिए। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में छोटी सी लापरवाही की वजह से आज बड़ा नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने हर काम को ध्यानपूर्वक और पूरी मेहनत से करने का प्रयास करें। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज के दिन आप को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। बच्चों के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही छोटे भाई बहनों का भी आप मार्गदर्शन कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज पेट में जलन, कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आज आपसे बेहद नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातक को बड़े आर्थिक फायदे के लिए और जमकर मेहनत करने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपना कारोबार बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता आज आपको सता सकती है। पैसों के मामले में आप को संभाल कर रहने की जरूरत है। बिना सोचे समझे आज कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कानों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। वहीं पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को अच्छे आर्थिक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। अपने मन की बात खुलकर अपने प्रिय से साझा करें। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो हो सकता है आज आपके इस परेशानी का अंत हो जाए। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। हालांकि आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की जरूरत है। आप जो भी निर्णय लें सोच समझ कर लें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से आज आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने की आशंका है। शक के आधार पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचें। यदि घर में बुजुर्ग सदस्य हैं तो आपको उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव बढ़ने से आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











