For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 4 December Horoscope: मकर राशि वालों के लिए बन रहा है आज लाभ का योग

|

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आपका गलत व्यवहार आपकी सफलता के बीच बड़ी अड़चन बन सकता है। बेहतर होगा आप सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव अधिक रहने से आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है विशेष रूप से अगर आपका काम खाने पीने की चीजों का है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें तो बेहतर होगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यत हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी कार्य में बड़ी बाधा आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। झगड़े झंझट से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। साथ ही उसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। अधिक भागदौड़ के कारण आप थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

बढ़ते हुए घरेलू कलह के कारण आज मन कुछ परेशान रहेगा और आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। यदि अपनों के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो आप उसे प्यार और शांति से दूर करने का प्रयास करें। बातचीत के द्वारा किसी भी समस्या का हल निकाला जा सकता है। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। अगर आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने फैसले सोच समझ कर लेने की जरूरत है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि कुछ दिनों से उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन काफी कठिन पर रहने वाला है। बेवजह पार्टनर पर शक करने की आपकी आदत के कारण आज आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप ऐसी बातों से बचें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपनी वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की भूल न करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप अपनी सूझबूझ से धन कमाने में सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को गप्पेबाजी या सहकर्मियों की बुराइयां निकालने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। सेहत का मामला ठीक ठाक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप अपनी ओर से एड़ी चोटी का जोर लगा सकते हैं। आपकी मेहनत का अच्छा फल आज आपको मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अगर आप शांति से काम लेंगे तो चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। माता पिता को आज पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। हो सके तो उनके साथ घूमने फिरने की भी योजना बनाएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए उचित रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का अंत हो सकता है। सेहत की बात की जाए तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

घर में यदि कोई परेशानी चल रही है तो आज आप अपनी समझदारी से इस समस्या दूर करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। पैसों की स्थिति में उछाल संभव है। अचानक धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती हैं। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे और आपको काफी सराहना भी मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका कोई काम बीच में अटक सकता है। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। सेहत का मामला ठीक नहीं रहेगा। यदि आपको सांस से जुड़ी समस्या है तो बदलते मौसम में आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने व्यवसायिक फैसले लेते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपको कोई भ्रमित करने का प्रयास करें। यदि आप बिना सोचे समझे अपना फैसला लेंगे तो आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा अपनों को समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो यदि आपको पेट से जुड़ा कोई रोग है तो खानपान में ज्यादा गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट संभव है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन बढ़ते हुए खर्च आप का तनाव बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। जल्दबाजी में आपसे बड़ी लापरवाही हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को साझेदारी में किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

जमीन जायदाद से जुड़े किसी पुराने मामले में आज आपको सफलता मिल सकती है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत का उचित है आपको मिल सकता है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है। आज परिजनों के साथ आपको खूब हंसी मजाक करने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत में सुधार आने से आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपके किसी कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी और आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस की ओर से खूब तारीफें मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। यदि आप इसी तरह मेहनत करते रहेंगे तो जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर माता-पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का समर्थन मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर आप सतर्क रहें, विशेष रूप से यदि आप को पहले से ही कोई बीमारी है तो अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, खासतौर पर यदि हाल ही में आपके कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। यदि जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। हो सके तो आज आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरी करते हैं और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता नहीं मिल पा रही है तो जल्दबाजी में आप कोई भी ऐसा फैसला न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। आप धैर्य से काम लें, जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती हैं। आज का दिन औसत रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। बड़े भाई या बहन के साथ रिश्ते में खटास आ सकती हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिल खर्चीला रहने वाला है। आज आपको कोई पुराना उधार चुकाना पड़ सकता है। भविष्य में आप कर्ज या उधार लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें तो बेहतर होगा। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक

English summary

Horoscope Today 4 December 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 4 December 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, December 3, 2021, 17:04 [IST]
Desktop Bottom Promotion