For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

4 September Horoscope: कन्या राशि वालों को होगी आज अच्छे फल की प्राप्ति

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

04 September 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। कुछ मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की, पैसों के मामले में आप थोड़े अनलकी रहेंगे। आज न चाहते हुए भी आपका काफी धन खर्च हो सकता है। इससे आपका बजट भी असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी न करें। हंसी मजाक में कही हुई बात विवाद का रूप ले सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़े संघर्ष के बाद अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बेवजह के तनाव से बचें। आपको अपनी दिनचर्या में ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। आपकी तीखी वाणी अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है खासतौर पर माता-पिता के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। इसके अलावा घर के छोटे सदस्यों के साथ सख्ती से पेश आने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपकी पदोन्नति का योग बन रहा है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ खास मुनाफा नहीं होगा। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक सोच और कड़े परिश्रम के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आपको हाथों और पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आप ऊर्जा से भरपूर और काफी उत्साहित रहेंगे। आपकी सकारात्मकता आपके आसपास के लोगों को काफी प्रभावित कर सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि लंबे समय से आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है खासतौर पर व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। हो सकता है वे आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। किसी पुरानी घरेलू समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज शौक मौज पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो कोई अच्छी किताब पढ़े या फिर अपनी मनपसंद मूवी देखें। इससे आप काफी अच्छा और तरोताजा महसूस करेंगे। मौज मस्ती करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप जल्दबाजी में कोई आर्थिक लेनदेन न करें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज आपके प्रिय का मूड काफी बढ़िया रहेगा। सेहत की बात करें तो अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपको काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज आप उसे पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज न करें। इससे नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता है आज आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा भी आए। सेहत की बात करें तो आज आपको कुछ सुस्ती और आलस्य से महसूस हो सकता है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई का मौका आपको मिल सकता है। यदि आप किसी सरकारी विभाग में कार्यरत है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने सभी काम पूरी मेहनत और लगन से तय समय पर पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन औसत रहने वाला है। आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको दांतो से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। आप साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है तो उससे जुड़ी बातें आप ज्यादा इधर उधर न करें तो बेहतर होगा। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आपको गलतियां करने से भी बचने की जरूरत है। आज छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार है। आज आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 6:15 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। आप अपना व्यवहार ठीक रखें। हो सकता है आज जीवनसाथी का मूड कुछ खराब रहे। बेहतर होगा आप उनके साथ नरमी से पेश आएं अन्यथा बेवजह के वाद विवाद से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। संतान की शिक्षा को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। यदि आपकी संतान छोटी है तो उनकी पढ़ाई को लेकर आपको कुछ जरूरी फैसले लेने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। हो सकता है आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जाए। व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आपको बातें कम और काम ज्यादा करने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत के कारण आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इससे आपका काम प्रभावित होगा, साथ ही इसका बुरा असर आप की छवि पर भी पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े ग्राहकों के साथ डील करते समय अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। तीखी प्रतिक्रिया देने से बचें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ और तनाव के कारण आज आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

काफी दिनों बाद आज आपको परिजनों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपनों के साथ छोटी सी यात्रा भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। एक दूसरे का प्रेम और सहयोग पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो हो सकता है आज आपको कोई अच्छी खबर मिले। परिजनों की मंजूरी आपको मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। कम प्रयास में आज आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप लैपटॉप और कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें। लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि किसी विषय में आपको कठिनाई महसूस हो रही है तो आप अपने बड़ों, दोस्तों और गुरुजनों की मदद ले सकते हैं। इस समय आपको टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। बेहतर होगा आज आप अपना एक भी काम अधूरा न छोड़ें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से काफी निराशा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। सेहत की बात करें तो अगर आपको सर्वाइकल की दिक्कत है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आज आपको अच्छा आर्थिक लाभ होने की भी प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में बढ़ोतरी होगी खासतौर पर कपड़े के व्यापारियों के हाथ आज कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। वही शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं और जल्द ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो जल्द ही आपको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपकी सेहत में कुछ सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12:05 बजे से रात्रि 10:50 तक

English summary

Horoscope Today 4 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 4 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, September 3, 2021, 14:47 [IST]
Desktop Bottom Promotion