Latest Updates
-
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है?
5 September Horoscope: धनु राशि वालों के सुखों में होगी वृद्धि
आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरी को लेकर आपकी चिंताएं कुछ बढ़ती नजर आ रही है। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। मैनेजमेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। निजी जीवन में स्थिति सामान्य नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आज पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। सेहत में सुधार संभव है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 32
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कड़े परिश्रम के बावजूद यदि कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपके आत्मविश्वास में भी कमी आई लेकिन इस समय आपको बहुत ही मजबूती के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार है। घरेलू खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार। काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें। साथ ही खानपान में किसी भी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 37
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 1 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। आप मेहनत करते रहे हैं, जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं रियल एस्टेट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल बिगड़ने न दें। बेवजह की बातों को लेकर कहासुनी से आपको बचना होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। अपने प्रिय को नजरअंदाज न करें। इससे आपके रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गरिष्ठ भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज अगर आर्थिक रूप से किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका आपको मिलता है तो आप अपनी क्षमता अनुसार मदद जरूर करें। हो सकता है आपकी छोटी सी सहायता किसी की बड़ी समस्या का समाधान कर दे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते में सुधार आ सकता है। हालांकि आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें, साथ ही आपको अपने जिद्दी स्वभाव पर भी लगाम लगाने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट नाम बढ़ाएं अन्यथा आने वाले दिनों में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। साथ ही सहकर्मियों की कमियां निकालने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता-पिता के साथ आज अधिक समय बिताने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रदर्शन में गिरावट आने की संभावना है। बॉस आपके काम से काफी नाखुश नजर आएंगे। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज बहुत ही सोच समझ कर अपना कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो माता पिता के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। अपने बड़ों की बातों को नजरअंदाज न करें। वैवाहिक जीवन में एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आपको अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ दबाव महसूस करेंगे जिसकी वजह से आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप अपने करीबियों और बड़े बुजुर्गों की सलाह ले सकते हैं। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक फैसला आपको मुश्किल में डाल सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। हो सकता है आपके कुछ अधूरे काम भी आज पूरे हो जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो काम के साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है खासतौर पर बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। पैसों की ठीक रहेगी। सेहत में गड़बड़ी हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही नतीजा है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्टेशनरी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आज माता-पिता के साथ पारिवारिक मुद्दों पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव दूर करने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का लाभ उठाएं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 9:15 से रात्रि 8:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा और आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपके प्रिय आज आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज पैसों को लेकर कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातक अपनी बुद्धिमानी से आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि हाल ही में आपकी कोई सर्जरी हुई है तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा खासतौर पर लगातार बैठ कर काम करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज काम के सिलसिले में छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की अटकी हुई डील फाइनल होने की प्रबल संभावना है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वालों की आज किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ बड़े ग्राहकों के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य करने में ज्यादा आनाकानी न करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बॉस की गर्ममिजाजजी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। छोटी-छोटी गलतियों पर आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप एक ही गलती बार-बार न दोहराएं और अपने काम पर ठीक से फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपके रिश्तो में कड़वाहट आ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











