6th November Horoscope: वृषभ राशि वाले करें आज ये काम, दूर होंगी मुश्किलें

आज का दिन आपके जीवन में कौन-कौन से उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आज आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। घर हो या कार्यस्थल आप कोई भी काम जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में न करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में आज बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे तो जल्द ही आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकता है। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हो सकता है आपका कोई बनता कार्य बीच में ही अटक जाए, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत में गिरावट आने के आसार हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:11

शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज दिन की शुरुआत आप देवी मां की पूजा से करें। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। मुमकिन है आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम चोरी और आलस्य का त्याग करना चाहिए। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका सदुपयोग करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कागजी रुकवाट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज आप अपने मन की बात अपने साथी से साझा भी कर सकते हैं। खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए आप रोजाना कसरत करें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आज आप स्वयं को चिंता मुक्त पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप इस तरह की गलती करने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आपका कोई काम अधूरा रह जाता है तो उसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कारोबार आगे बढ़ाने के लिए यह समय उचित है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आप खुद को काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित हो सकता है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। इसके अलावा आप अपनी सूझबूझ से अच्छा धन कमा सकते हैं। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। आज जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार हैं। उच्च अधिकारियों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। उनकी सलाह को नजरअंदाज न करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि कुछ दिनों से आप पर वर्क लोड अधिक है और आप काफी दबाव महसूस कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। लंबे समय से चल रहा आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आज पैसों से जुड़ी चिंता खत्म होगी और आप बेहतर महसूस करेंगे। अगर आप बेरोजगार है और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा सकता है। बेहतर होगा आप अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहने दें। व्यापार से जुडर जातक यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। इसके अलावा आज धन हानि के भी संकेत मिल रहे हैं। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। आज बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आज आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें अन्यथा आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय:सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

श्री परिवार में चल रही है मन को लेकर आप परेशान है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है आज घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप की महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है फ्री हो या व्यापार आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है नौकरी सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की आवश्यकता है

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है और आपको अच्छे मना कर की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है धीरे-धीरे आप को परिस्थिति में सुधार नजर आएगा नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है खासतौर पर अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आप बचे यदि आपने कोई कर दिया उधार लिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें जीवन साथी के साथ आज आपकी अनबन हो सकती है यदि आप अपने प्रिय की किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है झगड़े झंझट से दूर रहे सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

 धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है आपकी या यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है बेहतर होगा आप अपने जरूरी कागज अपने साथ रखना ना भूले अन्यथा आपकी यात्रा व्यर्थ ही जाएगी पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है आज पैसों से जुड़ा कोई भी काम करने से बचे जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहने के आसार हैं ऐसे में आपके प्रिय को किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की आवश्यकता ही लापरवाही महंगी साबित हो सकती है अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी व्यापारियों के हाथ कोई अच्छा मौका लग सकता है यदि लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसके पूरे होने के आसार हैं सेहत की बात करें तो आज आप को थकान महसूस हो सकती है

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। निजी

पहो या पेशेवर जीवन आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। संतान से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अतीत में की हुई मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलने के आसार हैं। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो आज उसकी भरपाई करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय:दोपहर 12:05 बजे से रात्रि 8:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आपको काफी संभलकर रहना होगा नहीं तो आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। आज आपका काफी पैसा खर्च होने के भी आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। इस तरह की बातों से आपको बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सिर दर्द, थकान, अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें, साथ ही सकारात्मक रहने का प्रयास करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 26

शुभ समय:सुबह 8 बजे से 9:50 तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी होने के आसार हैं। दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी स्थिति मजबूत कर पाएंगे। आप काफी आत्मविश्वास और सकारात्मक रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। जल्दबाजी में निवेश से जुड़े फैसले लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। गुस्से और अहंकार से बात और बिगड़ सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। कोई पुराना रोग उभरने के आसार हैं।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

Story first published: Sunday, November 6, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion