For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 7 December Horoscope: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत

|

आज आपके जीवन में कौन-कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप इस मौके का लाभ उठाते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। फर्नीचर से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं सोना चांदी का काम करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में यदि आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जाता है तो आप उसे पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। वहीं दूसरी ओर साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू कर रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता कुछ बिगड़ सकता है। आपके प्रिय की लापरवाही के कारण भारी नुकसान संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि आज आपको छोटी सी भी समस्या होती है तो आपको तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। लापरवाही भारी पड़ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज की बात करें तो कॉस्मेटिक्स, लेदर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं और खुद का छोटा-मोटा व्यापार करना चाहते हैं तो इस समय ज्यादा जल्दबाजी न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां सामान्य रहने रहने के आसार है। काम के साथ-साथ आपको अपने निजी जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, विशेष रूप से इस समय बच्चों की शिक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज अनावश्यक खर्च बढ़ते नजर आ रहे हैं। सेहत में गिरावट आ सकती है। कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आज वर्क लोड अधिक रहेगा। इसके अलावा आज बॉस का मूड कुछ खराब रह सकता है। ऐसे में काम के प्रति ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं होगी। बेहतर होगा आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापारियों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। आप लंबे समय के लिए मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप सोच समझ कर खर्च करेंगे तो आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय आपकी हिम्मत बढ़ाएंगे। अगर पहले से ही आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बड़े भाई और बहन के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों की बात करें तो शौक मौज पर आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपकी आपसे समझ में वृद्धि होगी। सेहत की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण आज कुछ परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने के आसार है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में उठाया हुआ आपका एक गलत कदम आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। नौकरी हो या व्यापार आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा हो सकता है। आपको अपने मन की बात साझा करने का भी मौका मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आप संभालकर रखें अन्यथा उनके गुम होने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को धन संबंधित मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले न लें तो बेहतर होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें, कहीं बहुत देर न हो जाए। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। साथ ही आप बचत पर भी ध्यान दें। इससे आपका आने वाला कल सुरक्षित हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो नकारात्मक विचारों से दूर रहें और समय पर भोजन करने की आदत डालें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपका कोई महत्वपूर्ण अटका हुआ काम पूरा होने से आप को बड़ी राहत मिल सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों की बुराइयां करने से बचें, साथ ही उनके कार्यों में भी दखलअंदाजी न करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सुखद रहने के आसार हैं। आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखलअंदाजी न करने दें तो बेहतर होगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

ठंडी चीजों से परहेज करें अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। खराब स्वास्थ्य के कारण आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आने के आसार हैं। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आज आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। भाई बहनों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 5:10 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा लेकिन बॉस और उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपके कठिन कार्य भी सरलता से पूरे हो सकते हैं। आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है खासतौर पर अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। पिता के साथ संबंध बिगड़ सकता है। आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको गले से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं और उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा रह जाएगा। छोटी सी छोटी जिम्मेदारी को भी आप बखूबी निभाने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। सेहत की बात करें तो भागदौड़ के कारण आज स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

थोक व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातक को को दफ्तर में कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपका प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार आ सकता है। हालांकि आपको उनकी अधिक देखभाल करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आप अपने प्रिय के साथ मिलकर कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 7 December 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 7 December 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, December 6, 2021, 15:53 [IST]
Desktop Bottom Promotion