Latest Updates
-
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है?
7 September Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगी बड़ी राहत
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आप अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ कुछ कम होगा और आज आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आप अपने परिजनों के लिए भी निकालें तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कानों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 7:20 से शाम 6:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपनी सारी योजनाएं पहले ही बना लें अन्यथा आप काफी दबाव महसूस करेंगे। रियल एस्टेट का कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को ठीक ठाक फायदा हो सकता है। निजी जीवन में कुछ तनाव संभव है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आज आपके घर में बड़ा विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है। आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। यह सब आपके कड़े परिश्रम और समझदारी से लिए हुए फैसलों का ही नतीजा है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बेहतर होगा आप पूरी मेहनत और लगन से काम करें, जल्द ही आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। खुदरा व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपकी किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी बाधा आ सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम से जुड़ी हर कागजी कार्यवाही पर ठीक से ध्यान दें अन्यथा आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ मनमुटाव संभव है। इसके अलावा आज बॉस काफी सख्ती से आपके साथ पेश आ सकते हैं। ऐसे में आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग ठीक से करें नहीं तो आपके बीच गलतफहमियां हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 1 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको समझदारी से अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। आप जो भी निर्णय लें सोच समझ कर लें, जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला आपके परिवार की शांति को भंग कर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अटकी हुई योजनाओं पर दोबारा गौर करने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी कठिन कार्य को पूरा करने के लिए आज आप एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आपको किडनी से संबंधित बीमारी है तो आज के दिन आप संभल कर रहें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 1:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा शुभ रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। यह सब आप के कड़े परिश्रम का फल है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में भी इजाफा हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो उनकी सेहत में सुधार आ सकता है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है खासतौर पर अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी पदोन्नति होने के संकेत मिल रहे हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार संभव है। आपके बीच की गलतफहमियां दूर होगी। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहत की बात करें तो समय पर भोजन करें, साथ ही पर्याप्त नींद लें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
बेवजह की बातों को लेकर अपना मूड खराब न करें बल्कि छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना सीखें। दोस्तों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। हालांकि कुछ महत्वपूर्ण कार्य ऐसे भी हैं जिन्हें आज आपको निपटाने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। टकराव या अहंकार से नुकसान आपका ही होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आपको जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
काफी दिनों बाद आज जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपने प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताकर आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे। आपकी शादीशुदा जिंदगी की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर आज तरोताजा हो सकती है। माता पिता के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। दफ्तर में काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा। आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आपको बड़ा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत को लेकर आप निश्चिंत रहें। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ विवादास्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी से बचें अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती हैं। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी पर अपना भरोसा मजबूत रखें। अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई पुराना कानूनी मामला आज परेशान कर सकता है। वहीं दफ्तर में आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम होने से आपके काम में बाधा आ सकती है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। साथ ही आपकी कमजोरी भी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। कोई पुराना रोग उभरने की आशंका है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च बढ़ते नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। बड़े भाई का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके कामकाज की है तो नौकरीपेशा जातकों को ट्रैक्टर में आज समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें अन्यथा आज आपके कई कार्य अधूरे रह जाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आप अपने सभी काम पूरे परफेक्शन के साथ कर पाएंगे। इसके अलावा आज आप काफी एक्टिव रहेंगे और तेजी से आपके सभी काम पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। हाल ही में हुई किसी बड़े नुकसान की भरपाई करने का अच्छा मौका आपके हाथ लगने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा विशेष रूप से आपकी माता आपसे बेहद प्रसन्न में रहेंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप काफी फ्रेश महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











