Latest Updates
-
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट
Aaj Ka Rashifal 8 April Horoscope: इन राशि वालों की बदलेगी आज जिंदगी, खुलेगा किस्मत का ताला
आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके आर्थिक, वैवाहिक, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आ सकती है। किसी भी तरह की चुनौती हो आप उसका सामना डटकर करें। डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। खुद पर विश्वास रखें, ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना व्यापार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए समय उचित है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बड़ी ही मजेदार रहेगी। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत कुछ कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 26
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज भविष्य की चिंता आपको सता सकती है। मन में कई तरह के विचार आएंगे। हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। अनावश्यक चिंता आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकती है। आप अपना दिमाग शांत रखने का प्रयास करें, उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना काम आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको योजनाएं बनानी शुरू कर देनी चाहिए। जल्द ही आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि घर में कोई समस्या चल रही है तो आपको शांति से और समझदारी से उसेे सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल कुछ कम रहेगा। ऐसे में आप अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के मामले में पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। ऐसा कोई काम न करें जिससे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम चोरी से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी छोटी सी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। आज बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें, साथ ही आपको उनकी जरूरतों का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है। शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत रहना होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज वे आपके मार्ग में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी छवि खराब करने का भी प्रयास कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए काफी सराहना मिलेगी। कामकाज के प्रति आपकी मेहनत और लगन देखकर बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। यदि आप इसी तरह मेहनत करेंगे तो जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। पैसों को लेकर चल रहा आपका प्रयास सफल होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको खुलकर अपने प्रिय से बातचीत करनी चाहिए। यदि आपको डायबिटीज की शिकायत है अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। घर हो या कार्यस्थल आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। अपने घर की कीमती वस्तुओं और पैसों को आपको संभालकर रखने की जरूरत है अन्यथा आज उनके चोरी होने या गुम होने के आसार हैं। यदि छोटी सी भी लापरवाही होती है तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे, लेकिन काम के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप लगातार काम करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जल्दबाजी में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचने की जरूरत है। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। घर के सदस्यों का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। यदि कोई परेशानी है तो आप बातचीत के द्वारा मसले का हल ढूंढने की कोशिश करें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है। यदि लंबे समय से आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के कामकाज में बढ़ोतरी होगी। आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने के आसार हैं। आपको कुछ नए लोगों के साथ जुड़ने का भी मौका मिलेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग विपरीत परिस्थिति में भी आपको सकारात्मकता की अनुभूति कराएगा। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है, साथ ही आपको जरूरत से ज्यादा सहकर्मियों पर भरोसा करने से भी बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। आपके बीच कोई गलतफहमी हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। यदि आपको पाइल्स की समस्या है तो आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ज्यादा मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। वहीं दूसरी ओर फाइनेंस से संबंधित काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे, साथ ही सहकर्मियों के साथ भी आपको थोड़ा हंसी मजाक करने का अवसर मिलेगा। अगर आप विदेश में नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी है और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी परेशानी का अंत हो सकता है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें, आपको अच्छी सफलता जरूर मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको उनकी कोई बात अच्छी न लगे तो किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से बचें अन्यथा बात बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। हो सकता है आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले, लेकिन आपको निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं है। आप मेहनत करते रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता का सहयोग आपको मिलेगा। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो चिकनाई वाले भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरी छोड़कर यदि आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी और आपकी योजनाएं आगे बढ़ेगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आज आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। घर का माहौल बिगड़ सकता है। भाई बहनों के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। आपका गलत बर्ताव अपनों को दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। यदि आप इसी तरह बिना सोचे समझे खर्च करते रहेंगे तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितनी मेहनत करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके काम सरलता से पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। आपका बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझना होगा। उन्हें अनदेखा करने की गलती न करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। यदि आप अपने प्रिय की किसी बात से सहमत नहीं है तो उन्हें शांति और प्यार से समझाने का प्रयास करें गुस्से और झगड़े से बात बढ़ सकती है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो जल्दबाजी में आप कोई भी फैसला न लें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में लंबित कार्यों की लिस्ट न बढ़ाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को दूसरों के कहने पर अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज का दबाव और घरेलू चिंताएं आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकती है। सेहतमंद रहकर ही आप जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











