For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

8 September Horoscope: कर्क राशि वालों के जीवन में आज आएगा एक नया मोड़, क्या है आपके भाग्य में?

|

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है खासतौर पर पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आज आप किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। इसके अलावा पैसों की कमी की वजह से रुके हुए आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी आज पूरे होंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप काफी एक्टिव रहेंगे और अपने सभी काम तेजी से पूरे करने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार में कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। अपने प्रिय के साथ रुखा व्यवहार करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे, साथ ही आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने की सोच रहे हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। वहीं नौकरी के साथ अगर आप छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपको अपने करीबियों की मदद मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपके पैसे चोरी हो सकते हैं या फिर उनके गुम होने की भी आशंका है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा खासतौर पर माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा तला भुना मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मैनेजमेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आगे बढ़ने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। खुदरा व्यापारियों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। आज आपके प्रिय की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आज की औसत रहने वाली है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपके जीवन में एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। मुमकिन है आपको पहली नजर में प्यार हो जाए। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आज आपको अच्छा आर्थिक लाभ भी हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का भी मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो देर रात तक जागने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। आज आपको लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करें। सेहत की बात करें तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है। बेवजह का गुस्सा आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है, साथ ही आपका कीमती समय बेकार की चीजों में नष्ट हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें। दफ्तर में पेंडिंग कार्य पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह संभव है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की आशंका है। पिता की सेहत कुछ कमजोर रहेगी। इस समय आपके पिता को अपनी सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो थकान बढ़ने के कारण आज आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सोचा विचारा हुआ कोई काम पूरा न होने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा आप बेवजह की चिंता छोड़ दें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। उचित समय आने पर आपकी इस समस्या का समाधान जरूर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल कुछ बिगड़ सकता है। यदि वे आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आप अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें। ऐसी बातों को दिल पर लगाने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज आप सिर दर्द आदि से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर लंबे समय से कोई कोर्ट कचहरी का मामला आपको परेशान कर रहा है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई फैसला न लें जिससे आप की मुश्किलें बढ़ जाए। आज आपको क्रोध करने से भी बचना होगा। पैसों की बात करें तो उधार देने से बचें अन्यथा आपका पैसा लंबे समय से के लिए अटक सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे, साथ ही आप अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो रात को आप हल्का भोजन ही करें तो बेहतर होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको काफी एक्टिव रहना होगा। इसके अलावा छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें और बॉस को शिकायत का एक भी मौका न दें। यदि आप मेहनत और लगन से अपना काम करेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा अटके हुए धन की प्राप्ति होने की भी प्रबल संभावना है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। मजाक में भी ऐसी बात न कहें जिससे किसी के दिल को ठेस पहुंचे विशेष रूप से कार्यस्थल पर आपको इस बात का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। दफ्तर में आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है, लेकिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आपको किसी छोटे कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। माता पिता के साथ आपका तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने बड़ों का आदर करें और उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। लंबे समय से चला आ रहा आपका परिश्रम आपको अच्छा फल दे सकता है। आपकी पदोन्नति हो सकती है। इसके अलावा आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप कारोबार में कोई बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए समय ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। दफ्तर में पेंडिंग कार्य पूरे हो सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। लंबे समय बाद आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 8 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 8 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, September 7, 2021, 18:07 [IST]
Desktop Bottom Promotion