9th November Horoscope: इन राशियों के लिए बन रहा है आज राजयोग, पलटेगी इनकी किस्मत

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

9 November 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों से जुड़े मामले में आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है तो आपको समय का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। इस समय आपको काफी धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके प्रिय खुलकर अपने मन की बात आपसे साझा कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कुछ बड़े फैसले भी ले सकते हैं। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, साथ ही आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। ऐसे में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने वाला है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। घर का वातावरण शांत रहेगा। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए जाएं इससे आपके रिश्तो की मिठास बनी रहेगी। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। हो सकता है आज आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां भी हो जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ आपको अच्छा वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप मौज मस्ती पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। हालांकि अति उत्साहित होकर आप ज्यादा खर्च करने से बचें। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो खानपान में किसी भी तरह की गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

ससुराल पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ बिताया हुआ यह समय आपके लिए बेहद यादगार साबित होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अपने आर्थिक पक्ष को और मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उच्च अधिकारियों की किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। गुस्से से बचें। व्यापारियों को आज लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। हालांकि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

विरोधी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वे आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज से जुड़े प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है, विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर दफ्तर में आप अपनी स्थिति मजबूत कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि अपने पेंडिंग कार्यों को लेकर आप किसी भी तरह की ढिलाई न करें तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। इसके अलावा आज कोई पुराना कर्ज भी आपको परेशान कर सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप क्रोध और तनाव से बचें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:6

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें। आपकी यह आदत आपको अपनों से दूर कर सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आप काफी तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपको कोई पुराना कानूनी मामला आज परेशान कर सकता है और आपका आर्थिक नुकसान होने के आसार हैं। आज आपको यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर जरूरी न हो तो आज सफर करने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण आपको जुखाम, खांसी, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता और लंबे समय बाद आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके अच्छे प्रदर्शन की खूब सराहना होगी। आज बॉस आपसे काफी इंप्रेस नज़र आएंगे। जल्द ही इसका फायदा आपको हो सकता है। व्यापारियों के हाथ आज अच्छा अवसर लग सकता है। आपके कामकाज में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन खर्चीला रहने वाला है। इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आप लगातार प्रयास करते रहें। जल्द ही आपको सफलता मिलने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपनी गलतियां खुले दिल से स्वीकार करनी चाहिए। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने ग्राहकों से बातचीत करते समय शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार सिंह ने जातकों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि हाल ही में अपने कोई नया व्यापार शुरू किया है और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। पैसों की कमी की वजह से रुके हुए आपके काम आज पूरे हो सकते हैं। घर के बड़ों के साथ सम्मान से पेश आएं। आपका उग्र स्वभाव अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:7

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारियों के हाथ निवेश का बढ़िया मौका लग सकता है। मुमकिन है भविष्य में इसका अच्छा फायदा आपको मिले। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी, साथ ही रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। ऐसे में आप पहले से ही इसके लिए तैयार रहें। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आर्थिक लेनदेन करने के लिए दिन उचित नहीं है। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। पार्टनर का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आज आप काफी फिट और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:21

शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सुख समृद्धि में इजाफा होगा और आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। इसके अलावा आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। आज का दिन अपने प्रिय के साथ बेहद यादगार गुजरने वाला है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार हैं। यदि आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आज किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी चर्चा हो सकती है। ऐसे में आपको तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आपके प्रिय किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे उतनी ही जल्दी आपको कर्जे से मुक्ति मिलेगी। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह का वाद विवाद ठीक नहीं है। व्यापारियों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती हैं।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:20

शुभ समय:प्रातः4 बजे से 11:30 बजे तक

Story first published: Wednesday, November 9, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion