28th October Horoscope: तुला राशि वालों को होगा नौकरी में लाभ, इन राशियों की भी मेहनत होगी सफल

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे क्या कह रहे हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि संभव है। आपको अपने बजट के अनुसार ही चलने की सलाह दी जाती है अन्यथा भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है। दफ्तर में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आपको जबर्दस्त आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। आपके महत्वपूर्ण फैसले में आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:19

शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आप काफी सकारात्मक रहेंगे और आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई सुनहरा मौका मिलने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजनाओं में बदलाव किया है तो आपको उसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप घर की साज सजावट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो काफी दिनों बाद आज आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक:13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। आपके कारोबार में भी बढ़त होगी। अगर आप साझेदारी में काम करते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने की गलती न करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। आपको छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग:हल्का हरा

शुभ अंक:36

शुभ समय:सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

 कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। आपको आंखों में जलन, पेट से जुड़ी तकलीफ या फिर हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह का क्रोध आपको मुसीबत में डाल सकता है। इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों को कहने पर अपने फैसले लेने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन विवादस्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप एक दूसरे का सम्मान करें। वही इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में बातचीत के द्वारा आप उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की आवश्यकता है। यदि आज आपसे छोटी सी भी लापरवाही होती है तो उसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। थकान और तनाव के कारण आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:36

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आप अपने समय का सदुपयोग करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। दफ्तर में बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो जल्द आपको सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपको अपनी आर्थिक समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आज आपके घर की शांति भंग कर सकती है। सेहत की बात करें तो आपका यूरिक एसिड या कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:16

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरी में लाभ हो सकता है। आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो जल्द ही आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। हालांकि आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप सकारात्मक रहें और मेहनत करें। जल्द ही आपके लिए नए रास्ते खुलेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:22

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपके बीच वैचारिक मतभेद संभव है। बेहतर होगा आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। गुस्से और झगड़े से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन करने के लिए दिन उचित नहीं है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचना होगा। आपकी छोटी सी लापरवाही आपका भारी नुकसान करा सकती है। सेहत की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। आप लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं या फिर किसी रोमांटिक जगह पर आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप शादीशुदा है तो काफी समय बाद आपको जीवनसाथी के साथ पर्याप्त वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी हालांकि खुले दिल से खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यापार से जुड़े जातक निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। जल्द ही आपकी यह मेहनत रंग लाएगी। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग:गहरा हरा

शुभ अंक:3

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। हो सकता है आज आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़े। बेहतर होगा भविष्य में आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक या गप्पेबाजी करने से बचें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। इसके अलावा आपको छोटी-छोटी गलतियां करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने काम पर रे पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप ओवरकॉन्फिडेंस से भी बचें। व्यापार से जुड़े इस जातक पैसों के मामले में संभलकर रहें। उधार लेन देन करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे। आप लापरवाही करने से बचें और डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ दिन:23

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों की तरक्की हो सकती है। अगर आप अपना कारोबार विदेश में फैलाने की सोच रहे हैं तो जल्द आपको सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी, ट्रांसपोर्ट, तेल आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। जल्द ही आपको आपके लक्ष्य की प्राप्ति होगी। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आज आप स्वयं के लिए कोई जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:18

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

Story first published: Friday, October 28, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion