For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope (Apr 10-Apr 16): इन 3 राशि वालों के लिए यह सप्ताह लेकर आएगा कुछ खास

|

अपने सप्ताहिक राशिफल के माध्यम से अपने पूरे हफ्ते से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करें यहां। तो आइए देखते हैं आने वाले सात दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आपका काम सोने-चांदी, कपड़े, कॉस्मेटिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, लकड़ी आदि से जुड़ा हुआ है तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपकी रुकी हुई व्यवसायिक योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। नौकरी में सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपको अपने परिश्रम के अनुरूप ही फल मिलेगा। अगर आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। इस अवधि में अनावश्यक खर्च हो सकते हैं, साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से भी आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी आदि से जुड़ा मामला भी उभरने के आसार हैं। ऐसे में आपको अपना हर कदम बहुत ही समझदारी से आगे बढ़ाने का प्रयास करना होगा। निजी जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि दफ्तर में आपको कुछ जिम्मेदारी भरे कार्य सौंपे गए हैं तो किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें अन्यथा आपको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। अतीत में किए हुए आपके परिश्रम पर पानी फिर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को टैक्स के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस अवधि में आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं। घर का माहौल इस दौरान काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। अगर जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो इस दौरान आपको सारे गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को समझने और समझाने का प्रयास करें। सेहत की बात करें तो इस दौरान आपको कान से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: शनिवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अपने परिश्रम का उचित फल मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे, वहीं व्यापार करने वाले लोगों को भी बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप बड़े व्यापारी हैं तो इस अवधि में आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा होने के आसार हैं। आप अपने क्षेत्र के कुछ नए लोगों से भी जुड़ सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। इस दौरान अचानक पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको अस्पतालों और डॉक्टरों के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आपकी आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम और घर की जिम्मेदारियों के बीच आपको खुद के लिए भी समय निकालना होगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आपके विवाह की बात कुछ आगे बढ़ सकती है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी भी मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही शादीशुदा है तो इस अवधि में आपको जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान बिना किसी बाधा के आपके सभी काम पूरे होंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस अवधि में आपको आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है, साथ ही सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी अड़चनें आएंगी। सेहत का मामला कुछ गड़बड़ रहेगा। कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 23

शुभ दिन: रविवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में इस हफ्ते आपको जरा संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप बचत पर ध्यान नहीं देंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है, साथ ही आपको कर्ज लेने से भी बचने की जरूरत है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर काफी दबाव रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपको नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आप अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना अंतिम फैसला लें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपको इस दौरान कुछ सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए बॉस से बात करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको अपनों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत की बात करें तो इस हफ्ते आपको थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (अगस्त 22 से 21 सितंबर):

कन्या (अगस्त 22 से 21 सितंबर):

पारिवारिक मोर्चे पर यह सप्ताह के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आप घर परिवार से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं। बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें, साथ ही उनके फैसलों का भी सम्मान करें। काम की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव होने के आसार हैं। ऐसे में आप काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। कार्यस्थल पर आप इस तरह की बातों से बचें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है, खासतौर पर यदि आप अपना काम आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो में आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। यदि आपके मार्ग में पैसों की दिक्कतें आ रही हैं तो आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। इस दौरान धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल संभलकर करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपकी निजी और पेशेवर जीवन में कुछ परेशानियां चल रही है तो इस दौरान अपनों की मदद से आपकी समस्याओं का हल निकलेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। हालांकि बड़ा मुनाफा कमाने के लिए आप छोटे छोटे फायदों को अनदेखा करने की भूल न करें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको आमदनी का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। इस दौरान आपके रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 29

शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से ज्यादा अपेक्षा रखने की जगह आप अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस दौरान बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। इस हफ्ते आपके कामकाज में तेजी आएगी, साथ ही आपकी रुकी हुई व्यवसायिक योजना दोबारा शुरू हो सकती है। जल्द ही आपको बड़ा फायदा हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही कठिन रहने वाला है। पार्टनर के साथ मनमुटाव होने के आसार है। आप अपनी साझेदारी खत्म भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: सोमवार

धनु (नवंबर 21 से 20 दिसंबर):

धनु (नवंबर 21 से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ धीमा रहने के आसार हैं। इस अवधि में आप अपनी ओर से कड़ी मेहनत करेंगे, लेकिन आपको अपने परिश्रम के अनुरूप फल नहीं मिलेगा। आपको निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी परेशानियों का अंत जरूर होगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहना होगा। यदि बॉस आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकते हैं तो आपको पूरी मेहनत और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर आपका झगड़ा हो सकता है। आपके बीच के तनाव का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: मंगलवार

मकर (दिसंबर 21 से 19 जनवरी):

मकर (दिसंबर 21 से 19 जनवरी):

यदि कुछ समय से आप पर कामकाज का दबाव अधिक है तो इस दौरान आप मौज मस्ती और आराम के मूड में रहेंगे। हो सकता है आप घूमने फिरने की भी योजना बनाएं और कुछ समय के लिए अपने शहर से बाहर भी जाएं। परिजनों के साथ यह सप्ताह बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। इस अवधि में आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। सप्ताह के अंत में आप कोई आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: गुरुवार

कुम्भ (जनवरी 20 से 18 फरवरी):

कुम्भ (जनवरी 20 से 18 फरवरी):

यदि आप किसी नई व्यवसायिक योजना पर काम शुरू करने वाले हैं तो आपको उससे जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर लेनी चाहिए। जल्दबाजी में किया हुआ आपका एक काम आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस अवधि में आप कोई बड़ा जोखिम उठा सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। हो सकता है आपको स्वयं के लिए भी समय न मिले। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी इस दौरान काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, विशेष रूप से यदि आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए खर्चीले रहने वाले हैं, लेकिन इसके बाद का समय कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आपको कोई एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 24

शुभ दिन: रविवार

मीन (फरवरी 19 से 19 मार्च):

मीन (फरवरी 19 से 19 मार्च):

मीडिया और पॉलिटिक्स से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। वहीं फैशन से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छे अवसरों से भरा हुआ रहेगा। इस दौरान आप बचत कर पाएंगे, साथ ही आपको धन कमाने का भी अच्छा मौका मिल सकता है। सप्ताह के अंत में आपको प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फायदा भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ इस अवधि में आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सप्ताह के आखिरी दिन आपके लिए बेहद थकान भरे रहने वाले हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 15

शुभ दिन: शनिवार

English summary

Weekly Rashifal For April 10 to April 16, 2022

What does your weekly horoscope April 10 - April 16, 2022 have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, April 9, 2022, 16:43 [IST]
Desktop Bottom Promotion