Just In
- 2 hrs ago Curd Benefits For Skin: रोजाना चेहरे पर दही मलने से पिग्मेंटेशन और मुंहासे की हो जाएगी छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा
- 3 hrs ago IPL 2024: कौन हैं क्रिकेटर केशव महाराज की स्टाइलिश वाइफ लेरिशा, इंडिया से हैं स्पेशल कनेक्शन
- 5 hrs ago 'हीट वेव' से बचाने के लिए चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी, सेफ रहने के लिए हाइड्रेड रहें और ये काम न करें
- 7 hrs ago तपती गर्मी में भी नहीं सूखेगा तुलसी का पौधा, बस अपनाएं ये छोटे-छोटे टिप्स
Don't Miss
- News 'पकड़ पैसे एक्स्ट्रा सर्विस चाहिए', वर्दी उतारकर स्पा सेंटर में घुसे 3 पुलिसकर्मी, CCTV में कैद हुआ सब कुछ
- Movies दूसरे से करती थी इश्क इसलिए कर दिया पत्नी का कत्ल! संजय दत्त ने जब कहा था- 'भुगत रहा कर्मों का फल'
- Technology Amazon से Samsung, Oneplus समेत इन फोल्डेबल फोन्स को सस्ते में खरीदें, जल्दी करें, यहां देखें लिस्ट
- Travel खुल गया है लद्दाख पहुंचने का नया रास्ता, मनाली से लेह को जोड़ने वाला यह है सबसे छोटा रूट
- Finance 4 ETF Mutual Fund ने 3 साल में इन्वेस्टरों को दिया जबरदस्त रिटर्न
- Education एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं हॉल टिकट 2024 हुए जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
- Automobiles Tesla को टक्कर देने के लिए Xiaomi ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में मिलेगी 810KM की रेंज
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अप्रैल: इस हफ्ते इन 4 राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव
इस हफ्ते किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और खुलेगा किस्मत का दरवाजा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। यहां आपको पूरे हफ्ते की जानकारी एक साथ मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या खास है आपके लिए।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। एक ओर जहां कामकाज का बोझ बढ़ने की आशंका है, वहीं दूसरी ओर घरेलू कलह आपकी मानसिक परेशानियां बढ़ा सकता है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बना कर चलना होगा। इसके अलावा आपको धैर्य रखने की भी सलाह दी जाती है। आप खुद पर काबू रखें और शांत रहकर अपने सभी कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। अगर आप व्यापारी है और पार्टनरशिप में किसी नए कार्य की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आपको सोच समझ कर अपना फैसला लेने की जरूरत है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर आप अविवाहित है और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से अपने रिश्ते की बात करने के लिए यह समय अनुकूल है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आपको सेहत के प्रति लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ दिन: शुक्रवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस हफ्ते आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाले हैं। इस अवधि में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी सामाजिक छवि भी मजबूत होगी। बैंकिंग और टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं और इस अवधि में आपको कोई बड़ा मुनाफा कमाने का अवसर मिलता है तो आप जरा सी भी जल्दबाजी न करें। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप गलत रास्ते अपनाने से बचें। आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि घर में आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस हफ्ते आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: गुरुवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यत जातकों की तरक्की हो सकती है। इसके अलावा आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। थोक व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अच्छा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां नकारात्मक रहेगी। इस अवधि में घरेलू कलह बढ़ सकता है। बड़े भाई के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप समझदारी का परिचय दें अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने की संभावना है। इस अवधि में आप अपने जीवनसाथी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। आपको आय का नया स्त्रोत मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको चेस्ट इन्फेक्शन होने की आशंका है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: सोमवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस हफ्ते आप पर जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि कुछ समय से आपके पारिवारिक जीवन में तनाव चल रहा है तो इस अवधि में सब कुछ शांत होने की प्रबल संभावना है। रिश्तों में सुधार आएगा और अपनों के साथ आपको वक्त बिताने का भी मौका मिलेगा। पैसों की बात करें तो यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो इस अवधि में थोड़ा-थोड़ा करके उसे चुकाना शुरू कर दें। इसके अलावा आर्थिक मामलों में अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और अपने खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो इस हफ्ते आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़े। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। जोश में आकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। इस दौरान आपको बिजली और धारदार वस्तुओं से संभल कर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 1
शुभ दिन: मंगलवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
करियर को लेकर यदि मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो इस अवधि में आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। यदि आप कोई नया कोर्स करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आने वाले समय में इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। व्यापारी अगर किसी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय मिलाजुला रहने की आसार है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। इस अवधि में आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। हालांकि रिश्तों में तालमेल अच्छा रहेगा और अपनों का भावनात्मक समर्थन भी आपको मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। इस दौरान आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो फिट और एक्टिव रहने के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा। साथ ही आपको अपने खान-पान का भी ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 16
शुभ दिन: शुक्रवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आपका काम प्रॉपर्टी से जुड़ा है तो इस अवधि में आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो इस दौरान आप नए पार्टनर से भी जुड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में दफ्तर में बहुत ही सौम्य व्यवहार करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर महिला सहकर्मियों के साथ आदर से पेश आएं। यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो इस दौरान आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अपनी इस मेहनत का उचित फल जल्द ही मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। इस अवधि में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। घर परिवार में वाद विवाद से बचें। सेहत की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ दिन: गुरुवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण इस अवधि में आपके कुछ कार्य नहीं बन पाएंगे। हालांकि इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप निराश और हताश हो जाए। खुद पर और ईश्वर पर भरोसा रखें। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके कड़वे बोल अपनों को दुखी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो इस हफ्ते आपको काफी एक्टिव रहना होगा। नौकरी हो या व्यापार कार्यभार बढ़ सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों की सलाह अनुसार चलें। आपको अच्छा फायदा होगा। इसके अलावा एक ही गलती को बार-बार दोहराने से भी आपको बचने की जरूरत है अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। दवाइयों का व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत की बात करें तो चाय और कॉफी के ज्यादा सेवन से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 26
शुभ दिन: रविवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। बेहतर होगा आप पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लें। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय आपको खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। इस फैली हुई वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही घातक साबित हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। ध्यान रहे कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल नहीं होना चाहिए। छोटे व्यापारियों को इस हफ्ते ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। वहीं बड़े व्यापारियों को अपने कर्मचारियों के साथ वाद विवाद से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। सप्ताह के अंत में घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: बुधवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापारी हैं और कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको बिना सोचे समझे जल्दबाजी में अपने फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी यह समय ठीक नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी गति पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने होंगे। साथ ही इस दौरान आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। अगर आप विद्यार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो हो सकता है इस अवधि में पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगे। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अतीत में लिए हुए किसी सही आर्थिक फैसले का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ इस अवधि में अब बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। जहां बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 14
शुभ दिन: शुक्रवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां दी जा सकती है। आपको पूरी मेहनत और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना होगा। व्यापारियों को आर्थिक बड़े आर्थिक लेन देन से बचने की जरूरत है। इसके अलावा अति आत्मविश्वास से भी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वालों को इस अवधि में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। घर वालों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। छोटे भाई या बहन से जुड़ी किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। यदि वे विवाह योग्य है और कोई रुकावट आ रही है तो इस अवधि में आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा कुछ खर्चीली रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: मंगलवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको बड़ी सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी आप से बेहद प्रभावित होंगे। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो आपको उचित समय आने तक इंतजार करना होगा। वहीं व्यापारियों का काम तेज गति से आगे बढ़ेगा। लंबे समय से अटकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पैसों की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने के आसार है। इस अवधि में अचानक से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि कोई भी बड़ा आर्थिक लेन-देन करते समय आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी विशेष रूप से उधार देने से आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार है। घर में छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस दौरान आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ दिन: शनिवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन में इस दौरान तनाव काफी बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है, जल्द ही आपको परिस्थिति में सुधार नज़र आएगा। पैसों की बात करें तो आमदनी से अधिक खर्च होने से आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट संभव है। पैसों की कमी के कारण इस हफ्ते आपके कई काम अधूरे रह जाएंगे। यदि आने वाली समस्याओं से आप बचना चाहते हैं तो आप बचत पर अधिक ध्यान दें। साथ ही अपने खर्चीले स्वभाव पर भी लगाम लगाएं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जिसके कारण आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। अगर आप तरक्की पाना चाहते हैं तो बेकार की बातों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो बेवजह घर से बाहर न निकलें। इसमें आपकी और आपके अपनों की भलाई है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 35
शुभ दिन: सोमवार