Latest Updates
-
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें
साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 दिसंबर: इन राशियों को इस हफ्ते मिलेगी बड़ी राहत
आने वाले सात दिन आपके जीवन में कौन कौन से उतार चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस दौरान आपको लंबी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। साथ ही बेवजह आपका धन भी खर्च होगा। किसी करीबी मित्र के साथ इस अवधि में अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखना होगा। गुस्से में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। इस अवधि में आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह व्यस्त रहने वाला है। आपको स्वयं के लिए भी समय नहीं मिल पाएगा। सप्ताह के अंत में अचानक घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ दिन: शनिवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो इस अवधि में आपको अपना ड्रीम जॉब मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में लिए हुए अपने महत्वपूर्ण फैसलों का अच्छा फल आने वाले दिनों में जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हालांकि इस समय आपको कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरेगा। इस दौरान आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय दे पाएंगे। संतान से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको छोटी सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 28
शुभ दिन: गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस हफ्ते कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं इसलिए आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप पूरे हफ़्ते का बजट पहले ही तैयार कर लें। कामकाज के मोर्चे पर इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने सीनियर्स को खुश करने के लिए एक साथ कई काम निपटाने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को इस हफ्ते कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इस अवधि में आप बहुत व्यस्त रहेंगे। व्यापारियों को बड़े मुनाफे के लिए अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपकी माता की ओर से लाभ संभव है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कमर या पीठ से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस अवधि में आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। छोटे छोटे मतभेदों का बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार का खास ध्यान रखें विशेष रूप से घर के छोटे सदस्यों के साथ नरमी से पेश आने की कोशिश करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ इस अवधि में आप ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान अपना पूरा फोकस काम पर रखना होगा। यदि आपके प्रदर्शन में गिरावट आती है तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अनाज का व्यापार करने वाले जातकों को इस अवधि में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। इस अवधि में आप अच्छी बचत कर पाएंगे। सेहत की बात करें तो अगर आपको लीवर से जुड़ी शिकायत है तो आप सजग रहें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 37
शुभ दिन: मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस अवधि में आपकी मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं। आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले तो क्रोध और झुंझलाहट में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में तेजी से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। आपकी धीमी गति आपको मुश्किल में डाल सकती है। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएंगे। मुमकिन है आपको वरिष्ठ अधिकारियों के गुस्से का भी शिकार होना पड़े या आपको दी हुई जिम्मेदारियां भी वापस ले ली जाए। व्यापारियों को इस दौरान अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक चिंता बढ़ने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
शुभ दिन: सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में आप अपने घर के सदस्यों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने का प्रयास करें। आपकी जरा सी भूल आपके घर की शांति भंग कर सकती है। क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से दूर रहें। इस अवधि में आपके पिता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में आपको उन्हें तनाव से दूर रखना होगा। पैसों को लेकर चल रहा प्रयास सफल होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। इस अवधि में आपको किसी पुराने कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ इस हफ्ते आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके काम को सराहा जाएगा और उच्च अधिकारियों का सहयोग भी आपको मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो उस दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको काम के साथ आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 7
शुभ दिन: शनिवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ राहत भरा साबित हो सकता है। निजी जीवन की परेशानियां हल होती नजर आ रही हैं। जीवनसाथी के साथ आपका संबंध और भी मजबूत होगा। इसके अलावा पिछले कुछ समय से यदि आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो इस अवधि में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। इस दौरान आप स्वयं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। आपके कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। अपने छोटे से छोटे काम को भी ध्यान से करने की कोशिश करें। व्यापारियों को अपने ग्राहकों के साथ तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। इस दौरान आपको अपने किसी पुराने संपर्क का अच्छा फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 30
शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
निजी हो या पेशेवर जीवन यह सप्ताह आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के किसी महत्वपूर्ण काम के सिलसिले में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। इस अवधि में आप पर काम का बोझ भी अधिक रहने वाला है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामले में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि कुछ समय से आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इस अवधि में उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान कुछ नकारात्मक चीजों पर आपका धन खर्च हो सकता है। सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी उत्साहित रहेंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: बुधवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके कुछ अधूरे कार्य पूरे होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम प्रमोशन के रूप में मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। छोटे व्यापारियों को लाभ कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। अगर आपका काम शेयर बाजार से जुड़ा है तो इस हफ्ते आपको जबर्दस्त आर्थिक मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। इस अवधि में आप अपने परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिता पाएंगे। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। बड़े भाई के सहयोग से आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला हल हो सकता है और आपको आर्थिक फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 43
शुभ दिन: शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस अवधि में आप अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर होगा अपने खानपान पर आप विशेष ध्यान दें। बाहर का खाना या बासी भोजन से आप परहेज करें। कामकाज की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है तो इस अवधि में आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। इस समय साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। यदि आपके मार्ग में कोई बाधा आती भी है तो आप पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ सारी बाधाओं का सामना कर उसे पार करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के अंत में घरेलू कलह के कारण आपकी मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आपको समझदारी से इस तरह की मसलों को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 36
शुभ दिन: सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी रहेगी। इस अवधि में आपको काफी आलस महसूस होगा और आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि जल्द ही आप पूरे जोश और उत्साह के साथ वापसी करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को इस हफ्ते अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आपका व्यापार विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो इस अवधि में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ने से आप काफी उदास रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को प्यार से मनाने का प्रयास करें। साथ ही आपको उनकी भावनाओं का आदर करना होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ दिन: शनिवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस हफ्ते अचानक आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो जाएगा। इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। यह सब आपकी ही कड़ी मेहनत का नतीजा है। पारिवारिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको परिजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आपके घर में कोई तनाव चल रहा है तो इस अवधि में उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और इसके साथ आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको कोई बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आपको अपना फैसला बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 22
शुभ दिन: रविवार



Click it and Unblock the Notifications











