For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope ( June 12- June 18): नए अवसरों से भरा रहेगा यह सप्ताह इन 4 राशियों के लिए

|

इस हफ्ते आपके जीवन में कौन से बदलाव आएंगे, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण इस अवधि में आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। इतना ही नहीं इस अवधि में आप किसी कीमती वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान आप के कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। वहीं नौकरीपेशा जातक अपने अनुभवों से अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। इस दौरान बॉस आपके सुझावों को काफी महत्व देंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ छोटी सी यात्रा का योग बन रहा है। आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। इस अवधि में अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा पाएंगे।।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:9

शुभ दिन: मंगलवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस अवधि में आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है और आप शांति का अनुभव करेंगे। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे रहने वाले हैं। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और इस आप आराम पर भी ध्यान दे पाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर से लंबित कार्यों का बोझ कम होगा। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की भी संभावना है। यह खबर आपकी तरक्की से जुड़ी हो सकती है। व्यापारियों को इस अवधि में निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। जल्द ही आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। अपने परिजनों को नाराज न करें। ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। पैसों की बात करें तो आपका खर्चीला स्वभाव आपको मुसीबत में डाल सकता है। आप पर कर्ज का बोझ बढ़ने के आसार है। यदि आपका हृदय से जुड़ी बीमारी है तो क्रोध और तनाव से दूर रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:32

शुभ दिन:गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

लंबे समय से यदि किसी घरेलू मुद्दे को लेकर आप परेशान है तो इस अवधि में आप इस मसले को सुलझाने में सफल रहेंगे जिससे आपके घर के वातावरण में सुधार आएगा। इस दौरान आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। इसके अलावा यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो एक बार उन्हें पैसों के लिए रिमाइंड जरूर करा दें। रियल एस्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों के बीच आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। इस दौरान यदि आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या होती है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 17

शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपका काम से जुड़ी छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसके अलावा किसी रुकी हुई व्यवसायिक योजना को लेकर भी आप काफी भागदौड़ कर सकते हैं। दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वहीं लग्जरी आइटम्स का काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो इस दौरान आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। हालांकि आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहेगा। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने पारिवारिक मुद्दों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। इस अवधि में आप को बुखार, थकान, कमजोरी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 36

शुभ दिन: मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अतीत की बातों को लेकर ज्यादा सोचने से बचें। इससे आपका समय नष्ट होगा, साथ ही इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। आप सकारात्मक रहें और अपने आज पर फोकस करें। यह समय आपके लिए बहुत कीमती है, इसलिए आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य में आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। इस दौरान पुराना कोई रोग आपको परेशान कर सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें और अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में बॉस को खुश करने के लिए आप खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें। आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदों को अनदेखा करने से बचना होगा। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:20

शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस अवधि में आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। भावनाओं में बहकर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। पार्टनर के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर शक करने की आपकी आदत के कारण आपके बीच दूरियां बढ़ती नजर आ रही है। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए भी यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी आपसे नाखुश रहेंगे। किसी कारणवश वे काफी उदास महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी शादीशुदा जिंदगी पर भी ध्यान दें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। इस दौरान आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन सप्ताह का अंत राहत भरा रहने के आसार हैं। व्यापारियों के लिए यह समय औसत रहने वाला है। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। सेहत का मामला कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:32

शुभ दिन:गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आगे बढ़ने का यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है, इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठाएं। इसके अलावा आपकी आमदनी बढ़ने के भी आसार हैं। व्यापारियों के के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन कुछ कठिन रहेंगे, लेकिन इसका इसके बाद का समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आप छोटा-मोटा निवेश भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। अपने प्रिय की ओर से आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो इस अवधि में आप संभलकर रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 17

शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस दौरान आपके सोचे विचारे सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपके लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। खाने पीने की चीजों, कपड़ों, कॉस्मेटिक्स, प्रिंटिंग आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय बेहद लाभदायक रहने के आसार हैं। आपके कामकाज में वृद्धि संभव है। पैसों के लिहाज से सप्ताह के शुरुआती दिन कुछ खर्चीली रहेंगे, लेकिन सप्ताह के अंत में आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आप सही उपयोग करेंगे तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं, संतान की सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक उनकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 36

शुभ दिन: मंगलवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों को लेकर किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। हालांकि इस तरह की बातों से आपको बचने की जरूरत है नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। इस दौरान मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। नकारात्मकता को स्वयं पर हावी न होने दें अन्यथा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। आपका गलत बर्ताव आपको मुसीबत में डाल सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बेहद चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके बनते हुए कार्यों में भी बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि आप जल्दबाजी न करें। उचित समय आने पर आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो इस अवधि में आपकी सेहत में गिरावट आने के आसार हैं। आप खुद का ध्यान रखें, समय पर भोजन करें और पर्याप्त आराम की भी जरूरत है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:20

शुभ दिन: शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आप परिवार को साथ लेकर चलें। घर के सदस्यों पर अपने फैसले थोपने से बचें। आपको उन पर किसी भी तरह का दबाव डालने से बचने की जरूरत है। इससे रिश्तो में कड़वाहट आ सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में आपका धन चोरी या गुम हो सकता है। इसके अलावा आपका आर्थिक प्रयास विफल होने से भी आपके हाथ निराशा लगेगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहने के आसार हैं। व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आप परिजनों के लिए पर्याप्त समय न निकाल पाएं। आपकी यह बात आपके बच्चों को नाराज कर सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को के लिए यह समय बेहद कठिन रहने वाला है। आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। इस अवधि में आपका काफी पैसा भी खर्च होने के आसार है। सेहत की बात करें तो इस दौरान आपको कमर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। लगातार बैठकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 26

शुभ दिन:रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

मन में उत्साह और उमंग रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। इस अवधि में आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। घर का वातावरण इस दौरान काफी अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। यदि किसी कारणवश आपके भाई या बहन आप से नाराज है तो आप उनकी नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी को इस अवधि में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस दौरान आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की रुकी हुई डील पूरी होने की प्रबल संभावना है। आप किसी नई व्यवसायिक योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस अवधि में आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती हैनौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस अवधि में आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का भरपूर प्रयास करेंगे। खुदरा व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। वहीं फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी इस अवधि में अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पैसों की स्थिति में मजबूती आ सकती है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो सप्ताह के अंत में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू रखना होगा।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक: 4

शुभ दिन:सोमवार

English summary

Weekly Rashifal For June 5 to June 11, 2022

What does your weekly horoscope June 12-June 18, 2022 have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, June 11, 2022, 16:59 [IST]
Desktop Bottom Promotion