साप्‍ताह‍िक राश‍िफल: धन और करियर के मामले में इन राशियों के लिए रहेगा यह सप्ताह भाग्यशाली

अपने साप्ताहिक राशिफल से आप आने वाले सात दिनों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एक बार फिर हम आपके लिए आपका साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

सप्ताह के शुरुआती दिनों में मानसिक रूप से आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। हो सकता है काम का दबाव और घरेलू कलह के कारण आप काफी परेशान रहें। सप्ताह का मध्य आपके लिए कुछ राहत लेकर आएगा। इस अवधि में कार्यभार कुछ कम होगा। साथ ही घर के वातावरण में भी सुधार आने की प्रबल संभावना है। कपड़ों का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो इस दौरान आप कुछ बदलाव करने का भी फैसला ले सकते हैं। सिविल की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। इस अवधि में आपके कई बड़े खर्चे हो सकते हैं। बेहतर होगा आर्थिक मामलों में आप जरा संभल कर रहें। निजी जीवन की बात करें तो आपका अडियल स्वभाव इस अवधि में आपके घर की शांति भंग कर सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। यदि आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो इस अवधि में अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ दिन: रविवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप परिवार से दूर रहते हैं और अपनों को काफी मिस कर रहे हैं तो इस दौरान आपको परिजनों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। त्योहार के इस मौसम में आप अपनों के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय थोड़ा कठिन रहने वाला है। इस अवधि में आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। अपने महत्वपूर्ण कागजी कार्यवाही बहुत ही ध्यान से करें। जरा सी चूक आपके लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। प्रॉपर्टी का काम करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहने के आसार हैं। इस अवधि में आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं और घर में आपके विवाह की बात चल रही है तो इस तरह के फैसले आप जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा। आप सोच समझकर ही अपना अंतिम निर्णय लें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास जारी रखें, जल्द ही आपको अच्छी खबर मिलेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस अवधि में आपके घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। तनाव के कारण आपके पिता का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां आ सकती है। आपके प्रिय के स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। अपनी वैवाहिक जीवन की खुशियों को बनाए रखने के लिए आप एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। रुका हुआ प्रमोशन मिल सकता है विशेष रुप से यदि आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं तो आपको आपकी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते अच्छा मुनाफा हो सकता है। बड़े व्यापारियों को समझदारी से अपने व्यवसायिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बड़ी राहत लेकर आएगा। यदि हाल ही में आपको कोई बड़ा घाटा हुआ है तो इस दौरान उसकी भरपाई करने का मौका आपको मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस अवधि में आप काफी दुविधा में रहेंगे। काम में आपका अधिक मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। इस अवधि में भाई या बहन को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर प्रेमी जोड़ों के लिए भी यह समय बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। इस दौरान आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आपके लिए यह सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में आप भी बड़ा आर्थिक फैसला न लें तो बेहतर होगा। छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप कॉस्मेटिक और स्टेशनरी का व्यापार करते हैं तो आपको छोटे फायदे हो सकते हैं। बड़े मुनाफे के लिए आपको अपने ग्राहकों को कुछ अच्छे ऑफर देने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में अपना कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको जो भी काम सौंपा जाए आप उसे सही समय पर पूरा करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ आपका छोटा मोटा झगड़ा हो सकता है लेकिन आप अपनी समझदारी से जल्दी ही सारी गलतफहमियां दूर करने में कामयाब रहेंगे। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। आपको क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस अवधि में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आपका मूड काफी तेजी से स्विंग करेगा। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले तो गुस्से और झुंझलाहट में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ काफी बढ़ जाएगा। शांत दिमाग से यदि आप अपने काम पूरे करने का प्रयास करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है, इसलिए काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें खुदरा व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है।आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। वहीं प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार है। इस अवधि में पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप अपनी किसी पुरानी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचना होगा। इस दौरान वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार करने वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप व्यापार के लिए लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस अवधि में अपने पार्टनर के साथ वाद-विवाद से बचें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। एक दूसरे पर अपना विश्वास मजबूत करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। इस अवधि में आपका कठिन से कठिन कार्य भी सरलता से पूरा हो जाएगा। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। पैसों की बात करें तो आप अपने परिजनों के लिए उपहार खरीद सकते हैं। हो सकता है अपने बजट से ज्यादा ही आप खर्च करें। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन आर्थिक मामले में ज्यादा ढीलाई करना आपके लिए ठीक नहीं है। सप्ताह के अंत में धन लाभ का योग बन रहा है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य तो इस अवधि में तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: सोमवार

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के बड़ों के साथ अपना तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें खासतौर पर पिता के साथ मनमुटाव से बचें। आपको अपने पिता की भावनाओं को समझना होगा। साथ ही उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर अहंकार और टकराव के कारण जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। अगर आप व्यापारी है और किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपको लंबे अरसे को ध्यान में रखते हुए निवेश करना चाहिए। इसका अच्छा फायदा आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन किसी कारणवश अटक सकता है। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत सफल होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। भूमि-मकान से जुड़ा कोई फायदा इस दौरान हो सकता है। यदि हाल ही में आपने अपना ऑपरेशन करवाया है तो आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 15

शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहकर अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि व्यापार में आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की जरूरत है। इसके अलावा पैसों के मामले में भी आप किसी तरह की लापरवाही न करें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ यह समय बहुत ही आनंद में गुजरेगा खासतौर पर छोटे भाई या बहन के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। सप्ताह के अंत में आपको उनकी शिक्षा को लेकर कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप प्यार से अपने प्रिय को मनाने का प्रयास करें आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: बुधवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है कामकाज के सिलसिले में आपको लंबी यात्रा करनी पड़े। आपकी यह यात्रा बेहद सुखद रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी, लेकिन मध्य में आपको लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में घरेलू कलह शांत होने से घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ लंबे समय बाद अब बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। इस अवधि में पिता की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आप विवाह का भी निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा लेकिन आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की जरूरत है अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 32

शुभ दिन: रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सप्ताह की शुरुआत में अचानक किसी बड़ी समस्या से आपका सामना हो सकता है। हालांकि जल्द ही आपकी इस परेशानी का अंत होगा, इसलिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। खिलौनों का व्यापार करने वाले जातकों को इस दौरान बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। लोहे के कारोबारियों के लिए भी यह समय भाग्यशाली रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को अपना छोटा बड़ा हर काम पूरी गंभीरता से करना होगा। इसके अलावा आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़े। साथ ही गलतियों की भी कोई गुंजाइश न रहे। इस अवधि में आपके बॉस का रवैया काफी कड़क रहेगा, इसलिए आपको काफी संभल कर रहना होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा खासतौरपर माता के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी को कोई बढ़िया सरप्राइज भी दे सकते हैं। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा और आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 17

शुभ दिन: शनिवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

स्वास्थ्य के प्रति इस अवधि में किसी भी तरह की लापरवाही न करें खासतौर पर आपको अधिक क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी या ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से आपको बचना होगा। हो सकता है इस अवधि में आपके बहुत की नजर आप पर बनी रहे। जरा सी लापरवाही आपकी नौकरी खतरे में डाल सकती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इस दौरान आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। छोटे व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। आपकी तीखी वाणी आपके घर की शांति भंग कर सकती है विशेष रुप से माता-पिता के साथ आप सम्मान से पेश आएं। सप्ताह के अंत में यात्रा का योग बन रहा है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: शुक्रवार

Story first published: Sunday, March 21, 2021, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion