For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope ( November 27- December 3): इस हफ्ते इन राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, कामकाज में

|

कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला यह नया सप्ताह? क्या इस दौरान आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेग? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना सप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित हो सकता है।इस अवधि में आपके जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप अपने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करते हैं तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी का पूरा सहयोग और प्रेम आपको मिलेगा। इस अवधि में आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 8

शुभ दिन: शनिवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है, साथ ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। यदि आप अपने प्रमोशन के लिए कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। काम में व्यस्त होने के कारण आप अपनों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा उनके के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की कोशिश करें। खासतौर पर बच्चों पर ध्यान देना आपके लिए बेहद आवश्यक है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपको पैसा कमाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको नसों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार और रोमांस के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ मुलाकातों का सिलसिला चलता रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका आकर्षण और भी बढ़ सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों को इस अवधि में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख-सुविधाओं में बढ़त होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। इस इस दौरान आप अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करेंगे जिसका उचित परिणाम आपको जल्द मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कुछ बदलाव किए हैं तो इस दौरान उनके अच्छे नतीजे आपको मिलेंगे। आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बढ़िया रहेगा। इस दौरान आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: बुधवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। कामकाज पर आपका पूरा फोकस रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। दफ्तर में आपको अपनी मेहनत का उचित फल भी मिल सकता है। इस दौरान आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का अवसर दिया जा सकता है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें। जल्दी ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। कपड़े, कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, लकड़ी आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत को लेकर आप छोटी सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: बुधवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप व्यापार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्राएं बेहद लाभदायक रहेंगी। नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। यदि आप सरकारी नौकरी के लिए कड़ा परिश्रम कर रही हैं तो इस अवधि में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आप अपना बजट पहले ही तय कर लेंगे तो बेहतर होगा। इससे आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। सेहत में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। पुराना कोई रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्यार और रोमांस के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। इस अवधि में आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से काफी निराशा हो सकती है। हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: शुक्रवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे जातकों की मनोकामना पूरी हो सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके पति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और गुस्से से आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आप एक से ज्यादा स्रोतों से धन अर्जित कर सकते हैं। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। चिंता मुक्त रहकर आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा सकते हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि कोट कचहरी का कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो इस दौरान फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस अवधि में आप पर से दबाव कम होगा और मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में सुधार आने की प्रबल संभावना है। यदि संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता रही है तो आपकी यह चिंता भी दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। सप्ताह के अंत में आप अपने प्रिय के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ व्यस्त रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपनी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको यूरिन से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 28

शुभ दिन: रविवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। यदि आपके परिवार में कोई अविवाहित सदस्य हैं तो उनका विवाह तय हो सकता है। इस अवधि में आपको परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का कड़क रवैया आपको परेशान कर सकता है। इस अवधि में छोटी सी छोटी गलती पर भी आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आने के आसार है। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें और गलतियां करने से बचें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। इस दौरान आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। छोटी-छोटी परेशानियां लगी रहेंगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 17

शुभ दिन: सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बड़ी राहत लेकर आ सकता है। खासतौर पर अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो इस अवधि में उसके स्थाई होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। वहीं दूसरी ओर छोटे व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको अच्छा फायदा हो सकता है। यदि आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। आपको सफलता मिलेगी। घर के माहौल में सुधार आ सकता है। अपनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। भाई बहनों के साथ आपका संबंध और भी मजबूत होगा। पैसों से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। इस दौरान आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप सही जगह निवेश करने का प्रयास करें। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: गुरुवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह की शुरूआत काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाली है। इस दौरान आपके मार्ग में कई सारी बाधाएं आ सकती है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी रुकावट आएगी। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को बिना सोचे समझे कोई भी निवेश न करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला न ले अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की खटास को कम करने का प्रयास करें। चुप रहने से आपके बीच की गलतफहमियां और बढ़ सकती हैं। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो इस दौरान आप जल्दबाजी में कोई भी काम न करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ दिन: शनिवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

ग्रहों की नकारात्मक स्थिति के कारण इस दौरान आपको कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन यह समय आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके पारिवारिक जीवन की, इस दौरान घर में वाद विवाद होने के आसार है। पैसों को लेकर घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं। बेहतर होगा आप शांति से मामले को सुलझाने की कोशिश करें। कामकाज को लेकर आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त न होने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस दौरान आप काफी थका हुआ और बोझिल भी महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ेगी। इस दौरान धन हानि भी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है। खराब सेहत के कारण आपकी योजनाओं में बाधाएं आएंगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 18

शुभ दिन: बुधवार

English summary

Weekly Rashifal For November 27 to November 3, 2022

What does your weekly horoscope November 27 to November 3,2022 have in store? Find out here.
Story first published: Sunday, November 27, 2022, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion