For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

साप्ताहिक राशिफल 29 नवंबर से 5 दिसंबर: जानें किन राशियों के लिए ये सात दिन रहेंगे शुभ

|

दिसंबर का यह पहला सप्ताह किन राशियों पर पड़ेगा भारी और किसकी समस्याओं का होगा अंत, जानने के लिए पढ़ें अपना सापतहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि लंबे समय से आप कुछ तनाव महसूस कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए कुछ राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको खुद पर ध्यान देने का समय मिलेगा। इसके अलावा कामकाज का बोझ भी कुछ कम रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े व्यवसायिक निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। इस दौरान आपके कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ यह समय बहुत ही आनंद में बीतेगा। इस अवधि में आप बच्चों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर आप इस हफ्ते कुछ धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ दिन: रविवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर इस हफ्ते आपको कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने वाले हैं। इस दौरान आपको अपने छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करना होगा अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत का एक भी मौका न दें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी नया काम शुरू करने से बचना होगा। अगर आप अपने नए व्यापार के लिए बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इस हफ्ते आपके हाथ निराशा लग सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सकता है इस दौरान आप परिजनों को ज्यादा समय न दे पाएं। बेहतर होगा आप अपने काम के साथ परिवार पर भी बराबर ध्यान दें। स्वास्थ्य की बात करें तो यह समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 36

शुभ दिन: मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अगर आप कपड़े, खिलौने, पुस्तकें आदि का व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस दौरान आपको कुछ नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। आप इन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और जल्द ही इसका उचित फल आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में संपत्ति से जुड़ा फायदा आपको हो सकता है। वहीं दूसरी ओर इस हफ्ते आपको पैसों का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में पिता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन जल्द ही उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 32

शुभ दिन: गुरुवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप अपनी मानसिक शांति को बनाए रखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। यदि इस समय आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको हिम्मत और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। खुद पर और ईश्वर पर भरोसा रखें। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह के मनमुटाव या टकराव से बचना होगा। आपके लिए इस समय टीम वर्क बेहद जरूरी है। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस अवधि में चीजें आपके लिए कुछ उलझी हुई रहेंगी। कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छा फायदा नहीं होगा। आप सजग रहें और जल्दबाजी में ऐसा कोई फैसला न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। इस अवधि में जीवनसाथी के बर्ताव में उग्रता रहेगी। छोटी-छोटी बात पर भी आपके बीच अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 17

शुभ दिन: रविवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। इस समय आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातक अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो यह समय आपके लिए लाभदायक रहने के आसार हैं। सप्ताह के अंत में आपको जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा शुभ रहेगी लेकिन आपको जरूरी सावधानियां बरतने की भी सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने तयशुदा बजट से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहिए।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 36

शुभ दिन: मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। हालांकि आपको इस तरह की समस्याओं से घबराने की जरूरत नहीं है। आप संयम बनाए रखें और हिम्मत से आगे बढ़ें। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। सप्ताह के मध्य में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आप पर कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। वहीं दूसरी ओर यदि हाल में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो इस हफ्ते आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। बात आपके स्वास्थ्य की करें तो इस अवधि में आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप साफ सफाई का ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: शुक्रवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होने वाली है। इस दौरान आपके घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा और अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस दौरान भाई या बहन की मदद से आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आप मन लगाकर अपना सारा काम करें। आपके प्रमोशन की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए कुछ खर्चीला रहेगा। अगर आप अपने पूरे हफ्ते की योजना पहले ही बना लेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय ठीक ठाक रहेगा। छोटी मोटी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस हफ्ते आपको अपने व्यवहार और वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध और कठोर शब्द आपको अपनों से दूर कर सकता है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। घर के बड़े बुजुर्ग यदि आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें क्योंकि इसमें आपका ही फायदा है। भाई बहनों के साथ तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दौरान ससुराल पक्ष से वाद विवाद होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में स्थिति काफी तनावपूर्ण रहेगी। इस तरह के मामलों में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की सलाह दी जाती है। आपके कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों की आलोचना करने से आपको बचना होगा अन्यथा आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। व्यापारियों के लिए सप्ताह बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस अवधि में आपको छोटी छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस दौरान दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। आप पर कार्यभार भी अधिक रहने वाला है। सहकर्मियों के साथ कंपटीशन भी काफी बढ़ सकता है। झुंझलाहट में आकर आप ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको शर्मिंदा होना पड़े। वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करें। साझेदारी में कारोबार कर रहे जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपके पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और इस अवधि में आप मिलकर कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। अगर आप व्यापार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। आर्थिक मोर्चे पर इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आप भाई या बहन की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो बदलते मौसम के कारण कोई समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप सजग रहें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप जोश, उत्साह और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। इसके अलावा सामाजिक रुप से भी आप काफी सक्रिय रहेंगे और समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे और शांत भरे रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। लंबित कार्यों का भार आप पर अधिक रहेगा। आपके बॉस भी इस अवधि में आपसे कुछ नाराज रह सकते हैं। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है। बड़े व्यापारियों को अपने ग्राहकों के साथ संबंध मधुर रखने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। इस अवधि में आप अपने और अपनों के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो इस दौरान सुधार देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: जामुनी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपके लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार हैं। एक ओर जहां कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। वहीं दूसरी और आपके हाथ निराशा भी लग सकती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की तो नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। इस अवधि में आपको उनकी ओर से कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपना प्रयास बढ़ाने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। इस अवधि में आपको कोई बड़ा मुनाफा नहीं होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने से घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। आपको उनका ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ दिन: सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस हफ्ते आपको अच्छी प्लानिंग की जरूरत है ताकि आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहें। कामकाज को लेकर आप बहुत व्यस्त रहेंगे। इन दिनों आप अपने व्यापार को गति देने के लिए खूब मेहनत करेंगे जिसका उचित फल भी आपको मिलेगा। नौकरी करने वाले जातक अपने टारगेट को पूरा करने में सफल रहेंगे। हालांकि कुछ समय के लिए आप तनाव में रहेंगे लेकिन जल्द ही आप पूरी सकारात्मकता के साथ वापसी करेंगे। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर ध्यान देने की जरूरत है। वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा इसका बुरा प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने प्रिय को नजरअंदाज करने की गलती न करें। प्रेम जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रेमी/ प्रेमिका के साथ ये समय कुछ खास बीतेगा। आप शादी करने का भी फैसला ले सकते हैं। पैसों की बात करें तो दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें, आपका नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: गुरुवार

English summary

Weekly Rashifal for November 29th to December 5th

Weekly Horoscope in Hindi - Read horoscope for November 29th to December 5th predictions for all twelve zodiac signs and know about love, finance, health, and career.
Story first published: Saturday, November 28, 2020, 16:57 [IST]
Desktop Bottom Promotion