साप्ताहिक राशिफल 29 सितंबर से 5 अक्टूबर: इस राशियों के लिए रहेगा यह सप्ताह बहुत लकी

अपने पूरे हफ्ते की जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। इसके आपको कई फायदे मिलेंगे। आप हफ्तेभर की योजना पहले ही बनाकर जल्दबाजी और हड़बहट से बच सकते हैं।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल

ऑफिस में आपको कोई बड़ा प्रमोशन मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। हालांकि, आपको अपने काम में भी दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी। बहुत व्‍यस्‍त रहने वाले हैं। घर पर परिवार के किसी सदस्‍य से मतभेद या बहस हो सकती है।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई

इस सप्‍ताह आपके ऊपर काम का बोझ आने वाला है। डेडलाइन पर काम पूरा करने में दिक्‍कत आ सकती है। काम के नुकसान के लिए आपको जिम्‍मेदार ठहराया जा सकता है लेकिन आप इस परेशानी से बचने का प्रयास करें। अपने किसी दोस्‍त के साथ बाहर घूमने या डिनर पर जा सकते हैं। सप्‍ताह के अंत में आपको अपने काम में रुचि आने लगेगी और यही आपके लिए सबसे ज्‍यादा जरूरी होने लगेगा।

मिथुन: 21 मई - 20 जून

मिथुन: 21 मई - 20 जून

इस सप्‍ताह आप कुछ बड़ा करने की सोच सकते हैं। शादी या नया घर लेने के बारे में विचार कर सकते हैं। इस पर होने वाले खर्चे में आपको अपने पार्टनर का भी साथ मिलेगा। बेहतर होगा कि आप अपने खर्चों की लिस्‍ट पहले ही तैयार कर लें ताकि आगे चलकर कोई परेशानी ना हो। रिसेप्‍शन, शादी या किसी अन्‍य समारोह की वजह से खर्चा बढ़ सकता है।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई

अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो इस सप्‍ताह पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। अगर अपने प्रेम संबंध या बिजनेस पार्टनर से खुश नहीं हैं तो उनसे दूरी बना लेना ही अच्‍छा है। एकदम से बात करना बंद ना करें बल्कि धीरे-धीरे उनसे दूर जाने की कोशिश करें। इससे आपके भी दिमाग और दिल को सुकून मिल सकेगा। अकेले थोड़ा वक्‍त बिताएं।

सिंह: 21 जून - 22 जुलाई

सिंह: 21 जून - 22 जुलाई

इस सप्‍ताह आप अपने लुक्‍स पर काफी ध्‍यान देने वाले हैं। घर पर पार्टी कर सकते हैं या शॉपिंग पर भी जा सकते हैं। घर की सफाई में भी कुछ समय बीत सकता है। पड़ोस में आपका कोई दोस्‍त भी बन सकता है। कुल मिलाकर आपका ये सप्‍ताह घर के कामों में बीत सकता है।

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर

इस समय आपको अपनी लव लाइफ से निराशा मिल सकती है। आप खुद को प्रेम संबंध में सुरक्षित महसूस नहीं कर पाएंगे और उससे दूर जाने का मन करेगा। काम के बाद अपनी किसी पसंदीदा जगह पर जा सकते हैं। अपने किसी खास दोस्‍त से मुलाकात हो सकती है। उनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी। रिश्‍ते की मजबूती के लिए रोमांस का होना जरूरी नहीं है।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर

घर में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। आप नए घर में रहने जा सकते हैं। आपके लिए स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अपने जीवन को बेहतर करने के लिए ज्‍यादा तनाव या बोझ लेने की जरूरत नहीं है। आपको ये बात समझनी चाहिए कि हर चीज आपके बजट में नहीं आ सकती है। इस सच को आपको स्‍वीकार करना होगा। इसके बाद आपका रास्‍ता आसान होता जाएगा।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर

आप अपने लिए जो कुछ भी सोच रहे हैं वैसा बिल्कुल नहीं होने वाला है। आपका कोई करीबी या खास व्‍यक्‍ति आपको मनचाही चीजें करने से रोक सकता है। अगर आप लाइब्रेरी में किताबें पढ़ने या किसी पुराने दोस्‍त से सलाह लेने के लिए बेताब हैं तो आपको निराशा हाथ लग सकती है।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर

करियर में नए मार्ग तलाशने के लिए उत्‍सुक रहेंगे। अगर किसी ऐप का इस्‍तेमाल करते हैं तो आपको वो भी बहुत दिलचस्‍प लगने लगेगी। डाइट के बारे में सोच रहे हैं तो अपने किसी दोस्‍त की सलाह ले सकते हैं। उनकी मदद से आप आगे बढ़ सकते हैं। भविष्‍य की योजनाओं को पूरा करने के लिए सपने देख सकते हैं।

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बॉस को आपके जोक्‍स पर हंसी आ सकती है और आपके क्‍लाइंट भी आपके काम से खुश होंगे। सोमवार के दिन सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। अपने किसी पुराने पसंदीदा सूट या ड्रेस को निकालकर पहनने का मन कर सकता है।

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी

इस सप्ताह आप बहुत अशांत महसूस कर सकते हैं। खुद को कंट्रोल करने का प्रयास करें। सोशल मीडिया, ऑफिस में कुछ भी ऐसा हो सकता है जो आपको परेशान कर सकता है लेकिन आपको इन सबसे दूर रहने की कोशिश करनी है। धैर्य से काम लें। दूसरों की आलोचना करने में हिस्‍सा लेने की बजाय सही बात कहने की शुरुआत करें। इस समय आपको वही कहना है जो सबके लिए जरूरी है और जिसका कोई मतलब है।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च

इस सप्‍ताह आपको दोस्‍तों से मिलकर पार्टी करनी चाहिए। अगर अब तक आप कोई प्रोग्राम बनाते आए हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से वो पूरा नहीं हो पाता था तो अब इस हफ्ते उसे पूरा कर सकते हैं। पुरानी बातों पर फंसने की बजाय दोस्‍तों से कुछ नई बातें करें जिससे आपका और उनका भी दिल खुश हो जाए।

Story first published: Monday, September 30, 2019, 9:52 [IST]
Desktop Bottom Promotion