Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Monthly Horoscope (September): बेहद कठिन रहेगा इन राशियों के लिए सितंबर का महीना, हो जाएं सावधान
September 2023 Masik Rashifal: सितंबर का महीना जहां कुछ राशियों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा वही कुछ राशियों का सामना नई चुनौतियों से होगा। आइए देखते हैं यह माह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के लिहाज से सितंबर का महीना आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। इस अवधि में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापारियों को इस दौरान कुछ खास लाभ नहीं होगा। यदि आप किसी रुकी हुई योजना को दोबारा शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर काम का बोझ अधिक रहने के कारण स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। घर का माहौल इस दौरान सामान्य रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस तरह के महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए यह समय उचित नहीं है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 8,14,24,39,40
शुभ दिन:शनिवार, गुरुवार, बुधवार, सोमवार
शुभ रंग: जामुनी, पीला, हरा, लाल

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जीवन में आपको कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इससे दौरान घर में वाद विवाद होने की संभावना है। ऐसे में मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापारियों के लिए यह माह मिलाजुला रहने वाला है। आपको बड़ा लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है। आपको कानूनी मामलों में भी सतर्क रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपकी तरक्की भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहने वाली है। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। स्वास्थ्य का मामला इस अवधि में कमजोर रहेगा। आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 6,14,20,32,49
शुभ दिन: रविवार, सोमवार, बुधवार, शनिवार
शुभ रंग: गुलाबी, नीला, हरा, सफेद
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको अपने प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। इस दौरान पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा और आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। यदि आप अपनी शादी से जुड़ा कोई निर्णय लेते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह माह बहुत ही सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। यदि इस अवधि में आप कोई निवेश करते हैं तो आपको उसका दुगना फायदा होने की संभावना है। इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के भी संकेत मिल रहे हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह माह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों के कारोबार में बढ़त होगी। आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में यह माह ठीक ठाक रहेगा।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 6,16,24,32,40
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार
शुभ रंग:लाल, पीला, नीला, हरा
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए सितंबर का महीना बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस अवधि में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपका प्रमोशन होने की संभावना है या फिर विदेश जाकर नौकरी करने का आपका सपना पूरा हो सकता है। इस राशि के व्यापारियों के लिए यह माह नए अवसरों से भरा रहेगा। आपको नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह खर्चीला रहने वाला है। छोटे-छोटे कई खर्चे हो सकते हैं। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। माह के अंत में आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। आप अपनों की खुशियों और उनकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे अनदेखा ना करें।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 1,11,22,35,46
शुभ दिन: रविवार, बुधवार, शुक्रवार, मंगलवार
शुभ रंग: गुलाबी, बैंगनी, सफेद, मैरून
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। धन हानि होने की संभावना है। इसके अलावा आपको अनचाहे खर्चों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में दैनिक खर्चों को पूरा करने में भी आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपको मुलाकात करने के कई अवसर मिलेंगे। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी और एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों के हाथ निराशा लगेगी। यदि लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपका यह इंतजार थोड़ा और लंबा हो सकता है। हालांकि आप अपना परिश्रम जारी रखें। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 5,12,20,36,44
शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, मंगलवार
शुभ रंग:पीच, लाल, गुलाबी, आसमानी, सफेद
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस अवधि में आपको अपनी कठोर वाणी और खराब व्यवहार के कारण कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद होने की भी संभावना है। घर हो या कार्यस्थल चीजें आपके लिए काफी कठिन रहने वाली है। दफ्तर में काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही महंगी साबित होगी। इस दौरान आपके हाथ से कोई बढ़िया मौका निकल सकता है और आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। पैसों की कमी की वजह से आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना बीच में अटक सकती है। माह के अंत में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका काफी पैसा खर्च होगा। बढ़ते हुए खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए नई चुनौतियां लेकर आ सकता है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 9,16,26,31,47
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार
शुभ रंग:नारंगी, बैंगनी, गुलाबी, नीला
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी कड़ी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। इस दौरान आपके कारोबार में वृद्धि होगी। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस माह आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। अगर बात पैसों की करें तो इस मामले में आप किसी से भी कोई भी पड़ा वादा ना करें तो बेहतर होगा। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें और पैसों से जुड़ा लेने सोच समझकर करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। इस माह आपके घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो इस माह आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक:4, 10,26,33,49
शुभ दिन: मंगलवार, शुक्रवार, रविवार, बुधवार
शुभ रंग: पीला, सफेद, लाल, ग्रे
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव से बनी रहने की संभावना है। इस दौरान आपके बीच प्रेम और आकर्षण की कमी देखने को मिलेगी। ऐसे में आपके रिश्ते में दूरियां पैदा हो सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए यह माह कुछ खास नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। आपको झगड़े झंझट से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लग सकता है। नौकरी हो या व्यापार यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो आपको उम्मीद से अधिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में अधिक बचत कर पाएंगे। अच्छी सेहत के लिए आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक:8,16,24,30, 45
शुभ दिन:रविवार, सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार
शुभ रंग: आसमानी, गहरा हरा, पीला, क्रीम
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप बेरोजगार हैं और आपको मनचाही नौकरी की तलाश है तो यह आपके लिए बहुत ही दुखद रहने वाला है। इस अवधि में आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। हालांकि आपको अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी ना रहने देने की सलाह दी जाती है। खुदरा व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहने वाला है । आपको बड़ा आर्थिक फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। वे आपकी बातों का मान रखेंगे और उनका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि पैसों से जुड़ा लेन देन करते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको कान से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 4,10,24,37,41
शुभ दिन:बुधवार, शनिवार, शुक्रवार, मंगलवार
शुभ रंग:सफेद, मैरून, पीच, हरा, नारंगी
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस अवधि में आपको कोई भी बड़ा निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसके अलावा आपको लंबी यात्रा करने से भी बचने की आवश्यकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह माह कुछ कठिन रहने वाला है। माह की शुरुआत आपके लिए धीमी रहेगी। आपके हाथ से कोई बढ़िया मौका निकल सकता है। पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल बिगड़ने की संभावना है। माह के अंत में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर अचानक काम का प्रेशर बढ़ेगा। इस दौरान बॉस की गर्ममिजाजी आपको काफी परेशान कर सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप समझदारी से खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर ना निकालें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह कुछ कमजोर रहेगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक:9,15,26,31, 42
शुभ दिन: बुधवार, रविवार, शनिवार, मंगलवार
शुभ रंग:लाल, हरा, सफेद, गोल्डन
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों के लिए सितंबर का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो मुमकिन है इस दौरान आप अपनी रणनीतियों में कुछ बदलाव करें। हालांकि पैसों की मामले में आपको काफी सतर्क रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर काम के साथ-साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बेवजह के टकराव से बचें। यदि आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तोआपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। घरेलू कलह समाप्त होगा और इस दौरान घर के माहौल में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। एक दूसरे को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक:10, 16,21,36,42
शुभ दिन:शुक्रवार, मंगलवार, रविवार, सोमवार
शुभ रंग:आसमानी, ग्रे, क्रीम, लाल
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान पार्टनर के साथ आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। मन में असमंजस की स्थिति रहेगी और आप अपने रिश्ते को लेकर कोई भी फैसला नहीं ले पाएंगे। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। शादीशुदा जोड़ों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। काम में व्यस्त रहने के कारण आप एक दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। हो सकता है आपके बीच गलतफहमियां भी बढ़ जाए। कामकाज के मोर्चे पर अगस्त का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। वहीं व्यापारियों को छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम भी इस अवधि में पूरा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ की दृष्टि से यह माह आपके लिए औसत रहने वाला है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक:5,14, 23,33,42
शुभ दिन: बुधवार, सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार
शुभ रंग:नीला, पीला, हरा, गुलाबी
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











