Weekly Numerology (5th to 11th November): 4 मूलांक वालों के जीवन में इस हफ्ते आएगा सकारात्मक बदलाव

यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। आप अपने मूलांक के आधार पर आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते किस मूलांक वालों की किस्मत का चमकेगा सितारा और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)

कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में आपको अपने काम की सारी योजनाएं पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। नई रणनीतियां बनाने के लिए समय उचित है। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। आपके पार्टनर का गलत बर्ताव रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकता है। आप अपने रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस अवधि में आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी करेंगे।

Numerology Weekly Prediction For 5th November to 11th November, 2023 in Hindi

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आपने हाल ही में कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप बेरोजगार ही और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह उत्तम रहेगा। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। सप्ताह के अंत में अचानक आपको आर्थिक फायदा होने से पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।

मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में इस हफ्ते आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खराब सेहत के कारण आपकी योजनाओं में बाधा आएगी। रिश्तों में प्यार और अपनापन बना रहे इसके लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की जरूरत है। बेवजह की बातों पर क्रोध करने से बचें। इस दौरान भावनात्मक रूप से जीवनसाथी काफी कमजोर महसूस करेंगे। ऐसे में अपने प्रिय के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास विफल हो सकता है। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। इस अवधि में धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। मुमकिन है आप यात्रा पर भी जाएं। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। हालांकि भविष्य में आपको पैसे से जुड़े काम समझदारी से करने की जरूरत है। अगर आप सिंगल हैं और आपको मनचाहे साथी की तलाश है तो इस हफ्ते आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। आपको पहली नजर में ही प्यार हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जो आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी।

मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)

भाई या बहन से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेकर आपका मानसिक तनाव कम होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। बेवजह की चीजों पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। त्योहार के इस मौसम में आपको अपनी जेब को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है अन्यथा बाद में आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। नौकरी-व्यापार में तरक्की होने की प्रबल संभावना है।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)

इस अवधि में आपको स्वयं पर ध्यान देने का मौका मिलेगा और आप अपने लिए शॉपिंग आदि भी करेंगे। आप नए वस्त्रों और आभूषणों की खरीदारी भी कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। पार्टनर के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरेगा। आपको उनकी ओर से कोई बढ़िया तोहफा भी मिल सकता है। यदि कामकाज से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी इस परेशानी का अंत होगा। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों का प्रमोशन हो सकता है। सेहत को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। विशेष रूप से यदि पहले से ही कोई समस्या हो रही है तो आप अधिक सतर्क रहें।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)

घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। इस दौरान परिजनों के साथ आप पिकनिक आदि के लिए भी जा सकते हैं। सप्ताह के मध्य में भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। मुमकिन है बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर करें। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपने जीवनसाथी का एक नया रूप देखने को मिलेगा।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस दौरान आप अपनी सूझ बुझ से अच्छा धन कमा पाएंगे। यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के मध्य में अचानक काम का बोझ कुछ बढ़ सकता है। ऐसे में आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। मुमकिन है आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी करनी पड़े। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अपने प्रिय का प्रेम और साथ पाकर आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)

इस दौरान आपको अपने सभी फैसले समझदारी और धैर्य से लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह साबित होगी। आप अपनी वर्तमान नौकरी से कुछ असंतुष्ट रहेंगे, ऐसे में आप खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने करीबियों से सलाह लेने के बाद ही कोई निर्णय लें। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह के लिए ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करें। इसके अलावा इस अवधि में आपको आर्थिक लेन देन से भी बचने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। ऐसे में यह आपके लिए चिंता का कारण बनेगी।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, November 5, 2023, 9:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion