Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जनवरी माह में पैदा हुए लोगों में होती है कुछ अलग बात, जानें उनकी क्वालिटी
साल 2021 का आगाज हो चुका है। आपको इस बारे में जानकारी होगी कि व्यक्ति के जन्म की तारीख और समय का प्रभाव उसके व्यक्तित्व पर पड़ता है, आपको बता दें कि व्यक्ति का जन्म जिस महीने में हुआ है उसका असर भी व्यक्ति की पर्सनालिटी में नजर आता है। आप जन्म का महीना जानकर उस व्यक्ति से जुड़ी कई आदतों के बारे में पता कर सकते हैं। आज जानते हैं कि जनवरी महीने में पैदा होने वाले लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है और ऐसी कौनसी खूबियां हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं।

होते हैं परिश्रमी
जनवरी माह में पैदा हुए लोग कड़ी मेहनत करने में यकीन रखते हैं। इनके लिए काम और करियर बहुत महत्व रखता है। ये शॉर्टकट अपनाने के बजाय सही दिशा में परिश्रम करना पसंद करते हैं।

शब्दों का जाल बनाने में माहिर
इस माह में पैदा हुए लोगों को बातों का जादूगर कहा जा सकता है। इनमें वाकपटुता का गुण होता है। ये लोगों को अपनी बातों के जाल में फंसाकर अपना काम निकलवाना जानते हैं। मगर इसके बाद भी ये धूर्त लोगों को नहीं पहचान पाते हैं। इस कारण इन्हें जीवन में अपनों से ही धोखा मिल जाता है।

मन में नहीं रखते हैं कड़वाहट
साल के पहले माह में जन्मे लोगों का दिल साफ़ होता है। ये किसी के प्रति अपने मन में द्वेष भाव नहीं रखते हैं। मगर इनके चरित्र पर यदि कोई सवाल खड़ा कर दे तो ये उसे बख्शते भी नहीं हैं। जिंदगी जीने का इनका अलग ही अंदाज होता है।

प्रेम जीवन को लेकर रहते हैं संजीदा
जनवरी माह में पैदा होने वाले लोग अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। ये अपने जीवन में जिसे एक बार जगह दे देते हैं फिर उसका साथ हमेशा निभाने के लिए तैयार रहते हैं।

होती है आदर्श छवि
इस माह के लोग आदर्श छवि के मालिक होते हैं। ये अपने ही काम पर कड़ी नजर रखते हैं और सुधार की गुंजाईश भी रखते हैं।

होते हैं दयालु स्वभाव के मालिक
इस माह जन्म लेने वाले लोगों के दिल में प्रेम भरा होता है। ये काफी दयालु और परोपकारी स्वभाव के होते हैं और जरूरत पड़ने पर सामने वाले की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं।
ये परिवार, दोस्त और जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते निभाने के मामले में काफी वफादार होते हैं। ये अपनों को धोखा देने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।

होते हैं रोमांच पसंद
जनवरी माह में पैदा हुए लोग एंडवेंचर्स होते हैं। इन्हें नई जगह घूमने और एक्स्प्लोर करने का शौक होता है।

जिद्दी और स्वार्थी
कोई इंसान परफेक्ट नहीं होता है और यही बात जनवरी माह में पैदा होने वाले लोगों पर भी लागू होती है। इनमें सबसे बड़ी खामी ये है कि ये कभी दूसरों के नजरिए को समझने की कोशिश नहीं करते हैं। ये अपनी बात को लेकर जिद पर अड़े रहते हैं और कई बार स्वार्थी भी बन जाते हैं।

बहस करने में होते हैं अव्वल
ये छोटी छोटी बात पर भी बहस करने लग जाते हैं। ये अपनी इस आदत के कारण कई बार मजाक का पात्र भी बन जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
