Latest Updates
-
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम -
क्या 1876 जैसी तबाही फिर होगी? 150 साल बाद लौट सकता है विनाशकारी अल नीनो! सूखा और अकाल का खतरा -
बरसात में भूलकर भी न खाएं ये 10 सब्जियां, वरना शरीर बन सकता है बीमारियों का घर -
अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कौन-सा तरीका है सबसे सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें पूरी जानकारी -
World Population Day 2026 Quotes: 'आबादी पर लगाम, तरक्की को सलाम', इन कोट्स व स्लोगन से फैलाएं जागरूकता -
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम
आपके Birth Year का आख़िरी अंक क्या कहता है, जानें
यदि आप मूलांक को समझते हैं और इसकी खासियत के बारे में जानते हैं तो फिर आपको हमारा यह लेख ज़रूर पढ़ना चाहिए। जी हाँ, आप ने अपने शुभ अंक, जन्म तिथि या फिर मूलांक से जुड़े अन्य तरीकों से अपने भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना होगा लेकिन आज हम आपको आपके जन्म के साल के आखिरी अंक के आधार पर अपने व्यक्तित्व को जानने में मदद करेंगे। जन्म का साल आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है और यह ऐसा कुछ है जो प्रत्येक दस वर्षों के चक्रों में होता है।
तो चलिए आपके जन्म के वर्ष के आखिरी अंक के आधार पर जानते हैं आपके व्यक्तित्व के बारे में। उदाहरण के तौर पर यदि आपका जन्म 7-04-1984 को हुआ है तो आपका अंक 4 हुआ।

यदि आपका जन्म 1951, 61, 71, 81, 91, 01, 11 आदि में हुआ है
अगर आपका अंक 1 है तो आप बेहद प्रतिस्पर्धी हैं। आप जीतने के लिए हर मुमकिन प्रयास करते हैं ताकि किसी भी हाल में आपको हार का सामना न करना पड़े। आप बहुत ही महत्वकांक्षी हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। इसके अलावा आप किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले लोगों में से नहीं हैं। आप एक वीर योद्धा की तरह अपनी आखिरी सांस तक लड़ने वालों और कोशिश करने वालों में से हैं।
यदि आपका जन्म 1952, 62, 72, 82, 92, 02, 12 आदि में हुआ है
अगर आपका अंक 2 है तो आप दोहरे व्यक्तित्व वाले लोगों में से हैं। आप उन लोगों के लिए बिल्कुल अलग हैं जो आपके करीबी हैं और जिनसे आप बहुत प्यार करते हैं। वहीं दूसरी ओर जिन्हें आप नापसंद करते हैं उनके लिए आप कुछ और ही व्यक्ति हैं। आप लोगों को भली भांति परखते हैं तभी उनपर भरोसा करते हैं।
यदि आपका जन्म 1953, 63, 73, 83, 93, 03, 13 आदि में हुआ है
3 अंक वाले लोग बहुत ही अध्ययनशील होते हैं। ये जीवन को विभिन्न नज़रिए से देखते हैं। ये दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और किसी भी बात के निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले अलग अलग रायों पर गौर करते हैं। या तो आखिरी राय इनकी होगी या फिर सामने वाले की। ये अपने सभी रिश्तों को बहुत ज़्यादा महत्व देते हैं। ख़ास तौर पर भाई बहनों के साथ इनके सम्बन्ध बहुत अच्छे रहते हैं। हालांकि इन्हें उम्मीद के मुताबिक दूसरों से सहयोग नहीं मिल पाता।
यदि आपका जन्म 1954, 64, 74, 84, 94, 04, 14 आदि में हुआ है
अगर 4 अंक वालों की बात की जाए तो ये बहुत ही समझदार और होशियार किस्म के व्यक्ति होते हैं। इन्हें भली भांति पता होता है कि इनके आस पास क्या हो रहा है। ये दूसरों की ज़रूरतों का ख्याल रखने वाले होते हैं। ये जानते हैं की इन्हें कौन सी चीज़ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है और कौन सी चीज़ इन्हें रोकती है। इन सब के अलावा सुंदर विचार इनकी सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण पूंजी है। ये थोड़े मनमौजी किस्म के होते हैं साथ ही समय के पाबंद भी होते हैं। ये लोगों से जल्दी घुल मिल जाते हैं और उनसे मित्रता भी जल्दी कर लेते हैं।
यदि आपका जन्म 1955, 65, 75, 85, 95, 05, 15 आदि में हुआ है
अगर आपका अंक 5 है तो आप उन लोगों में से हैं जो वास्तव में मानवता और जीवन के सभी बदलावों को व्यक्त करते हैं आपके व्यक्तित्व में जीवन के 5 तत्व पानी, वायु, अग्नि, पृथ्वी और दिल शामिल हैं। आप में गजब का आत्मविश्वास होता है जो आपको जीतने में मदद करता है। आप सभी चुनौतियों का डट कर सामना करते हैं और सकारात्मक विचारों के बल पर विजय भी प्राप्त करते हैं।
यदि आपका जन्म 1956, 66, 76, 86, 96, 06, 16 आदि में हुआ है
अगर आपका अंक 6 है तो आप बहुत ही प्रभावशाली हैं। इस अंक वाले लोग अपने प्रयास के बहुत धनी होते हैं। ये बेहद निडर और बहादुर होते हैं। साथ ही जो लोग इन्हें डराने या दबाने की कोशिश करते हैं ये उनपर ही हावी हो जाते हैं। मित्रता करने में ये बहुत आगे होते हैं। यदि एक बार ये किसी से दोस्ती कर लें तो फिर उसे निभाने में पीछे नहीं हटते।
यदि आपका जन्म 1957, 67, 77, 87, 97, 07, 17 आदि में हुआ है
7 अंक वालों का व्यक्तित्व बहुत ही रहस्मयी होता है। एक ओर जहां ये आपको बहुत ही सुलझे और शांत लगेंगे वहीं दूसरी ओर ये बातें छिपाने में बहुत माहिर होते हैं। इस बात का पता लगाना मुश्किल होता है कि इनके मन में क्या चल रहा है। ये अपनी मासूम हंसी के पीछे सब कुछ छिपा लेते है। आमतौर पर ये बेहद आकर्षक कद काठी के होते हैं। अपने रहस्यमय व्यक्तित्व के कारण ये लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।
यदि आपका जन्म 1958, 68, 78, 88, 98, 08, 18 आदि में हुआ है
अगर आपका अंक 8 है तो आप बहुत ही खुले विचार वाले हैं। साथ ही आप हमेशा नए नए विचारों से परिपूर्ण रहते हैं। आपको सार्थक बातचीत करना पसंद होता है। इसके अलावा आपके लिए अपनों से बढ़कर और कुछ नहीं होता। परिवार और प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करना आपको बेहद पसंद होता है।आप हर बात को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं। आपके रास्ते में बहुत सारी अड़चने आती हैं लेकिन आप धीरे धीरे ही सही सफलता प्राप्त कर ही लेते है।
यदि आपका जन्म 1959, 69, 79, 89, 99, 09, 19 आदि में हुआ है
9 अंक वाले लोग बहुत ही तेज़ बुद्धि के होते हैं। ये हर बात के पीछे की एक एक जानकारी हासिल करते हैं तभी कोई फैसला लेते हैं। ऐसे कामों को करते समय ये बेहद सावधान रहते हैं जो इनके बस में ना हो और पूरी ईमानदारी से उस काम को अंजाम देते हैं इसलिए इन्हे परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। आप हर काम को मन लगाकर और बेहतरीन तरीके से करते हैं। इनका जीवन भले ही कितना भी संघर्षों से भरा क्यों न हो ये इससे निपटने में सक्षम होते हैं।
यदि आपका जन्म 1950, 60, 70, 80, 90, 00, 2010 आदि में हुआ है
0 अंक वाले लोग बहुत ही होशियार और अनुकूलनीय होते हैं। ये जानते हैं कि किस प्रकार बुद्धिमानी से अपने सारे फैसले लेने चाहिए। एक ओर जहां ये सब कुछ करने में सक्षम होते हैं, वहीं दूसरी ओर ये अपने असली स्वभाव को एक गिरगिट की तरह छिपा भी लेते हैं। बहुत कम लोग होते हैं जो इन्हें बेहतर तरीके से जान पाते हैं। ये बहुत ही करिश्माई और दिलचस्प व्यक्तित्व वाले होते हैं साथ ही रहस्मयी भी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications