Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
राशि के आधार पर आप जान सकते हैं अपना लकी नंबर
ग्रहों के बदलते भाव हों या सूर्य की बदलती स्थिति, हम हमेशा ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि इसका प्रभाव हमारे जीवन में कैसा पड़ने वाला है। हम अपने आर्टिकल के माध्यम से ये कोशिश भी करते हैं कि आपको इन परिवर्तनों से जुड़े सवालों के जवाब मिल सकें।
आज इस लेख में हम जानने का प्रयास करेंगे की आपकी राशि के आधार पर आपके लिए कौन से अंक लकी या शुभ हैं। पता करते हैं कि कौन से अंक इस साल आपकी किस्मत को प्रभावित कर सकते हैं।

मेष
इस राशि का स्वामी मंगल है जिसकी वजह से इस राशि के लोग ऊर्जा से भरपूर, साहसी, रोमांच पसंद और नई चीजों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इस राशि के लिए लकी नंबर हैं 6, 18, 41, 77 और 83। ये अंक आपके जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं और कठिनाई कम करने में मदद कर सकते हैं।

वृषभ
ये काफी रोमांटिक, लॉजिकल और कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने वाले लोगों में से हैं। इनकी राशि का स्वामी शुक्र है। मौजूदा वर्ष में इनके लिए शुभ अंक 5, 35, 50, 57 और 82 है।

मिथुन
ये साल इस राशि के लिए काफी उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस साल इन्हें अपने आध्यात्मिक पक्ष पर फोकस करने की जरूरत है। इनके लिए 1, 10, 18, 35 और 86 अंक लाभदायक रहेंगे।

कर्क
इस राशि के लोगों का सिक्स्थ सेंस कमाल का होता है और ये काफी कल्पनाशील व्यक्ति होते हैं। इनकी राशि का स्वामी सूर्य है। इस साल इनके लिए 1, 21, 24, 58 और 66 अंक शुभ रहेंगे।

सिंह
इनकी राशि का स्वामी भी सूर्य है जिस कारण ये काफी उदार, ईमानदार और काफी उत्साही किस्म के व्यक्ति होते हैं। ये जिस सकारात्मक परिवर्तन का इंतजार कर रहे थे, इन्हें वो मिल सकता है। इनके लिए 6, 24, 39, 59 और 83 लकी रहेंगे।

कन्या
इस राशि के लोग खुद ही एक संरक्षक की भूमिका में आ जाते हैं। इनके अंदर दूसरों की मदद करने, सहज और अच्छा व्यवहार करने के गुण निहित होते हैं। इस राशि के लोगों के लिए 16, 29, 79, 80 और 90 काफी शुभ रहेंगे।

तुला
इस राशि के लोगों की सामाजिक जान पहचान काफी अच्छी रहती है और लोग इनके चार्म और खूबसूरती से काफी प्रभावित होते हैं। शुक्र इनकी राशि का स्वामी है। इस साल आपके लिए 7, 20, 55, 77 और 86 अंक लाभकारी रहेंगे।

वृश्चिक
इस राशि के लोग थोड़े रहस्यमयी होते हैं। इन्हें स्वतंत्र रहना पसंद होता है। आने वाले समय में 27, 29, 45, 53 और 89 अंक इनके लिए शुभ रहने वाला है।

धनु
ये साहसी, आशावादी मगर थोड़े लापरवाह व्यक्तित्व के होते हैं। इन लोगों को आने वाले समय में 6, 16, 23, 60 और 81अंक से राहत मिल सकती है। इन्हें सकारात्मक नतीजे पाने के लिए अपने प्रयास बढ़ाने की जरूरत है।

मकर
मकर राशि के लोग लक्ष्य की तरफ बढ़ने के लिए सही रास्ते का चुनाव करते हैं। ये सहायक और भरोसेमंद होते हैं। मगर इनका स्वभाव थोड़ा जिद्दी और रहस्यमयी भी रहता है। इस साल आप 3, 21, 66, 83 और 84 अंक से लाभ कमा सकते हैं।

कुम्भ
कुम्भ राशि के लोग सहनशील, शांत और फ्रेंडली होते हैं। जब जरूरत पड़े तब ये आक्रामक भी हो जाते हैं। इस राशि के जातकों के लिए लकी अंक है 17, 40, 46, 61 और 76।

मीन
ये लोग काफी सतर्क और आदर्शवादी होते हैं। इनका टेम्पर काफी अच्छा रहता है। इस साल इनके लिए 8, 10, 27, 56 और 69 अंक शुभ रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
