Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
पैर में काला धागा बांधने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना फायदे की जगह हो सकता है भारी नुकसान
Pair Me Kala Dhaga Bandhna Shubh ya Ashubh: बहुत से लोग मानते हैं कि नजर से बचने के लिए काला धागा बांधना उचित होता है। आपने अक्सर देखा भी होगा कि बहुत से लड़के और लड़कियां पैर में काला धागा बांधे रहते हैं। कई बार ये फैशन के चक्कर में बांध लेते हैं तो कई बार नजर बट्टू के रूप में। लेकिन ज्योतिष और शास्त्रों के नजरिए से इसके पीछे गहरे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण छिपे हैं। अगर आप भी पैर में काला धागा बांधती हैं या बांधने की सोच रही हैं, तो इसके नियम और फायदों को जानना बेहद जरूरी है। आइए फिर बिना देर किए जल्दी से जान लेते हैं कि पैर में काला धागा बांधना चाहिए या नहीं और हां तो क्या है सही तरीका?

पैर में काला धागा बांधने पर क्या कहते हैं?
हिंदू धर्मग्रंथों जैसे अथर्ववेद और स्कंद पुराण में 'रक्षा सूत्र' का महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काला रंग शनि (Shari) और राहु (Rahu) ग्रहों का प्रतीक है। काला धागा नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता रखता है, जिससे बुरी नजर का प्रभाव व्यक्ति पर नहीं पड़ता। अगर आप नजर दोष के लिए काला धागा पैर में बांध रहे हैं तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन परिस्थितियों में काला धागा बांधना चाहिए।
नजर दोष से सुरक्षा: माना जाता है कि लड़कियां नजर दोष का शिकार जल्दी होती हैं। काला धागा एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।
ग्रह दोषों का निवारण: यदि कुंडली में शनि या राहु भारी हो, तो पैर में काला धागा बांधने से उनका दुष्प्रभाव कम होता है।
ऊर्जा का संतुलन: आयुर्वेद के अनुसार, टखने पर धागा बांधने से शरीर के निचले हिस्से में रक्त संचार बेहतर होता है और शारीरिक ऊर्जा संतुलित रहती है।
काला धागा बांधने की सही विधि
बिना नियम के बांधा गया धागा प्रभावहीन हो सकता है। इसे बांधते समय इन बातों का ध्यान रखें:
शुभ दिन: काला धागा बांधने के लिए शनिवार सबसे उत्तम माना जाता है। इसके अलावा मंगलवार या अमावस्या को भी चुना जा सकता है।
शुद्धिकरण: धागे को पहनने से पहले गंगाजल से शुद्ध करें।
अभिमंत्रित करना: धागा बांधते समय 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' या 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 21 बार जाप करें।
गांठों का महत्व: ज्योतिष के अनुसार, काले धागे में 7 गांठें लगाना अत्यंत शुभ और सुरक्षात्मक माना जाता है।
इन लोगों को नहीं बांधना चाहिए काला धागा
हर व्यक्ति के लिए काला धागा शुभ हो, यह जरूरी नहीं है। ज्योतिष के अनुसार जान लें कि किन लोगों को नहींं बांधना चाहिए काला धागा।
जिनकी कुंडली में चंद्रमा, शुक्र या गुरु ग्रह अत्यंत बलवान या शुभ फल दे रहे हों, उन्हें बिना सलाह के काला धागा नहीं पहनना चाहिए। यह ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव को बाधित कर सकता है।
मेष और वृश्चिक राशि वालों को काला धागा बांधने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि इनका स्वामी मंगल है और मंगल का काले रंग से विरोध माना जाता है।
हाथ या पैर? कहां बांधना है सही
शास्त्रों में रक्षा सूत्र के स्थान को लेकर कुछ सुझाव दिए गए हैं:
महिलाएं: सामान्यतः महिलाएं इसे बाएं (Left) हाथ या पैर में पहनती हैं।
पुरुष: पुरुषों के लिए इसे दाएं (Right) हाथ में पहनना अधिक फलदायी माना गया है।
कमर में धागा: यदि किसी की कुंडली में शनि कमजोर हो, तो कमर में काला धागा बांधना लाभदायक होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
