Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि -
Valmiki Jayanti 2026 Wishes: रामायण की रचना...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
अपनी हस्तरेखा से जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज
शादी और प्यार इंसान के जीवन के दो सबसे खूबसूरत प्रसंग होते हैं और अगर प्रेम विवाह हो तो वह शादी और प्यार दोनों को और भी खूबसूरत बना देता है। खैर आपकी लव मैरिज होगी या फिर अरेंज यह तो आपके हाथों की लकीरें ही बता सकती हैं।
जिस तरह आपके हाथों में करियर, जीवन आदि की रेखाएं होती हैं ठीक उसी प्रकार आपकी हाथों की रेखा आपकी शादी के विषय में भी बहुत कुछ बता सकती है। तो आइए जानते हैं कैसे अपनी हाथों की लकीरों को देख कर आप जीवन में होने वाले खूबसूरत बदलाव के बारे में जान सकते हैं।

शादी की रेखा
सबसे पहले यह जानना ज़रूरी है कि शादी की रेखा कौन सी रेखा होती है। विवाह की रेखा सबसे छोटी ऊँगली के नीचे वाले भाग में होती है। यह छोटी और बहुत गहरी होती है और अलग अलग हथेलियों में इस रेखा में कई छोटे छोटे अंतर होते हैं।
ह्रदय रेखा
एक अन्य रेखा है जिसके बारे में भी आपको यह जानने से पहले कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज, पता होना बेहद ज़रूरी है वह है ह्रदय रेखा। यह रेखा हमारी हथेली की सबसे महत्वपूर्ण और गहरी रेखा होती है। एक इंसान का चरित्र, व्यक्तित्व और स्वभाव बताने के साथ साथ यह रेखा उसके प्रेम जीवन के बारे में भी बहुत कुछ बताती है क्योंकि ह्रदय ही वह जगह है जहां से प्रेम की शुरुआत होती है।
क्या आपकी शादी उस इंसान से हो पाएगी जिससे आप प्रेम करते है? क्या आप एक दूसरे के साथ ख़ुशी ख़ुशी अपना जीवन बिता पाएंगे? ऐसे कई सारे सवाल आपके मन में आ रहे होंगे तो आपके सभी सवालों के जवाब इन्हीं दो रेखाओं में छिपे हैं।
आइए जानते हैं क्या कहती है आपकी शादी और प्रेम को लेकर आपकी हस्त रेखा।
1. अगर शादी की रेखा और हृदय रेखा दोनों एक दूसरे से बहुत दूर हैं तो ऐसे में यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप की शादी बहुत जल्दी हो जाएगी। हो सकता है आपका विवाह बीस की उम्र से पहले हो जाए। इसका यह भी अर्थ होता है कि आप अपने लिए जीवनसाथी स्वयं चुनेंगे यानी आपकी लव मैरिज हो सकती है।
2. यदि आपकी शादी की रेखा के आरंभ में पहाड़ जैसा चिन्ह बना है तो ऐसे में यह संभावना होती है कि लड़की की शादी किसी ग़लतफहमी में होगी।
3. यदि विवाह रेखा के शुरुआत में दो शाखाएं हो तो यह एक अशुभ संकेत होता है। यह इस बात की और संकेत करता है कि आपके दांपत्य जीवन में समस्याएं आएंगी। हो सकता है आपकी शादी टूट भी जाए।
4. अगर शादी की रेखा के पास त्रिशूल का निशान बना हो तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको अपना मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा और आपकी शादीशुदा ज़िंदगी भी खुशियों से भरी रहेगी।
5. किसे ये अच्छा लगेगा कि जिसे आपने अपने जीवनसाथी के रूप में चुना है वह आगे चलकर अपनी सेहत को लेकर परेशान रहे। जी हां, विवाह की रेखा के पास यदि चौकोर चिन्ह बना हो तो आपके जीवन में यह समस्या आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
