Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Anant Chaturdashi: अनंत चतुर्दशी के दिन करें ये काम और पाएं गणपति संग श्रीहरि का आशीर्वाद
भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। अनंत चतुर्दशी तिथि के साथ ही दस दिवसीय गणेश उत्सव का भी समापन हो जाता है। यह दिन विष्णु भगवान के भक्तों के लिए भी विशेष माना जाता है। इस दिन सृष्टि के पालनकर्ता श्रीहरि के अनंत रूप का पूजन किया जाता है। आज जानते हैं कि अनंत चतुर्दशी के दिन कौन से पांच महत्वपूर्ण कार्य है जिसे करने से जातक को प्रभु का आशीर्वाद मिलता है।

गणपति को कहा जाता है अलविदा
भादो माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन गणेश उत्सव का समापन होता है। इस दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। कई लोग डेढ़, तीन, पांच दिन में भी गणपति भगवान का विसर्जन कर देते हैं। मगर ज्यादातर लोग अनंत चतुर्दशी के दिन धूमधाम से गणपति बप्पा को अलविदा कहते हैं।

अनंत भगवान की पूजा
अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है। अनंत भगवान विष्णु के सेवक का नाम है। इस दिन श्रीहरि की आराधना करने से श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होती है।

करें विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ
इस दिन जो जातक विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करता है उसे श्रीहरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है। श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। घर परिवार में अनुकूलता बनी रहती है। घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

बांधे अनंत सूत्र
हिंदू धर्म में अनंत सूत्र की खास महत्ता है। इस दिन व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु के अनंत रूप का पूजन किया जाता है। पूजा के पश्चात् बाजू पर अनंत सूत्र बांधा जाता है। इसमें कच्चे धागे से बना धागा लिया जाता है जिसमें 14 गांठे होती हैं और फिर इसे बाजू पर बांधा जाता है। इससे भगवान विष्णु की अनंत कृपा बनी रहती है।

अनंत चतुर्दशी पर व्रत का महत्व
इस दिन व्रत करने की महत्ता का वर्णन स्वयं भगवान श्रीकृष्ण कर चुके हैं। पांडव अपना राजपाट जुए में हार गए थे। उन्होंने श्रीकृष्ण से दोबारा अपना सबकुछ खोया हुआ वापस पाने का उपाय पूछा, इसके जवाब में कृष्ण भगवान ने उन्हें पूरे परिवार को अनंत चतुर्दशी का व्रत करने की सलाह दी। इस दिन भगवान विष्णु की विधि अनुसार पूजा व व्रत करने से सभी प्रकार की समस्याओं का हल मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications