Latest Updates
-
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम
इन कारणों से आते है डरावने सपने, जानिए कारण और इससे बचने के उपाय
आपने सोते हुए कभी सपना देखा है। अरे इसमे पूछने वाली क्या बात है। आप हमेशा कोई ना कोई ना कोई सपना देखते है। कुछ सपने ऐसे होते है जो आपको अच्छे लगते है और आप उनको याद रखते है। हां जब आप डरावने सपने देखते है तो आपको लगता है कि ये आपके साथ हो रहा है और आप डर जाते हो।
लोगों में कई बार यह शिकायत देखने में आती है कि वे रात में किसी डरवाने सपने के कारण अचानक से उठ जाते हैं। और यह समस्या केवल एक बार नहीं हर बार हो रही हो तो यह एक बड़ी परेशानी बन सकती है। आज आपको कुछ ऐसे वास्तु उपाय बता रहे है जिससे आप डरवाने सपनों और उससे होने वाली परेशानी से निजात पा सकते हो।
तो आइए जानते है कि डरावने सपनों को अपने दिल और दिमाग से कैसे निकाले। इन वास्तु टिप्स को आजमाकर आप इन भयानक सपनों से निजात पा सकते है।

अपने सिरहाने पर चाकू रखकर सोएं
आपको बता के वास्तु के हिसाब से अगर आपको डरावने सपने आते है तो आपको अपने सिरहाने पर रात में सोने से पहले एक चाकू रखना है। अगर आप चाकू ना रखें तो आप लोहे की कोई भी नुकीली चीज रखकर सो सकते है। ऐसा करने से आपको इन डरावने सपनों से छुटकारा मिल जाएगा।

पीले चावल रखें
आपको अगर रात में भयानक सपने आते है तो आपको अपने सिर के नीचे पीले चावल रखकर सोना है। अगर आप चावल को पीला करना चाहते है तो आपको हल्दी का इस्तेमाल करना है। ऐसा करने से आपको रात में बुरे सपनों से निजात मिलेगा।

छोटी इलायची है फायदेमंद
अगर आपको रात में बुरे सपने आते है तो आपको घबराना नहीं है इसके लिए आपको रात में सोने से पहले एक कपड़े में छोटी इलायची बांधकर तकिए के नीचे रखना है। वास्तु में बताया गया है कि ऐसा करने से आपको रात में बुरे सपने नहीं आते है। ऐसा करने से रात में नींद भी अच्छी आती है।

तांबे के बर्तन में पानी रखें
कई बार देखा जाता है कि बुरे सपने अगर आपको ना भी आएं तो आप सोते सोते चौंक जाते है। ऐसा आपके साथ अगर अक्सर होता है तो आपको एक तांबे के बर्तन में पानी भरकर अपने पलंग के नीचे रखना है और सुबह उठने के बाद उस पानी को गमले में डाल दें। ऐसा करने से आपकी ये समस्या खत्म हो जाएगी और आपको डरावने सपने भी नहीं आएगें।

जूते या चप्पल ना रखें
अगर आपकी आदत है कि आर रात में सोने से पहले आप अपने जूते या चप्पल अपने ही बिस्तर के नीचे रखते है तो इसको बंद करदें क्योंकि आपके बुरे सपनों का ये एक कारण हो सकता है। ऐसा करने से बचें।

बिस्तर साफ करके सोएं
अगर आपको रात में सपने आते है तो इसके लिए एक कारण ये भी हो सकता है कि आप जब सोने जाते है तो आप बिना बिस्तर को झाड़े ही अगर आप सोते है तो आपको बुरे सपने आते है। सोने से पहले आप अपने पैरो को धोना ना भूलें।

गहरी रंग की चादर ना ओढ़े
अगर आप गहरी रंग की चादर ओढ़के सोते है तो भी आपको ये समस्या हो सकती है और आपको रात में डरावने सपने आ सकते है। ऐसा करने से बचें।

महिलाएं बाल बांधकर ना सोएं
अगर आपको रात में बुरे सपने आते है और आप एक महिला है तो ध्यान रखें कि आपको रात में बाल खोलकर सोना है। अगर आप बाल बांधकर सोएंगे तो आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है। इसलिए महिलाएं इस बात का ध्यान रखें। वास्तु में ऐसा करने के लिए साफ मना किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications