Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भूख ही नहीं, बुरा वक्त भी मिटा सकती है रोटी, जानें इससे जुड़े आसान चमत्कारी उपाय
जीवन का नाम ही है संघर्ष। व्यक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और तरक्की करने के लिए कई तरह की बाधाओं को पार करना पड़ता है। ऐसे में कई बार ये प्रयास सफल नहीं हो पाते।

व्यक्ति की कामयाबी में ग्रह नक्षत्र भी अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी स्थिति ठीक ना हो तो उसका बुरा प्रभाव सीधे व्यक्ति पर पड़ता है। पर क्या आप जानते हैं कि पेट भरने वाली रोटी जीवन में सकारात्मकता भी ला सकती हैं। रोटी से जुड़े कुछ ऐसे टोटके हैं जो हैरान कर देने वाले परिवर्तन ला सकते हैं।

पितृदोष से लेकर कालसर्प हो सकता है दूर
घर में सबसे पहली रोटी सेंकने के बाद उसमें शुद्ध घी लगाएं और फिर उसके चार टुकड़े कर लें। अब चारों टुकड़ों के ऊपर खीर या गुड़ या फिर चीनी रख लें। अब इसमें से एक-एक टुकड़ा गाय, कुत्ते, कौवे और भिखारी को दें। मान्यता है कि इस उपाय के जरिए गाय को रोटी खिलाने से पितृदोष और कुत्ते को रोटी खिलने से शत्रुभय दूर होगा। कौवे को रोटी देने से पितृदोष और कालसर्प दोष दूर होगा। रोटी का अंतिम टुकड़ा किसी भूखे को भोजन के साथ खिला दें, ऐसा करने से आर्थिक कष्ट दूर होगा। स्थिति अच्छी हो जाएगी और बिगड़े काम बनने लगेंगे।

शनि या राहु केतु से बचने के लिए करें ये उपाय
यदि आपके जीवन पर शनि की बुरी नजर है या फिर राहु केतु का नकारात्मक प्रभाव है तो ये उपाय आपकी मदद कर सकता है। इन सभी ग्रहों के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए आप रात में बनाई सबसे आखिरी रोटी निकाल लें। अब उसमें सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खाने के लिए दें। अगर काला कुत्ता ना मिले तो परेशान ना हो, आप कुत्ते के बच्चे को भी ये रोटी खिला सकते हैं।

घर में बना रहेगा खानपान का वैभव
भारतीय संस्कृति में घर के दरवाजे पर आए किसी भी व्यक्ति का भगवान की तरह सम्मान दिया जाता है, भले ही उसकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। यदि घर पर गरीब या असहाय व्यक्ति आए तो उसे भोजन जरूर कराएं। उसे अपने हाथों से खाना परोसें और कोशिश करें कि भोजन में रोटी शामिल हो।

कई कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रही सफलता, करे ये उपाय
आप सफलता पाने के लिए कई प्रयास कर चुके हैं मगर उसके बाद भी आपके हाथ निराशा लगती है तो रोटी का ये टोटका आपके काम आ सकता है। रोटी के छोटे छोटे टुकड़े कर लें और अब इसमें चीनी मिलाकर चीटियों को खाने के लिए उनके बिल के आसपास डाल दें। ऐसा करने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी।

घर में बनी रहती है अशांति तो करें ये टोटका
अगर आपको लगता है कि आपके घर की शांति को किसी की नजर लग गयी है और आए दिन घर में झगड़े और तनाव बना रहता है तो रोटी से जुड़ा ये असरकारी उपाय आप अपना सकते हैं। दिन के समय में जब आप रोटी बनाएं तब पहली रोटी गाय के लिए और जो आखिरी रोटी सेंके वो कुत्ते के लिए जरूर निकाल लें। भोजन करने से पूर्व ये रोटियां गाय और कुत्ते को खिलाने की कोशिश करें। अगर मुमकिन ना हो तो आप बाद में भी उन्हें खिला सकते हैं।

करियर और नौकरी में आ रही है रुकावट
अगर आप करियर को लेकर परेशान हैं और नौकरी नहीं मिल पा रही है तो आपको ये उपाय करके देखना चाहिए। रोटी के बर्तन से नीचे से तीसरे नंबर की रोटी लें, अब तेल की कटोरी में अपनी बीच वाली और तर्जनी ऊंगली को एक साथ डुबाएं और फिर दोनों उंगलियों से रोटी पर एक साथ लाइन खींचे। अब बिना कुछ बोले इस रोटी को दो रंग वाले किसी कुत्ते को डाल दें। आप ये उपाय वीरवार या रविवार को करेंगे तो करियर से जुड़ी हर तरह की बाधा दूर होगी।



Click it and Unblock the Notifications
