Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
करें ये उपाय तो दूर होगा आपका बैडलक
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे कुछ आसान तरीकों से आप अपने बैडलक को गुडलक में बदल सकते हैं।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई आगे बढ़ने और अपने कारोबार को बढ़ाने की जद्दोजहद में जुटा है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र की माने तो ग्रहों का शुभ-अशुभ प्रभाव हर इंसान के जीवन पर पड़ता है, हालांकि इन ग्रहों के लिए कुछ आसान उपाय करके आप उसके कुप्रभाव को कम कर सकते हैं, कोई जरुरी नहीं की वो उपाय पूजा-पाठ के माध्यम से ही किये जाए, ये उपाय पालतू जानवरों और पशु-पक्षियों से जुड़े भी हो सकते हैं, यानि जो ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो, तो उसके प्रतिनिधि जीव-जंतु की सेवा करके उस ग्रह का अशुभ प्रभाव काफी हद तक कम किया जा सकता है, और ये आपके बैडलक को गुडलक में बदल सकता है तो आइये जानते हैं क्या हैं ये उपाय।

सूर्य ग्रह
अगर आपको लगातार धन की हानि या व्यापार में नुकसान उठाना पड़ रहा है तो आप ये मानिये कि आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति खऱाब चल रही है यानि सूर्य देव आपसे नाराज हैं, जिनकी नाराजगी को दूर करने के लिए अगर आप हर रोज घोड़े का चारा खिलाएंगे और चिड़ियों को दाना चुगाएंगे तो आपकी ये सारी परेशानी जल्द ही खत्म हो जाएंगी।

चंद्रमा ग्रह
चंद्रमा वैसे तो शीतलता यानि राहत देने वाले होता है लेकिन कभी-कभी आपकी कुंडली में इसके भी दुष्प्रभाव देखने को मिल जाते हैं जिसकी वजह से आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए कुंडली में चंद्रमा का अशुभ प्रभाव होने पर आप पानी में रहने वाले जीवों जैसे-मछली और कछुओं को आटे की गोलियां बनाकर खिला सकते हैं, ये उपाय करने से आपको जल्द ही सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।

मंगल ग्रह
मंगल ग्रह अगर आपसे नाराज हैं तो यकीन मानिये इसके अशुभ परिणाम ही सामने आते हैं जिससे आप हमेशा परेशानियों से घिरे रहते हैं, इसलिए इसके दुष्प्रभाव को कम करने के लिए आपको भेड़ों को चारा और बंदरों को खाना खिलाना चाहिए।

बुध ग्रह
चलिए अब बात करते हैं बुध ग्रह की, क्योंकि ये जिसकी कुंडली में अशुभ जगह पर बैठ जाते हैं उसकी जिंदगी में कोई ना कोई परेशानी लगी ही रहती है, इसलिए आप इसके प्रभाव को कम करने के लिए घर में तोता पाले और चिड़ियों को दाना चुगाएं।

गुरू ग्रह
गुरू के बारे में तो सब जानते हैं क्योंकि ये सभी के गुरू जो हैं, हालांकि अगर किसी की कुंडली में गुरू अशुभ फल दे रहा है तो ये चिंता की बात है, क्योंकि गुरू के दुष्प्रभाव से धन की हानि तो होती है साथ ही विवाह में भी बाधा उत्पन्न होती है, लेकिन गुरू के इस अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए आप गाय और हाथी को चारा खिलायें और उनकी सेवा करें।

शुक्र ग्रह
शुक्र ग्रह भी आपकी कुंडली में अशुभ फल दे सकते हैं, इसलिए इनसे बचने के लिए आप भेड़, बकरी और ऊंट को हरा-चारा खिलायें और कबूतर को भी दाना चुगाएं।

शनि ग्रह
वैसे तो शनि का नाम सुनते ही डर का माहौल पैदा हो जाता है लेकिन ये सही भी है क्योंकि इंसान को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनि ही देते हैं, इसलिए अगर आपकी कुंडली पर शनि का दुष्प्रभाव पड़ रहा है तो उसे कम करने के लिए आप भैंस, काले कुत्ते और कव्वै को उनके योग्य भोजन खिला सकते हैं।

राहु-केतु
जी हां इनके नाम से तो आप वाकिफ ही होंगे, क्योंकि इनके कुंडली में प्रवेश करते ही आपकी जिंदगी में परेशानियां शुरु हो जाती हैं, हालांकि इन ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए आप कुत्ते को रोटी और चींटियों को चीनी मिला हुआ आटा खिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
