Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
चाय ही नहीं जीवन में भी मिठास घोलती है चीनी, जरूर जानें इसके आसान और आजमाए हुए उपाय
चीनी हमारे जीवन में मिठास घोलने का काम करती है। यह व्यंजनों को तो ख़ास बनाती है और साथ ही रोज़ाना हमारी चाय को बेहतरीन स्वाद देती है। पर क्या आप जानते हैं कि इसी चीनी के कुछ उपाय करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है, माता लक्ष्मी की कृपा और घर में सुख शांति कायम हो सकती है। चलिए जानते हैं घर पर रखी चीनी के कुछ ऐसे उपाय जो आपके ग्रहों की दशा को सुधारकर आपके जीवन में सुख शान्ति लाएंगे।

पितृदोष से मुक्ति पाएं
पितृदोष के चलते परिवार पर समस्याओं और दुःख के बादल छाए रहते हैं। ऐसे में पितृदोषों से मुक्ति पाना बेहद ज़रूरी हो जाता है। आटे में चीनी मिलाकर रोटी बनाएं और इस रोटी को कौओं को खिलाएं। इससे पितृदोष से मुक्ति मिलेगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

राहु ग्रह को करें अपने पक्ष में
कुंडली में राहु ग्रह की दशा को मज़बूत करने के लिए यह उपाय कारगर होता है। एक लाल रंग के कपड़े में थोड़ी सी चीनी लेकर बांधे। इसके बाद इसे रात को सोने के वक़्त अपने तकिए के नीचे रख लें। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करें। इससे राहु ग्रह से सम्बंधित समस्याओं का निवारण होगा।

गुड लक के लिए करें ये उपाय
किसी भी ज़रूरी काम से पहले दही शक्कर खाने की प्रथा हम सभी के घरों में रही है। एक और उपाय है जो आपको कुछ भी बड़ा और ज़रूरी कार्य से पहले गुड लक देगा। ताम्बे के बर्तन में चीनी और पानी घोलकर रखें और घर से निकलने से पहले उसे पी लें। परीक्षा देने जाने से पहले भी ऐसा करने से पेपर अच्छा जाता है।

शनि देव को करें खुश
पीसी हुई चीनी और नारियल के बूरे को मिलकर चीटियों को खाने के लिए डालने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा रहती है। यह उपाय शनि ग्रह को भी शांत रखने में मदद करता है।

सूर्य ग्रह को करें मज़बूत
यदि आप भी अपनी कुंडली में कमज़ोर पड़ रहे सूर्य ग्रह से परेशान हैं तो यह उपाय आपके काम आ सकता है। ताम्बे के एक बर्तन में चीनी और पानी घोलकर पीने से सूर्य मज़बूत होता है और इसका सकारात्मक प्रभाव आप पर पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications