Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
2022 में कर लें लाल किताब के ये अचूक उपाय, पूरे साल मिलेगा भाग्य का साथ
लाल किताब एक ऐसी ज्योतिष विद्या का भंडारण है जिसमें ज्योतिष शास्त्र पर आधारित उपाय और समस्याओं के समाधान दिए गये हैं। इन उपायों का पालन करके आप ग्रह-नक्षत्र और ज्योतिष संबंधी दोषों से मुक्त हो सकते हैं। लाल किताब में उल्लेखित हज़ारों उपायों में से कुछ उपाय ऐसे हैं जिनका पालन नए वर्ष में करने से आप पूरा साल संकटों और समस्याओं से बचे रहेंगे। तो चलिए जानते हैं लाल किताब के ऐसे उपाय जिनका पालन कर आप पूरे वर्ष सुरक्षित रह सकते हैं।

हनुमान जी को चढ़ाएं चौला
साल 2022 में कम से कम दो बार हनुमान जी को चौला ज़रूर चढ़ाएं। साल के किसी भी मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी को चौला चढ़ाने से उनकी कृपा आप पर रहेगी। इससे पूरे वर्ष आप संकटों से बचे रहेंगे।

नारियल से दूर होंगी बुरी नज़र
अपने परिवार के सदस्यों के ऊपर से नारियल को 21 बार वार कर अग्नि में जला दें। इसी तरह से नारियल से 21 बार नज़र उतारकर बहते पानी में बहा दें। अलग अलग सदस्यों के लिए अलग अलग नारियल का प्रयोग करें। ऐसा वर्ष में 6-6 महीने के अंतराल में करें और इस उपाय को मंगलवार, गुरुवार या शनिवार के दिन ही करें। इस उपाय से आपके और आपके परिवार पर पड़ी सभी बुरी नज़रें और बलाएं उतर जायेंगी।

शनि की कृपा के लिए यह उपाय रहेगा कारगर
कम से कम 10 दृष्टिहीन लोगों को भोजन कराने से शनि दोष समाप्त होता है। इसके अलावा किसी दिव्यांग, सन्यासी या निर्धन को भी भोजन कराने से फल की प्राप्ति होती है। ऐसा वर्ष में दो बार तो ज़रुर करें। इससे शनि दोष खत्म हो जाएगा और शनिदेव की कृपा बनी रहेगी।

आँखों में लगाएं काला सूरमा
आँखों में काजल लगाने की हममें से बहुत लोगों की आदत होती है। पर काला सूरमा लगाना न केवल आँखों के लिए अच्छा रहेगा बल्कि आपके लिए शुभ भी होगा। आँखों में काला सूरमा 11 दिन तक लागातर लगाएं। यह मंगलकारी होगा।

कम्बल का करें दान
दान करना वैसे भी बड़ा पुण्य का काम माना जाता है। काले और सफ़ेद रंग के दोरंगी कम्बल को लेकर खुद पर 21 बार वारें और किसी ज़रूरतमंद को दान करें। यह कार्य शनिवार को करें और ऐसा वर्ष में एक बार कर सकते हैं। यदि किसी अन्य मौसम में दान कर रहे हैं तो कम्बल की जगह दोरंगी चादर दान करें।

तीर्थ यात्रा पर जाएं
शास्त्र विधि के अनुसार वर्ष में एक बार तीर्थ यात्रा ज़रुर करनी चाहिए। खासकर वहां जहां कोई नदी हो। लाल किताब के अनुसार तीर्थ यात्रा करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।



Click it and Unblock the Notifications
