Latest Updates
-
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
माघ महीने में जरूर करें ये काम, देवी-देवताओं का मिलता है आशीर्वाद
हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ साल का 11वां महीना है। हर महीने का अपना विशेष महत्व बताया गया है। माघ महीने की भी अपनी अलग विशेषताएं बताई गयी हैं। माघ महीने को फलकारी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने किए गए कार्यों का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। इस साल माघ का महीना मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी से शुरू हो चुका है। ऐसी मान्यता है कि माघ महीने में कुछ खास कार्य करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और जीवन की कठिनाईयों से राहत मिलती है।

दान करें
हिंदू धर्म में दान को महत्वपूर्ण बताया गया है। माघ महीने में दान करने की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। इस महीने आप अपने सामर्थ्य अनुसार जरुरतमंदों को गर्म कपड़ों का दान कर सकते हैं।

नियमित पूजा करें
माघ महीने में पूजा-अर्चना अवश्य करनी चाहिए। हर रोज घर में पूजा करने से नकारात्मकता दूर होती है। इससे घर में खुशहाली का वास होता है और आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

गीता पाठ करें
व्यक्ति को माघ के महीने में नियमित तौर पर गीता का पाठ जरूर करना चाहिए। यह काफी शुभ माना गया है। ऐसा करने से भगवान श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मानसिक तनाव दूर होता है और मन शांत रखने में मदद मिलती है।

तिल से मिलता है पुण्य
माघ के महीने में जातक को रोजाना भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और इसके पश्चात् तिल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में शुभता आती है और पापों से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं, इस महीने में तिल का सेवन करने और पानी में इसे डालकर स्नान करने से भी लाभ मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications