Latest Updates
-
घर पर रखे सूखे नारियल से ऐसे बनाएं 100% शुद्ध नारियल तेल, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड -
Street Style Aloo Tikki Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी और कुरकुरी चाट -
Vastu Tips: घर में 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर बदल सकती है आपकी किस्मत; जानें लगाने की सही दिशा और लाभ -
सनटैन कम करने के लिए बेसन में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, मिनटों में मिलेगी साफ और निखरी त्वचा -
Belly Fat Loss Tips: बेली फैट कम करने के लिए बस करें ये 3 काम, महीने भर में दिखने लगेगा फर्क -
रात में खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट वॉक करने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे, पाचन से लेकर वजन रहेगा कंट्रोल -
Brother's Day Wishes 2026: बचपन की यादें, वो खट्टी-मीठी तकरार! ब्रदर्स डे पर भाई को भेजें ये स्पेशल संदेश -
5 Minute Pressure Cooker Masoor Dal Recipe: कम समय में बनाएं होटल जैसा स्वाद -
Premanand Maharaj की पदयात्रा अचानक क्यों हुई बंद? वृंदावन जाने वाले श्रद्धालु पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर -
Padmini Ekadashi 2026: 26 या 27 मई, कब है अधिकमास की पद्मिनी एकादशी? नोट कर लें तारीख और पारण का समय
Solar Eclipse June: एक दिन पहले ही लग जाएगा सूतक काल, बुरे प्रभाव से बचने के राशि अनुसार करें उपाय
साल 2020 के जून महीने की 21 तारीख को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस दिन आषाढ़ माह की अमावस्या तिथि होगी। ज्योतिष की दृष्टि में यह साल का पहला खंडग्रास सूर्यग्रहण है। इसके बाद दिसंबर महीने की 14 तारीख को अगला सूर्य ग्रहण होगा। जून में लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत के अलावा कई देशों में नजर आएगा। इस ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले यानि 20 जून की रात 10 बजकर 20 मिनट पर लग जाएगा और सूर्य ग्रहण के साथ समाप्त होगा। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए राशि अनुसार क्या उपाय किये जा सकते हैं।

मेष:
लाल किताब के अनुसार इस राशि के जातकों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। मसूर की दाल का दान करें। नीम के पेड़ पर जल चढ़ाएं और पूजा करें। इस दौरान आप शुद्ध गुड़ का सेवन करें।

वृषभ:
वृषभ राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए सुगंधित इत्र या परफ्यूम का इस्तेमाल करना चाहिए। शाम के समय घी का दीप जलाएं। इस दिन आप किसी को नुकसान न पहुंचाएं। सफेद वस्त्र का दान आपके लिए हितकारी रहेगा। घर को साफ़ सुथरा रखें।

मिथुन:
आपके लिए हरे मूंग का दान करना हितकारी रहेगा। घर की महिलाओं का सम्मान करें। उन्हें किसी भी तरह का कष्ट देने से बचें। सूतक काल और ग्रहण के दौरान चमड़े के उत्पादों का इस्तेमाल न करें। तुलसी मां की पूजा करें।

कर्क:
कर्क राशि के जातकों को यदि इस दौरान यात्रा करनी पड़ रही है तो मां के हाथों से चावल या फिर दही खाकर ही निकलें। अपने सिराहने पर किसी साफ़ पात्र में दूध या जल रखकर सोएं। अपने हाथों से खीर बनाएं और दूसरों को खिलाएं। मंदिर में राजमा के बीज रखें।

सिंह:
सिंह राशि के जातक इस दिन किसी से कोई भी चीज फ्री में न लें। हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। शराब और मांसाहार के सेवन के बारे में सोचे भी नहीं। आप ग्रहण के प्रभाव से सुरक्षित रहने के लिए रविवार का व्रत कर सकते हैं और सूर्य को जल चढ़ाएं। कुछ मीठा खाकर और फिर पानी पीकर ही घर से बाहर कदम रखें।

कन्या:
आपके लिए मां दुर्गा और तुलसी माता की पूजा करना उचित रहेगा। लाल किताब के अनुसार आपको हरे रंग का उपयोग करने से बचना चाहिए। किसी से कोई वादा करके उससे मुकरे नहीं, उसे पूरा जरूर करें।

तुला:
लाल किताब के अनुसार तुला राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए चांदी का सिक्का अपने पास रखना चाहिए। शाम को घी का दीपक अवश्य जलाएं। किसी से वादा करके उसे टाले नहीं। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को खिलाएं।

वृश्चिक:
हनुमान चालीसा का पाठ करने से आप बुरे प्रभाव से बचे रहेंगे। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। काला सूरमा आंखों पर लगाएं। लाल या गुलाबी चादर इस्तेमाल में लाएं। गुड़ का सेवन आपके लिए लाभकारी रहेगा।

धनु:
धनु राशि के जातक पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। केसर का तिलक लगाएं। इस दिन किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें। आप सूतक काल और ग्रहण के समय गीता का पाठ करें अथवा भगवान श्री कृष्ण का नाम जपें।

मकर:
मकर राशि के जातकों को जरूरमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। भैरव बाबा को कच्चा दूध चढ़ाने से लाभ मिलेगा। हनुमान चालीसा का पाठ कर उन्हें स्मरण करें। अपने दांतों को साफ़ रखें।

कुंभ:
हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ आप उन्हें चौला भी चढ़ाएं। काली चीटियों को आटा खिलाना शुभ रहेगा। अपने सामर्थ्यनुसार जरूरतमंद लोगों की आर्थिक या अन्य चीजों का दान करके मदद करें। उड़द, लोहा, तेल, काले रंग के वस्त्र का दान करना आपके लिए हितकारी रहेगा।

मीन:
मीन राशि के जातकों को अपने ज्ञान का घमंड करने से बचना चाहिए। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें। अपने घर में कर्पूर या फिर गुगल की धुप दें। घर के पास पीपल का पेड़ है तो उस पर जल चढ़ाएं। भगवान श्री कृष्ण का स्मरण करें।



Click it and Unblock the Notifications