Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सैलेरी आते ही उड़ जाती है तो करें ये उपाय
महीनें की पहली तारीख को सैलेरी आती है तो खुशी तो बहुत होती है लेकिन जैसे जैसे सैलेरी खर्च हो जाती है तो दुख तो बहुत होता है। अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि सैलरी आते ही ख़त्म हो जाती है।
कभी कोई अचानक का खर्च आ जाता है, कोई ना कोई ऐसा काम आ ही जाता है, कभी किसी बर्थ डे पार्टी या फंक्शन अटैंड करना पड़ा। कभी कभी खर्चा इतना हो जाता है कि लोगों का बैंक बैंलेस बिगड़ जाता है।
आपको ये फिजूल खर्ची लगती होगी लेकिन ज्योतिष में इसे आपके कमजोर ग्रहों की निशानी माना गया है जो व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां देते हैं। इसलिए इस स्थिति से छुटकारा पाने के लिए भी शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए आइए जानते है वो क्या हैं?

सूर्य का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को प्रसिद्धि और सम्मान देने वाला ग्रह माना गया है। इसलिए कॅरियर और बिजनेस की सफलता, सम्मान और इससे होने वाले लाभों के लिए भी सूर्य ग्रह को ही कारक माना गया है।

कुंडली में सूर्य
कुंडली में सूर्य की खराब युति या कमजोर होना व्यक्ति के लिए जहां नौकरी, व्यापार में हानि के हालात पैदा करता है, वहीँ अगर ऐसा ना हो तो भी व्यक्ति अपने लाभकारी बिजनेस या नौकरी से भी आर्थिक मजबूती नहीं पाता है। ऐसे नौकरी पेशा लोग ही अक्सर ये शिकायत करते हैं कि सैलरी पता ही नहीं चलती, आते ही ख़त्म हो जाती हैं।

करें सूर्य पूजा
अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो आपको सूर्य की पूजा करनी चाहिए। हालातों में तत्काल सुधार के लिए आप आगे दी गई विधि से विशेष उपचार कर सकते हैं, लाभ मिलेंगे।

इस उपाय से मिलेगा लाभ
सूर्य की दशा अच्छी बनाने के लिए सूर्य पूजा के अलावा आप एक चीज और कर सकते हैं। रविवार की रात को सोने से ठीक पहले किसी ग्लास में दूध भरकर अपने सिरहाने में रखें। अगले दिन प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व उठें और स्नान आदि के बाद सूर्योदय के समय किसी भी बबूल के पेड़ की जड़ में यह दूध चढ़ा आएं। ऐसा करते हुए आपका मुंह सूर्य यानी की पूरब की ओर होना चाहिए।

दान करें
हर सप्ताह रविवार को यह उपाय करें तो कुछ ही दिनों में आपको लाभ दिखने लगेगा। रविवार को दान भी करें।



Click it and Unblock the Notifications
