Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
राहु से लेकर वास्तु दोष का उपचार कर सकता है मोर का पंख
मोर के पंख को धार्मिक और काफी पवित्र माना जाता है। इसका जिक्र हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है। मोर का पंख अपने खूबसूरत रंग और डिजाइन के लिए ही पसंद नहीं किया जाता है बल्कि ये रोजाना की जिंदगी में आने वाली कई परेशानियों का हल भी है।
जी हां, यदि आपके और परिवार के बीच रिश्ते सही नहीं चल रहे हों या फिर आपके बच्चों को पढ़ाई में ध्यानकेंद्रित करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हो या फिर कोई प्रोजेक्ट मिलने में देरी हो रही हो, इन सब के हल के तौर पर आप मोर पंख का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख को पढ़िए और जानिए कि आखिर कैसे आप मोर पंख की मदद से अपने जीवन में नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं।

मोर पंख से करें राहु दशा का उपचार
जो लोग राहु की अनचाही स्थिति के कारण नकारात्मक असर झेल रहे हैं वो मोर के पंख का इस्तेमाल इसके उपचार के तौर पर कर सकते हैं। इस तरह की नकारात्मकता से बचने और इसे दूर करने के लिए प्रभावित व्यक्ति को रात को सोते समय मोर का पंख अपने तकिये के नीचे रखना चाहिए।

प्रोजेक्ट मिलने में हो रही देरी का मोर पंख से करें उपचार
कई बार देखा गया है कि ग्रह नक्षत्रों की खराब स्थिति या फिर दूसरे कारकों की वजह से बनते हुए काम में रुकावट आ जाती है। लेकिन ऐसा कहा गया है कि बेडरूम की पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में यदि मोर का पंख रखा जाता है तो वो इस तरह की समस्या को दूर करने में मदद करता है। आपके अधूरे पड़े टास्क और प्रोजेक्ट समय पर पूरे हो पाएंगे।

एकाग्रता बढ़ाने के लिए करें मोर के पंख का उपयोग
आमतौर पर पढ़ाई लिखाई से जुड़े बच्चों को मोर का पंख रखने की सलाह दी जाती है। बच्चों को अपनी किताबों में मोर का पंख रखना चाहिए। ये बच्चों में एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये उन बच्चों के लिए भी फायदेमंद होता है जो पढ़ाई में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।

मोर पंख से करें वास्तु दोष का उपचार
वास्तु दोष के निवारण के लिए भी मोर के पंख का उपयोग किया जाता है। आप घर के द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति और साथ में मोर का पंख रखें। ये ना सिर्फ वास्तु दोष का निवारण करता है बल्कि ये घर के आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है।

ग्रह दोष निवारण करें मोर पंख की मदद से
जन्म कुंडली में कुछ ग्रह नक्षत्र ऐसे होते हैं जिनकी स्थिति ठीक नहीं होती है। इसकी वजह से भी व्यक्ति को अपने जीवन में नकारात्मक नतीजे हासिल होते हैं। इसका उपचार करने के लिए एक मोर का पंख लें और आपके ज्योतिष द्वारा बताये गए मंत्र का जाप 21 बार करें और इस दौरान मोर के पंख पर पानी की बूंद गिराते रहें। इस पंख को अपने पूजा घर में रखें और अगली सुबह इसे जल में विसर्जित कर दें।



Click it and Unblock the Notifications











