Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि -
Valmiki Jayanti 2026 Wishes: रामायण की रचना...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
सूर्य ग्रहण दिसंबर 2019: ग्रहण के समय कर लेंगे ये काम, तो नया साल रहेगा शानदार
साल 2019 का आखिरी ग्रहण दिसंबर माह की 26 तारीख को लगने वाला है। 26 दिसंबर, गुरुवार को पड़ने वाल सूर्य ग्रहण तकरीबन 58 साल बाद लगेगा जिसमें छह ग्रह सूर्य, गुरु, चंद्रमा, शनि, बुध की युति धनु राशि में केतु के साथ होगी। इस तरह का ग्रहण इससे पूर्व 5 फरवरी 1962 में लगा था। शास्त्रों की मानें तो इन आकाशीय घटनाओं का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। दिसंबर महीने में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का प्रभाव लोगों के नए साल 2020 को भी प्रभावित करेगा। हम आज कुछ ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप ग्रहण के दौरान अपना सकते हैं और इससे आपको आने वाले नए साल में सुख समृद्धि के साथ सफलता भी मिलेगी।

जप और ध्यान करें
सूर्य ग्रहण के दौरान मंत्रों का जप करना और ध्यान अवस्था में समय बिताना सबसे उत्तम माना जाता है। आपके ऐसा करने से कुंडली में ग्रह शांत बने रहते हैं। ग्रहों की शांति से नए साल में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और आय में वृद्धि के मार्ग भी खुलेंगे।

राहु-केतु से जुड़े उपाय
यदि आप नए साल को अपने मौजूदा वर्ष से बेहतर बनाना चाहते हैं तो आपको सूर्य ग्रहण के समय राहु-केतु से जुड़े उपाय करने चाहिए। राहु-केतु के शांत रहने से जीवन में अनावश्यक तकलीफों से बचाव होता है।

पवित्र जल से करें स्नान
सूर्य ग्रहण के बाद आप पवित्र नदी में स्नान कर लें। यदि ऐसा करना संभव ना हो तो आप अपने नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर नहा सकते हैं। इस उपाय से नए साल में आपकी सेहत अच्छी रहेगी और साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

करें दान
सूर्य ग्रहण के पश्चात् व्यक्ति को अपने समर्थ के अनुसार दान पुण्य का काम करना चाहिए। अन्न, कपड़े, धन आदि के दान से जीवन की परेशानियां खत्म होने लगती हैं। आपके इस उपाय से नए साल में ग्रहों की पीड़ा से मुक्ति मिलने के साथ प्रमोशन और ऊंचे पद की प्राप्ति की संभावना भी बढ़ेगी।

इष्ट देवों के मंत्रों का जप
सूर्य ग्रहण के कारण होने वाले किसी भी तरह के अनिष्ट से बचना चाहते हैं तो आपको अपने इष्ट के मंत्रों का जप करना चाहिए। इससे इष्ट देवों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में प्रगति के मार्ग खुलते हैं।

पीपल के पेड़ की करें सेवा
यदि आपके घर के आसपास पीपल का पेड़ है तो सूर्य ग्रहण के बाद इसे पानी दें और उसकी सेवा करें। इससे नए साल में आपका जीवन नकारात्मकता से बचा रहेगा। घर परिवार में एकता रहेगी। हर मोड़ पर जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलेगा।

शनिदेव को करें प्रसन्न
शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो गरीबों और असहाय लोगों की मदद करें। सूर्य ग्रहण के बाद जरूरतमंदों की सहायता अवश्य करें, इससे आपको शनिदेव का आशीर्वाद मिलेगा। शनिदेव की कृपा से आपको नए साल में परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
