Latest Updates
-
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट -
Hariyali Teej Solah Shringar: हरियाली तीज पर क्यों जरूरी है सोलह श्रृंगार? यहां देखें 16 श्रृंगार की लिस्ट -
Independence Day 2026: 15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो ये 5 बातें जरूर जान लें, वरना लौटना पड़ेगा वापस -
World Organ Donation Day 2026: शरीर के कौन से अंग किए जा सकते हैं दान? समझें पूरा प्रोसेस और नियम -
World Organ Donation Day 2026: आज है विश्व अंगदान दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग हो रहे अफेयर के चर्चे, जानें दोनों के रिश्ते का पूरा सच -
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं? जानें खाने-पीने और सोने से जुड़े नियम -
Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा; जानें भारत में दिखेगा? -
Hariyali Amavasya 2026: क्यों मनाई जाती है हरियाली अमावस्या? जानें स्नान-दान का मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sawan Shivratri Vrat Katha 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, भगवान शिव दूर करेंगे हर संकट
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए इस हफ्ते खुलेंगे तरक्की के द्वारा
यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। वहीं कुछ राशियों का भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कम प्रयास में ही उन्हें अपार सफलता मिलेगी। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी राशियां रहेंगी लकी और अनलकी।
लकी राशियां
मिथुन: आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। इस दौरान कठिन से कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होने की संभावना है। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेगी, ऐसे में आपको अपनी योजनाएं बहुत ही सोच समझकर बनाने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपके करियर को एक नई दिशा मिल सकती है। रिश्तों के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की जरूरत है।

सिंह: कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं व्यापारियों को भी इस दौरान अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। इस अवधि में आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो आपकी प्रसन्नता कई गुना बढ़ा देगी। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो इस हफ्ते आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
कुंभ: नौकरी हो या व्यापार यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आपको अपार सफलता मिलेगी। इस दौरान आपकी आर्थिक परेशानी खत्म होती नजर आ रही है। आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी और आप पैसों से जुड़े रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय काफी रोमांटिक रहने वाला है। यदि कुछ दिनों से आप एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता पा रहे हैं तो इस अवधि में आपकी इस समस्या का भी समाधान होगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और अपने मन की बात भी शेयर कर पाएंगे।
अनलकी राशियां
मेष: पैसों के मामले में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि आप संपत्ति की खरीदी या बिक्री करने वाले हैं तो आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। रिश्तों में दूरियां बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की आवश्यकता है। इस हफ्ते वर्कलोड अधिक रहने के कारण आप स्वयं पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
कन्या: यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। काम का प्रेशर अधिक रहने के कारण आप काफी दबाव महसूस करेंगे। इस दौरान आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे जिसका नतीजा यह होगा कि आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए गलत फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आप धैर्यवान रहें और सही दिशा में प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। सेहत के प्रति लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है।
धनु: व्यापारियों को इस दौरान उधर लेन देन से बचने की आवश्यकता है यदि आप कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आपको जरूर से ज्यादा कर्ज ना लेने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल इस दौरान कुछ ठीक नहीं रहेगा। खासतौर पर अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के बीच आपसी तालमेल की कमी देखने को मिलेगी। इसके अलावा पैसों से जुड़ा कोई पुराना मुद्दा उभरने के कारण वाद विवाद भी हो सकता है। थकान और तनाव के कारण इस अवधि में आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications