Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
2018 इन राशियों के लिए ला सकता है संकट, जानिए कैसे बुरा होने से टाले
हालांकि नया साल शुरु हुए कुछ दिन हो गए है लेकिन साल के पहले महीनें में हर कोई जोश और उत्साह से भरा होता है। क्योंकि जो गलतियां पिछले साल की वो इस साल नहीं दोहराए इसलिए कई लोग इस बात को ध्यान रखते हुए ही इस साल की प्लानिंग करते हैं। पिछला साल कई लोगों ने व्यस्तता, चिंता और अवसाद के कारण गुजार दिए।
कई लोगों की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखने को मिलें। वैसे ये साल कई लोगों के लिए खुशियों की सौगातें लाएगां वहीं हो सकता है कि ये साल कुछ लोगों के लिए अच्छा नहीं गुजरें। आज हम आपको 3 राशियों के बारे में बता रहे हैं जिनके लिए ग्रहों के बुरे चाल की वजह से ये साल थोड़ा कठिन गुजरने वाला है। साथ ही जानते है कि कैसे वो इस कठिन दौर में भी खुद को सम्भाल सकते हैं।

मिथुन
मिथुन वालों के लिए यह साल थोड़ा दिक्कतों भरा रहगा, क्योंकि शनि मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। इस बार आपके आठवें भाव में ग्रहों की चाल सही नहीं होने के कारण सेक्स लाइफ और धन में काफी उतार चढ़ाव आ सकता है। इस साल आपकी मानसिक स्थिति भी थोड़ा डगमगाएगी और आप सही-गलत का फैसला नहीं कर पाएंगे। इस बार अपने पार्टनर के तरफ आकर्षित हो सकते है लेकिन हो सकता है कि उनसे भी आपको कोई सर्पोट नहीं मिले।
इस साल बुरी स्थितियों से उबरने के लिए खुद के ऊपर ज्यादा दबाव न डालें। थोड़ा ब्रेक लें। किसी थेरेपिस्ट से मिलें जो कि आपको मानसिक स्थितियों से बाहर निकालने में मदद करेंगे।

कर्क राशि
कर्क राशि में शनि अभी आपके सातवें भाव में साझेदारी के साथ चल रहा है। इस साल आपके वादों का परीक्षा का समय है। इस साल आपको अपनी जीविका का आधे से ज्यादा हिस्सा दूसरे पर खर्च करना पड़ सकता है। याद रखिए लोगों को आप पर निर्भर नहीं होने दे। हो सकता है कि अतिरिक्त खर्च की वजह से आप इस साल बहुत नकारात्मक महसूस करें।
हो सकता है इस साल लोग आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेंगे और इस वजह से आपको थोड़ी निराशा मिलेगी। इस साल आपको लोगों से भावानात्मक रुप से कम जुड़े और लोगों से अपेक्षाएं रखना छोड़ दे। इस वजह से आप लोगों को परख सकेंगे।

धनु राशि
धनु राशि बहुत ही भाग्यशाली होते है क्योंकि आपके राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं। यह ग्रह सौभाग्य और विस्तार का प्रतीक होता है। इस साल वैसे भी शनि मकर में विराजमान है तो इसका प्रभाव आपके राशि पर भी पड़ेगा इस वजह से हो सकता है कि आप पर अतिरिक्त व्यय का बोझ बढ़ जाए। हो सकता है इस वजह से आप बहुत ही चिंता में आ जाए।
इस साल आपको अपने पैसों को लेकर थोड़ा गम्भीर होने पड़ेगा, आपको सोच समझकर पैसे खर्च करने होंगे। इस साल आपको अपने बचत की तरफ विशेष ध्यान देना होगा। इस साल आपको समझना होगा कि आखिर कौनसी चीज जो आपको ज्यादा जुनून देती है और जिसे चुनकर आप आगे की तरफ बढ़ सकते हो।



Click it and Unblock the Notifications
