Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
2018 में इन राशियों की सास से कैसे रहेंगे बहुओं के संबंध..जानिए
हमारे भारतीय समाज में सास बहू का रिश्ता बहुत ही नाजुक और अहम होता है। टीवी सीरियल में भी सास बहू की तकरार देखने को मिलती है, कई सास बहु के नाम पर बना गए टीवी शोज टीआरपी के रिकॉर्ड ही तोड़ देते है। शादी के बाद हर बहु की पहली चुनौती ही ये होती है कि कैसे अपनी सास से बनाकर चलें।
आज हम आपको राशि के हिसाब से जानें कैसी होगी आपकी सास! पति-पत्नी से ज्यादा सास और बहू का आपसी संबंध महत्वपूर्ण होता है। आज हम बात करेंगे राशि के मुताबिक आपकी सास कैसी होगी?

मेष–
अगर किसी बहू की राशि मेष हो तो उसकी सास का स्वभाव काफी तेज होता है। उनको अपने शासन में किसी का दखल देना अच्छा नहीं लगता है। सास-बहू के बीच घर की सत्ता को लेकर आए दिन कहा सुनी होती रहती है।

वृषभ-
आपकी सास का स्वभाव उतार-चढ़ाव वाला होता है। कभी तो आपकी सास प्यार-दुलार करेगी और कभी जबरदस्त क्रोध में आ जाएगी। सास-बहू का तालमेल मिलाजुला होता है।

मिथुन -
आपकी सास का स्वभाव आपके लिए अच्छा होता है। वैचारिक और बौद्धिक रुप से बहस होती रहती है। कुल मिलाकर यहां तालमेल ठीक बना रहता है।

कर्क -
कर्क राशि की बहूओं की सास बहुत फैशनेबल होता है। इसी कारण सास-बहू में प्रतिस्पर्धा शुरु हो जाती है। सास-बहू के संबंध अक्सर गंभीर हो जाते हैं।

सिंह -
आपकी सास आमतौर पर शांत रहती है। लेकिन आपके साथ उनका मिजाज और स्टाइल मिल नहीं पाएगा। क्योंकि सिंह राशि की बहुएं थोड़ी स्टाइलिश होती है।

कन्या -
आपसी सास और आप, दोनों ही खुद को बुद्धिमान समझते हैं। इस कारण दोनों ना तो किसी की बात सुनते हैं और ना मानते हैं। यहां पर संबंध सामने ठीक होते हैं पर पीठ पीछे खराब हो जाते हैं।

तुला -
आपकी सास और आप दोनों ही अपने मामले में आजाद हैं। जब रोक टोक होती है तो दोनों के बीच समस्या पैदा हो जाती है। सास-बहू के बीच धन के खर्चे को लेकर तालमेल खराब होता रहता है।

वृश्चिक -
आपकी सास बहुत ज्यादा शासन वाली होती है और घर पर से अपना आधिपत्य छोड़ना नहीं चाहती है। नई चीज को स्वीकार भी नहीं करना चाहती। है। समस्या आने के बाद घर में विभाजन तक की नौबत आ जाती है।

धनु -
आपकी सास दिखावे के लिए ठीक होती है और अपने हिसाब से सबकुछ मैनेज करने की कोशिश करती है। ऐसी सासू मां का अपने बेटे को लेकर अधिक मोह होता है इसलिए अपने बेटे अधिकार जमाना नहीं छोड़ती है।

मकर -
आपकी सास आमतौर पर सरल स्वभाव की होती है लेकिन जब धन के लेनदेन की बात आती है तो थोड़ी बहुत मनमुटाव की स्थितियां बन जाती है।

कुंभ -
आपकी सास राजनीति में तेज होती है। अक्सर आपको उनकी राजनीति में फंसना पड़ता है। आए दिन वो आपको किसी न किसी षडयंत्र का शिकार बनाती रहती है। अपने क्रोध से स्थितियां खराब कर देती हैं।

मीन -
इस राशि आपकी सास और आपके बीच संबंध मधुर होते हैं या बहुत खराब होते हैं। यहां बहुओं को सास से दूर ही रहना पड़ता है। साथ रहने पर रोज बहसबाजी होती है।

बहुओं के लिए उपाय -
इस साल अपनी सास से अपने रिश्तों में मधुरता घोलने के लिए नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित करें। शुक्रवार को खट्टी चीजों का सेवन ना करें। मंगलवार को मीठी चीज खुद पकाकर सास को खिलाएं। कभी भी सास को कांच की वस्तुएं उपहार में ना दें।



Click it and Unblock the Notifications