Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Chandra Grahan 2022 Effects: 8 नवंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सभी राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव
सूर्य ग्रहण के बाद अब साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार 8 नवंबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है और इस दिन देव दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। देव दिवाली के दिन ही चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसके पहले मई के महीने में चंद्र ग्रहण लगा था। जानकारों की मानें तो देव दिवाली के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। 15 दिनों के अंदर यह दूसरा ग्रहण है। इससे पहले 25 अक्टूबर को आखरी सूर्य ग्रहण लगा था।
कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव पूरी पृथ्वी पर पड़ता है। इसके अलावा इसका असर सभी राशियों के जीवन पर भी पड़ता है। यह आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें। साथ ही सभी राशियों पर इसके शुभ अशुभ प्रभाव के बारे में।
चंद्र ग्रहण की अवधि
08 नवंबर, 2022 शाम 5 बजकर 32 मिनट पर चंद्र प्रारंभ होगा और रात 7 बजकर 27 मिनट पर यह समाप्त होगा। यानी इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 95 मिनट होगी।
9 घंटे पहले सूतक काल
किसी भी ग्रहण के लगने से ठीक 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। यानी इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने पर स्नान करने के बाद हम पूजा पाठ करने के बाद भोजन कर सकते हैं।
इन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, एशिया के सभी द्वीपों, पूर्वी और दक्षिण यूरोप के देशों, आस्ट्रेलिया, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा।
सभी राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

मेष:
मेष राशि वालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और धन हानि के भी संकेत मिल रहे हैं। इस ग्रहण का बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर आप अधिक सतर्क रहें।

वृषभ:
विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपकी शिक्षा में बाधा आ सकती है। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।

मिथुन:
नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। आपकी आमदनी भी बढ़ने के भी आसार हैं। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी भी मिल सकती है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क:
कामकाज से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपके छोटे छोटे कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। इस दौरान मानसिक रूप से भी आप काफी परेशान रहेंगे। आपकी सेहत कमजोर रहने के आसार हैं। आपको अधिक तनाव लेने से बचने की आवश्यकता है।

सिंह:
वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका प्रेम और भी गहरा होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आपके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं।

कन्या:
परिवारिक मोर्चे पर कष्ट संभव है। परिजनों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। इस दौरान भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आपकी तरक्की होने के आसार हैं। अगर आप कोई नई प्रॉपर्टी या वाहन आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।

तुला:
आर्थिक मामलों में तुला राशि वालों को बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला न लें। इसके अलावा आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा भी ठीक से रखेंगे तो बेहतर होगा। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। लापरवाही करने से बचें।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि वालों के जीवन पर इस ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति हो सकती है। संतान के इच्छुक जातकों की मनोकामना पूरी हो सकती है। आपका कामकाज सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा और आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे।

धनु:
इस राशि की नौकरीपेशा जातकों को कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। उच्च अधिकारियों के साथ बेवजह के अहंकार और टकराव से बचें। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है।

मकर:
मकर राशि वालों को कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कामकाज से जुड़े प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ:
इस राशि के अविवाहित जातकों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो उसके दूर होने के आसार हैं। अपने अच्छे व्यवहार और मधुर वाणी के बल पर आप लोगों का दिल और भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने वाला है, इसलिए आप पहले से ही तैयार रहें।

मीन:
स्वास्थ्य को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें। विशेष रूप से खानपान में गड़बड़ी करने से आपको बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आर्थिक स्तिथि आपकी ठीक-ठाक रहेगी। बिना सोचे समझे खुले दिल से खर्चे न करें तो बेहतर होगा, नहीं तो भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट भी आ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
