Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अगर चाहिए गुडलक तो चुनें अपनी राशि के अनुसार नेल पेंट का रंग
साज श्रृंगार करना लड़कियों को बेहद पसंद होता है। कोई भी उत्सव या तीज त्योहार हो तो इनका अधिकांश समय खुद को संवारने में लगता है क्योंकि ये सबसे अच्छी दिखना चाहती हैं और ऐसा हो भी क्यों न। ऐसा माना जाता है कि बिना श्रृंगार के स्त्री अधूरी होती है।
हर लड़की के सजने का तरीका अलग होता है उनकी पसंद भी अलग होती है। कुछ को हलके मेकअप पसंद होते है तो कुछ को बोल्ड। इनमें से कई लड़कियां ज़्यादा मेकअप नहीं करती फिर भी उन्हें लिपस्टिक और नेलपेंट का शौक होता है। ख़ास तौर पार आजकल नेल आर्ट बहुत डिमांड में है। लेकिन क्या आप यह जानती हैं कि आपके द्वारा लगाए हुए यह रंग बिरंगे नेल पेंट भी आपके बारे बहुत कुछ बताते हैं। जी हाँ आज हम आपको बताएंगे कि किस राशि की महिला को कौन से रंग का नेल पेंट लगाना चाहिए जिससे उनके हाथों की खूबसूरती में चार चाँद लग जाए। इतना ही नहीं अपनी राशि के अनुसार अपने नेल पेंट के रंगो का चुनाव करने से आपको शुभ फल की भी प्राप्ति होगी।

मेष: इस राशि की लड़कियाँ काफी बोल्ड और प्रतिभाशाली होती है। ये किसी भी तरह की चुनौतियों का सामना डट कर करती है। साथ ही इनमें गज़ब का आत्मविश्वास होता है और ये ऊर्जा और उत्साह से लबरेज़ रहती हैं। आपके व्यक्तित्व को देखते हुए आपके लिए कोई बोल्ड या चटक रंग ही सही रहेगा।
आप वैसे कई और बोल्ड शेड्स यूज़ कर सकती है लेकिन गहरा लाल रंग आपके लिए एकदम सही है।

वृषभ: इस राशि की महिलाएं बहुत ही निडर और ज़िद्दी स्वभाव की होती हैं। साथ ही थोड़ी भावुक और बातों को बहुत ही गहराई से सोचने वाली होती हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में ये बड़े ही खुले विचारों की होती है। अगर हम फैशन को लेकर इनकी पसंद नापसंद की बात करें तो इनका टेस्ट बहुत ही हट कर होता है।
इसलिए गहरा गुलाबी और बैंगनी रंग का नेलपेंट आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। इन दो रंगो का प्रयोग करके आप एक खूबसूरत नेल आर्ट भी कर सकती हैं जो आपके हाथों को एक सेक्सी और अलग लुक दे सकता है। साथ ही यह रंग इनके लिए लकी साबित होंगे।

मिथुन: मिथुन राशि वाली महिलाएं बहुत ही होशियार और कला में रुचि रखने वाली होती हैं। इनके मूड स्विंग्स भी बहुत होते हैं। ये उत्साह और ऊर्जा से लबरेज़ रहती हैं। इस राशि की लड़कियां दोहरे व्यक्तित्व की भी कहलाती हैं। फैशन के मामले में ये थोड़ी चूज़ी होती हैं हालांकि नयी चीज़ों को आज़माने में ये कभी पीछे नहीं रहती।
आपके लिए हरी, गुलाबी और फिरोज़ी रंग के नेल पेंट एकदम उपयुक्त रहेंगे।

कर्क: इस राशि की महिलाएं बहुत ही संवेदनशील और केयरिंग स्वभाव की होती है। इनका परिवार ही इनकी प्राथमिकता होती है और ये अपनी ज़िम्मेदारियां खूब अच्छी तरह से निभाती हैं। अन्य सभी राशियों की तुलना में ये सबसे शालीन मानी जाती है। इसके आलावा ये बहुत ही क्रिएटिव होती है।
इनके लिए फिरोज़ी या फिर सफ़ेद और लाल से मिश्रित रंग एकदम सही रहेगा।

सिंह: अपने राशि चिन्ह की तरह ही ये निडर, आत्मनिर्भर और एकदम बोल्ड स्वभाव की होती हैं। ये बातचीत में कुशल लेकिन थोड़ी क्रोधी होती हैं। ये जीवन का भरपूर आनंद लेने में विश्वास रखती हैं।
ऐसे खुले मिज़ाज वाली लड़कियों को लाल, गुलाबी, सफ़ेद या फिरोज़ी रंग के नैल्पेंट्स लगाने चाहिए। ये रंग इनके जीवन में भी सकारत्मक बदलाव लाएंगे।

कन्या: ये बहुत ही मेहनती, भावुक और गंभीर स्वभाव की होती है। साथ ही बोल चाल में इनकी कुशलता इन्हें अक्सर सफलता दिलाती है। इन्हें हलके रंग ज़्यादा भातें हैं। इनके लिए हलके गुलाबी या सफ़ेद रंग के नैल्पेंट्स एकदम उपयुक्त रहेंगे।

तुला: तुला राशि की लड़कियां बहुत ही संतुलित व्यवहार वाली होती हैं। साथ ही साफ़ सुथरे मन की और एक अच्छी टीम प्लेयर भी होती है। इतना ही नहीं यह काफी रोमांटिक भी होती हैं। इनके लिए हलके शेड्स ज़्यादा अच्छे रहेंगे जैसे गुलाबी, आसमानी और सफ़ेद।

वृश्चिक: इस राशि की महिलाएं सेक्सी और आकर्षक होती हैं। इनके अंदर एक अलग ही बात होती है। इन्हें नेचुरल लीडर भी कहा जाता है। ज़ाहिर है इन्हें बोल्ड रंग ज़्यादा पसंद आएंगे इसलिए इन्हे मेहरून, चटक लाल और चमकीले गुलाबी रंग के नेल पेंट्स लगाने चाहिए।

धनु: इस राशि की महिलाएं बहुत ही सकारात्मक विचारों वाली होती हैं। बातों की गहराई तक जाना और उनके अर्थ को समझना इन्हें बहुत पसंद आता है। साथ ही यह अपने लक्ष्य को लेकर भी बहुत गंभीर रहती हैं और मेहनत करने में भी आगे रहना पसंद करती हैं। ऐसी खुशमिज़ाज स्त्रियों के लिए पीला, सुनहरा, चमकदार सफेद और गुलाबी रंग के नेल पेंट सबसे उपयुक्त रहेंगे।

मकर: मकर राशि की महिलाएं बहुत ही साहसी, विश्वसनीय और दृढ़निश्चय वाली होती है। इनके अंदर गज़ब की लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये सकारात्मक विचारों वाली होती हैं। ये घूमने फिरने की बहुत शौक़ीन होती हैं और इनकी ईश्वर में बहुत आस्था होती है । आप चमकीला सफेद, सुनहरा पीला, बैंगनी और आसमानी रंग के नेल पेंट्स लगाएं।

कुम्भ: इस राशि की महिलाएं बहुत ही सौम्य, सच्ची और विश्वसनीय होती हैं। यह बहुत ही बुद्धिमान और व्यवहार में कुशल होती हैं। इन्हें किसी तरह का बंधन पसंद नहीं होता और यह खुल कर जीने में विशवास रखती हैं। इनके व्यक्तित्व के सौम्य पहलू को देखते हुए इन्हें हलके शेड्स के नेल पेंट्स लगाने चाहिए जैसे हल्का गुलाबी, हल्का नीला, हल्का बैंगनी या फिर चमकीला सफ़ेद। ये रंग इनके जीवन को भी खुशहाल बना देंगे।

मीन: इस राशि की महिलाएं बहुत ही भावुक स्वभाव की होती हैं। साथ ही यह कला प्रेमी भी होती है। ये अपने रिश्तों को बहुत अहमियत देने वाली और उन्हें निभाने वाली होती हैं। इन्हें दिखावा बिलकुल भी पसंद नहीं होता।
आपके लिए पीला, बसंती और सुनहरे रंग का नेलपेंट सबसे उपयुक्त रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
